Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

by newzgossip
4 months ago
in HEALTH
0
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

कई बार व्यक्ति संतुलित आहार लेने के बावजूद कमजोरी, सुस्ती और पेट भारी रहने जैसी समस्याओं से जूझता है। इसका मुख्य कारण होता है पाचन तंत्र का कमजोर होना। आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता और अनियमित दिनचर्या के कारण अधिकांश लोग समय पर भोजन नहीं कर पाते, जिसके चलते पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जब भोजन ठीक तरह से नहीं पचता, तो उसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते और भोजन पेट में फर्मेंट होने लगता है, जिससे ऊर्जा और पोषण की कमी महसूस होने लगती है।

यही कारण है कि संतुलित आहार के साथ उसका सही तरीके से पचना भी अत्यंत आवश्यक माना जाता है। पाचन कमजोर होने पर गैस, अपच, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं न केवल शरीर को असहज करती हैं, बल्कि मानसिक स्थिति और कार्यक्षमता पर भी असर डालती हैं। आयुर्वेद में पाचन अग्नि के संतुलन को महत्व दिया गया है और बताया गया है कि कई पेट संबंधी रोग बिना दवा के भी ठीक हो सकते हैं।

इसी संदर्भ में खीरे की सलाद को प्राकृतिक औषधि माना गया है, जिसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में प्रभावी भूमिका निभाता है। खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये तत्व आंतों को साफ करने, कब्ज दूर करने और पेट को ठंडक प्रदान करने में मदद करते हैं। खीरे का पानी शरीर की शुष्कता कम करता है और आंतों को चिकनाई प्रदान करता है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है। रोजाना एक कटोरी खीरे की सलाद खाना पाचन सुधारने के लिए आयुर्वेद में अत्यंत लाभकारी माना गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार खीरे की सलाद का सबसे अच्छा समय दोपहर का भोजन है। एक कटोरी ताज़ा खीरे की सलाद में थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाकर सप्ताह में कम से कम चार दिन इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार महसूस किया जा सकता है। ध्यान रहे कि खीरे में अधिक नमक न मिलाएं और यदि खीरा फ्रिज में रखा हो तो उसे सामान्य तापमान पर आने के बाद ही खाएं। खीरा केवल पाचन ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। गर्मियों में खीरे का सेवन और लेप लगाने से त्वचा की ड्राईनेस कम होती है, थकान दूर होती है और चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगता है।

Tags: digestive powerhealthHow to increase digestive powernatural ways to increase digestive power
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 weeks ago
अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

3 months ago
सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

3 months ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 months ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 months ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

4 months ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

4 months ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

4 months ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In