Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, October 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

by newzgossip
6 months ago
in LIFE STYLE
0
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

आयुर्वेद में बताए गए इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ प्राकृतिक उपाय लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हीं में से एक असरदार घरेलू उपाय है मेथी दाना का पानी, जिसे सुबह खाली पेट पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मेथी दाना में गैलेक्टोमैनन नामक खास प्रकार का फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नियमित रूप से मेथी पानी पीने से शरीर में शुगर लेवल संतुलित रहता है और इंसुलिन की संवेदनशीलता भी बेहतर होती है। यही कारण है कि डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना जाता है, जो शुगर स्पाइक्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी मेथी दाना का पानी काफी उपयोगी साबित होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है, जिससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन कम हो जाता है।

इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन घटने में मदद मिलती है और शरीर फिट रहने लगता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मेथी पानी अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों को गैस, अपच, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पेट की सफाई करता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट हल्का रहता है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। दिल की सेहत के लिए भी मेथी दाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक होता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम हो सकता है।

इसके अलावा, मेथी पानी जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस साधारण घरेलू उपाय को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए, तो यह न केवल शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी मददगार साबित हो सकता है। बता दें कि बढ़ते प्रदूषण, असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से कमजोर हो रही है। इसका असर यह होता है कि लोग छोटी-छोटी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।

Tags: boosting immunityFenugreek seed waterFenugreek seed water is an effective remedyhow to boost energylife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

4 days ago
पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

2 weeks ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

2 weeks ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

2 weeks ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

2 weeks ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

3 weeks ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 weeks ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

3 weeks ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In