Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, May 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

क्या भारत में एक बार फिर कहर बरपाएगा कोरोना वायरस? एक्सपर्ट्स ने कही यह बात

by newzgossip
3 years ago
in HEALTH
0
क्या भारत में एक बार फिर कहर बरपाएगा कोरोना वायरस? एक्सपर्ट्स ने कही यह बात
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

कोरोना वायरस का कहर अब तक खत्म नहीं हुआ है। कोरोना के नए नए वैरिएंट लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले कई दिनों से चीन (China) में लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुके कोविड-19 (Covid-19) के नए वैरिएंट Omicron BF.7 ने भारत (India) में भी दस्तक दे दी है. यह वैरिएंट बेहद खतरनाक माना जा रहा है और इससे संक्रमण की रफ्तार बेहद तेजी से बढ़ सकती है. अब लोगों को एक बार कोरोना के कहर की चिंता सता रही है. नए खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है और इससे निपटने के उपाय किए जा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि क्या कोविड-19 का नया वैरिएंट भारत में कोरोना की नई लहर ला सकता है? क्या इससे हालात एक बार फिर भयावह हो सकते हैं? इस पर हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय जान लेते हैं-

तेजी से फैल सकता है नया वैरिएंट
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रीवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि कोरोनावायरस समय-समय पर म्यूटेट हो रहा है और नए वैरिएंट निकलकर सामने आ रहे हैं. कोरोना का नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकता है और सीवियर इलनेस की वजह बन सकता है.

हो सकता है कि अगले कुछ सप्ताह में भारत में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो जाए, लेकिन अगर सावधानी बढ़ती जाए तो हालात को वक्त रहते कंट्रोल किया जा सकता है. भारत में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन हो चुका है, इसलिए नए वैरिएंट के घातक होने की संभावना कम है. हालांकि वैक्सीन नई वैरिएंट पर कितना असर करेगी, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. फिलहाल सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और एनडीएमसी के रिटायर्ड सीएमओ डॉ. अनिल बंसल की मानें तो नए वैरिएंट ने भारत में कोरोना की नई लहर के खतरे को बढ़ा दिया है. आजकल इंटरनेशनल ट्रैवलिंग की वजह से एक देश से दूसरे देश में वायरस आसानी से पहुंच जाता है. शुरुआत में 5-7 दिनों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन यह लोगों को संक्रमित करता रहता है।

वैक्सीन की बात करें तो नए वैरीएंट पर वैक्सीन का असर काफी कम हो जाता है, लेकिन इसका सही अंदाजा रिसर्च के बाद ही लग सकेगा. भारत में अगर मामले बढ़ते हैं तो हालात गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि अचानक मामले बढ़ने से हेल्थ सिस्टम चरमरा जाता है. एक जरूरी बात यह भी है कि कोविड से संक्रमित होने पर लोगों को क्वालिफाइड डॉक्टर से ही इलाज कराना चाहिए, वरना संक्रमण बुरी तरह फैल सकता है।

डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट से उन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है, जो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, एचआईवी या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. दमा, सांस या अन्य रेस्पिरेटरी डिजीज वाले लोगों के लंग्स में पहुंचकर यह वायरल सीवियर कंडीशन पैदा कर सकता है. इसलिए कमजोर इम्यूनिटी और बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए. अगर किसी ने वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं लगवाई, तो जल्द से जल्द यह डोज लगवाकर खुद की सुरक्षा मजबूत करनी चाहिए।

एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को नए वैरिएंट को लेकर अभी से सावधानी बरतनी होगी, वरना हालात भयावह हो सकते हैं. अगले कुछ दिनों में क्रिसमस और नए साल की पार्टी होंगी, जिनमें भीड़भाड़ से वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है. इससे बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना होगा. पहले की तरह कोविड नियमों का सख्ती से पालन करके नई लहर को रोका जा सकता है. अगर इन चीजों में लापरवाही बरती गई, तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

Tags: CoronavirusCovid-19 in IndiaCovid-19 Variant BF.7 In IndiaCovid19healthLifestyleTrending News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

5 days ago
अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

2 months ago
सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

3 months ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 months ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

3 months ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

3 months ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

3 months ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

3 months ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In