Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

चोकर से भरपूर रोटियों के सेवन से है कई फायदे

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
चोकर से भरपूर रोटियों के सेवन से है कई फायदे
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

भारतीयों की रसोई में रोजाना बनने वाली रोटियों को सेहत को बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है1 यही रोटियां अगर चोकर सहित आटे से बनाई जाएं तो यह केवल स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी एक अनमोल उपहार बन जाती हैं। चोकर यानी गेहूं का बाहरी छिलका, जिसे अक्सर आटा छानते समय अलग कर दिया जाता है, पोषण का खजाना होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चोकर से भरपूर रोटियां शरीर को जरूरी फाइबर और पोषक तत्व प्रदान करती हैं, जिससे न केवल पाचन क्रिया मजबूत होती है, बल्कि अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।

गेहूं के चोकर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आंतों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। चोकर वाली रोटियों का सेवन करने से पेट साफ रहता है और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इतना ही नहीं, यह आंतों में जमी गंदगी को भी साफ करने में मदद करता है, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है। यह एक ऐसा विकल्प है, जिसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है। चोकर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम, लगभग 15 होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। यही वजह है कि यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प माना जाता है।

धीरे पचने वाला यह भोजन शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे भूख जल्दी नहीं लगती और बार-बार खाने की आदत पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इससे न केवल वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि मोटापा भी दूर होता है। चोकर में मौजूद फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है। यह हृदय की सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, इसके सेवन से बवासीर, पेट दर्द, खट्टी डकारें, एसिडिटी और सीने की जलन जैसी आम समस्याओं में भी राहत मिलती है। आधुनिक जीवनशैली में खानपान की बिगड़ती आदतों के चलते ऐसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिनसे निपटने के लिए चोकर युक्त रोटियों को एक कारगर उपाय माना जा सकता है।

कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि चोकर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। यही नहीं, चोकर युक्त रोटियां त्वचा को भी पोषण देती हैं और लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर हर व्यक्ति अपने भोजन में चोकर वाली रोटियों को स्थान दे, तो यह छोटी-सी आदत बड़ी बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकती है। यह न केवल शरीर को भीतर से स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि स्वाद में भी भरपूर होती हैं।

Tags: benefits of branbran rotislife styleroti rich of bran
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

3 days ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

4 days ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

4 days ago
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

2 weeks ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In