Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना पाचन तंत्र के लिए हानिकारक

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना पाचन तंत्र के लिए हानिकारक
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

कई लोग ऑफिस से लौटने के बाद रात 9 से 10 बजे के बीच भोजन करते हैं तो कुछ लोग देर रात तक टीवी देखते हुए स्नैक्स खाते रहते हैं। यह आदत धीरे-धीरे शरीर के लिए नुकसानदेह साबित होती है। आयुर्वेद और प्राचीन शास्त्रों में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख मिलता है कि सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना पाचन तंत्र के लिए हानिकारक है। विशेषज्ञों का कहना है कि रात के समय मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और ऐसे में भारी भोजन शरीर को सही ढंग से पच नहीं पाता।

इसका असर नींद से लेकर वजन और कई गंभीर बीमारियों तक पड़ता है। दरअसल, हमारे शरीर का पाचन तंत्र दिन के समय सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। सूरज ढलने के बाद शरीर धीरे-धीरे आराम की स्थिति में जाना शुरू करता है। ऐसे में अगर आप रात को भारी भोजन करते हैं तो भोजन के पचने में कठिनाई होती है, जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। यही नहीं, देर रात खाने की आदत डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, देर से भोजन करने वालों में नींद की समस्या आम हो जाती है। उन्हें नींद आने में परेशानी होती है या फिर बार-बार नींद टूट जाती है। ये स्थिति मानसिक तनाव और थकान को भी बढ़ाती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि रात का भोजन हमेशा हल्का और जल्दी होना चाहिए। प्राचीन ग्रंथों में जिक्र है कि सूर्यास्त के बाद शरीर की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है और इस समय भारी खाना शरीर को भीतर से कमजोर बना देता है।

यही कारण है कि पारंपरिक रूप से परिवारों में रात का खाना जल्दी और हल्का खाने की परंपरा रही है। हालांकि, आज की व्यस्त जीवनशैली में हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता। यदि देर रात भूख लग जाए तो भारी खाना खाने से बचना चाहिए। उसकी जगह हल्के और हेल्दी विकल्प अपनाए जा सकते हैं, जैसे एक कटोरी सूप, सलाद या उबली हुई सब्जियां, हल्का दलिया या फिर गुनगुना दूध। ये चीजें शरीर पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालतीं और नींद भी बाधित नहीं करतीं।

सही आदतें अपनाने के लिए जरूरी है कि रात का भोजन शाम 7 बजे तक कर लिया जाए, डिनर हल्का रखा जाए, खाने के बाद थोड़ी देर टहला जाए और देर रात भूख लगने पर सिर्फ हल्का स्नैक या लिक्विड लिया जाए। इन आदतों को अपनाने से न केवल पाचन दुरुस्त रहता है, बल्कि मोटापा और बीमारियों से भी बचाव होता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन में भरपेट भोजन करना और रात का खाना हल्का रखना ही सेहत के लिए सबसे उपयुक्त है। सुबह और दोपहर का समय पाचन तंत्र के लिए सबसे सक्रिय माना जाता है, इसलिए यदि मीठा या भारी भोजन करना हो तो उसी दौरान करना चाहिए।

Tags: digestive systemEating late after sunsetEating late after sunset is harmfullife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

4 days ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

5 days ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

5 days ago
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

2 weeks ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In