Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

आड़ू ऐसा फल जो दिल से लेकर त्वचा तक को रखता है स्वस्थ

-गर्मियों में वायरल इन्फेक्शन और इंफ्लूएंजा के लिए भी फायदेमंद

by newzgossip
1 year ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
आड़ू ऐसा फल जो दिल से लेकर त्वचा तक को रखता है स्वस्थ
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

गर्मी अब अपना जलवा दिखाने लगी है। इस मौसम में सेहत का ज्‍यादा ध्यान रखना चाहिए। इसको लेकर मौसम विभाग भी चेतावनी जारी करता है। गर्मी से बच्चे-बूढ़े और जवान सभी परेशान रहते हैं, लेकिन यह मौसम अच्छा भी होता है। जैसे इस मौसम फलों का राजा आम जिसे देख लोगों के मुंह में पानी आ जात है। उसी तरह कई फल हैं जैसे तरबूज, खरबूज आदि जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। उन्‍हीं में से एक फल है आड़ू।

ये एक ऐसा फल है जो स्‍वाद में मीठा होता है। ये बेहद रसीला फल होता है। इस फल के अंदर बादाम जैसा बीज निकलता है। गर्मियों में हमें पसीना आता है, इस कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। आड़ू में पानी की मात्रा भरपूर होती है। ये शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसे खाने से शरीर ठंडा रहता है। लू से भी बचाता है। आड़ू में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कब्ज समस्या से छुटकारा दिलाता है। रोजाना एक आड़ू खाने से पेट संबंधी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है।

इस रसीले फल में विटामिन सी, ए, और ई की अच्‍छी मात्रा होती है। ये इम्युनिटी को मजबूत बनाने में कारगर है। गर्मियों में वायरल इन्फेक्शन और इंफ्लूएंजा से बचाव के लिए आड़ू का सेवन काफी फायदेमंद है। आड़ू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। यह स्किन को डिटॉक्स करता है और त्वचा पर आने वाले फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम करता है। गर्मी के मौसम में आड़ू का सेवन त्वचा को अंदर से पोषण देता है।

इस फल में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। वहीं फाइबर अधिक होता है जिन लोगों को अपना वजन तेजी से कम करना है तो वे इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है। ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर आड़ू, जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

बता दें इसके सेवन से सूजन की समस्या भी कम होती है और गठिया की बीमारी में भी फायदा होता है। गर्मियों में आड़ू को अपनी डाइट में शामिल करके आप हार्ट मसल्स को मजबूती दे सकते हैं। इसके सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने में भी काफी मदद मिलती है। इसके अलावा एंजियोटेनसिन नाम का कंपाउंड, जो हाई ब्लड प्रेशर के लिए दोषी होता है, उससे भी निजात दिलाने में आड़ू मददगार साबित होता है।

Tags: Benefits of Peachlife stylePeach keeps heart to skin healthy
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

3 days ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

4 days ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

4 days ago
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

2 weeks ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In