Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

गर्मी में पहने ऐसे कपड़े जो आपको देंगे ठंडक का अहसास

by newzgossip
3 years ago
in LIFE STYLE
0
गर्मी में पहने ऐसे कपड़े जो आपको देंगे ठंडक का अहसास
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

गर्मी के मौसम में सबसे मुश्किल होता है कपड़ों का चुनाव। अक्सर आप इसी संशय में हैं कि ऐसे कौन से कपड़े पहने जाएं जिनमें गर्मी कम लगे और साथ ही वे स्टाइलिश भी दिखें। आजकल बाजार में तरह-तरह के परिधान आ रहे हैं। इन्हें पहनने से आपका लुक अच्छा दिखेगा और गरमी भी कम लगेगी। हल्के कपड़ों के साथ-साथ हमें यह भी ध्यान देना होता है कि गर्मी में कौन से रंग पहने जाएं जो आंखों को राहत दें। हल्के व अच्छे रंग और अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों से आप केवल भारतीय लुक ही नहीं बल्कि पश्चिमी लुक भी अपना सकती हैं।

गर्मी के मौसम में ताजा लुक की जरूरत होती है, इसलिए सॉफ्ट पैलेट और फ्लोरर्स परिधानों को अपनायें। फैब्रिक चाहे वह लिनेन हो, जॉर्जट और शिफॉन या सूती या हाथ से बुना हुआ जैविक फैब्रिक, उन पर चिकनकारी, लेस और प्रिंट्स का संयोजन ट्रेंड में रहेगा। साड़ियां भी इस मौसम में पसंद की जाती हैं, खासकर चिकनकारी की। इसके अलावा, सॉफ्ट फैब्रिक के टॉप्स के साथ स्कर्ट, प्लाजो और स्ट्रेट ट्राउजर भी बहुत कंफर्ट लुक देते हैं। कभी भी टाइट फिटिंग वाली शर्ट न पहनें। अपने लिए ढीली-ढाली शर्ट लें। आप साइड स्लिट वाले लंबे कुर्ते जींस के साथ पहन सकती हैं। तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए लंबी बांहों के कपड़े पहनें।

प्लाजो पैंट्स
ट्राउजर कट प्लाजो पैंट्स इस मौसम के लिए सबसे आरामदायक रहती हैं। लाइट फैब्रिक और नीचे से चौड़े होने के कारण ये पहनने में आरामदायक रहते हैं। इसके साथ फिटेड टॉप पहन लें और प्लाजो के अंदर टक कर लें। टॉप कलरफुल चुनें ताकि एक बैलेंस्ड लुक आए। इसके साथ कंट्रास्टिंग ज्वेलरी पहन सकती हैं और हाई हील्स भी। गर्मी के मौसम में ऐस्मिट्रिक कट्स बहुत इस्तेमाल होते हैं। चाहे भारतीय परिधान हों, पश्चिमी या फ्यूजन लुक के साथ। इन कट्स का इस्तेमाल एक नएपन के साथ किया जाएगा। स्लाइड्स फैब्ररिक, बायस कट, अनईवन हेमलाइंस, वन-शोल्डर ड्रेसेज और लेयर्स ऐस्मिट्रिक कट्स को डिफाइन करते हैं। न शोल्डर कट्स ईवनिंग गाउंस के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और इस तरह की ऐस्मिट्रिकल स्टाइल की डिजाइनिंग टॉप्स, व ड्रेसेज पर भी बहुत देखने को मिलती है।

फ्लोरल टच
फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों को अपने वार्डरोब में शामिल करने का यही सही मौसम है। डिजाइनरों के अनुसार, फ्लोरल पैटर्न इस सीजन की तरह की ड्रेस में देखने को मिलेंगे, चाहे वह हल्के रंग का फ्लावर मोटिफ हो, लहराते पत्ते हों या ड्रेसेज पर बने डिजिटल फ्लोरल डिजाइन। बैलेंस लुक देने के लिए फ्लोरल पैटर्न को प्लेन या न्यूट्रल कलर्स के साथ पहनें। फ्लोरल प्रिटेंड साड़ियों का इस समय बहुत क्रेज है और वैसे भी ये साड़ियां हर उम्र की महिलाओं पर सूट करती हैं। इन्हें पहनने से न सिर्फ एक लाइट या फ्रेश फीलिंग होती है, वरन बगीचा व बीच पार्टियों में भी ये बहुत ट्रेंडी लगती हैं। अगर आप स्टाइल स्टेटमेंट चाहती हैं तो इस बार फ्लोरल प्रिटेंड सूट व दुपट्टे भी अपने वार्डरोब में शामिल करना न भूलें। इस बार फ्लोरल ट्रेंड होने के कारण गहरा लाल, हरे व पीले के नए शेड्स इस्तेमाल किए गए हैं। केवल भारतीय कपड़ों में ही नहीं, पश्चिमी कपड़ों में भी फ्लोरल डिजाइन फैशन जगत पर छाए रहेंगे।

मिक्स एंड मैच भी दिखेगा स्टाइलिश
पेस्टल कलर का अगर कुर्ता पहना है तो उसके साथ बेज, लाइट ग्रे, सफेद और आइवरी कलर की सलवार या टाइट्स पहन सकती हैं या मिंट ग्रीन के साथ सफेद का कांबीनेशन बहुत बढ़िया लगता है। पीच, लेमन कलर क्लासिक नीला या गहरा नीला डेनिम के साथ बहुत ट्रेंडी लुक देते हैं। आप गुलाबी के साथ मॉव, पाउडर ब्लू के साथ मिंट ग्रीन को ट्राई कर सकती हैं।साथ ही इंडिगो कलर को भी आप अपनी ड्रेसेज में शामिल कर सकती हैं। पीला भी विभिन्न शेड्स में दिखाई देगा। बस एक ऐसा शेड चुनें जो आप पर जंचता हो और मिक्स एंड मैच कर पहनें। अगर आप अपने पहनावे को एक ब्राइट लुक देना चाहती हैं तो इन गर्मियों में पीला रंग अच्छा रहेगा। इसके अलावा इस मौसम में नीला, काला, और सफेद का भी बहुत प्रयोग किया जा रहा है। पेस्टल व हल्के रंग के अलावा हरे शेड्स-आलिव, लीफ और एमरल्ड भी देखने को मिलेंगे। पेस्टल कलर्स पेंसिल स्कर्ट से लेकर ब्लाउज, क्रराप्ड जैकेट, हर ड्रेस में दिखाई देंगे। साथ ही बैंगनी, मॉव और गुलाबी भी फैशन जगत में दिखाई देंगे। ऐसे रंग एंड्रोजिनियस लुक के लिए क्लीन लाइंस और कोकोन सिलहुएट्स पर बहुत फबते हैं।

अच्छा लुक देने के लिए पहनें स्कर्ट
गर्मी के मौसम में स्कर्ट सबसे अच्छी पसंद है। गर्मियों के लिए यह एक उपयुक्त पहनावा भी है। लंबे सिलहुट्स, रैप स्कर्ट्स, और देखा जाए तो हर तरह की स्कर्ट इस बार ट्रेंड में रहेंगी। अगर आप सुंदर फिगर चाहती हैं तो बॉडी कोन स्कर्ट पहन सकती हैं, क्योंकि इस तरह की स्कर्ट बिल्कुल शरीर से चिपकी होती हैं। मैक्सी स्कर्ट को एक टी-शर्ट या पोल्का डॉट वाली शर्ट के साथ पहना जा सकता है। फ्लोरल प्रिंट या गहरे रंग की लंबी मैक्सी स्कर्ट एक औपचारिक पहनावे की तरह पहनी जा सकती है। संतरी, चॉकलेटी और एमरल्ड जैसे रंग अलग-अलग लंबाई वाली स्कर्ट के लिए चुनें और स्टाइलिश लुक देने के लिए उसे ब्लैक शर्ट के साथ चुनें।

Tags: Hot Weather Clothinglife styleSummer Clothing tips
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

1 month ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

3 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

3 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

3 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

3 months ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

3 months ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

3 months ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

3 months ago
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In