Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, August 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

सूखे मेवे शरीर की संपूर्ण पोषण संबंधी जरूरतों को करते हैं पूरा

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
सूखे मेवे शरीर की संपूर्ण पोषण संबंधी जरूरतों को करते हैं पूरा
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

दूध और सूखे मेवों का मिश्रण वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बेहद लाभकारी है। दूध जहां कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन का बड़ा स्रोत है, वहीं सूखे मेवे शरीर की संपूर्ण पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं। बादाम का सेवन दिमाग की ताकत बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जिससे याददाश्त मजबूत होती है।

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और मस्तिष्क के लिए बेहद लाभकारी हैं। किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है और प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है। काजू शरीर को स्वस्थ वसा और जिंक प्रदान करता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं। वहीं पिस्ता में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

दूध में ट्रिप्टोफान नामक अमीनो एसिड होता है जो मेलाटोनिन नामक हार्मोन के निर्माण में सहायक है, जिससे नींद अच्छी आती है और मानसिक शांति मिलती है। जब इसे सूखे मेवों के साथ लिया जाता है तो यह तनाव को भी कम करता है और दिमागी थकावट को दूर करता है। यही वजह है कि ड्राई फ्रूट मिल्क को एक तरह का घरेलू इम्यूनिटी बूस्टर कहा जा सकता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखता है और आम बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। फिटनेस प्रेमी और जिम जाने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं क्योंकि यह मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक है और वर्कआउट के बाद ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, दूध सात्विक आहार है और सूखे मेवे ओज वर्धक माने जाते हैं। इनका एक साथ सेवन शरीर में बल, तेज और प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाता है। आधुनिक विज्ञान भी इस परंपरा की पुष्टि करता है कि दूध और सूखे मेवों का मेल एक संपूर्ण और शक्तिशाली आहार है।

बता दें कि सर्दियों में जब भी थकावट होती है या शरीर को अंदर से गर्म रखने की जरूरत महसूस होती है, तब अक्सर दादी-नानी दूध में बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू और पिस्ता डालकर पीने की सलाह देती हैं। यह परंपरा केवल एक स्वादिष्ट पेय बनाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को ऊर्जा, पोषण और रोगों से लड़ने की ताकत देने के लिए है।

Tags: Benefits for Dry FruitsDry FruitsDry fruits to enhance vitalitylife stylenutritional needs of the body
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

1 day ago
सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

4 days ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

3 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

4 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

4 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

4 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

4 months ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

4 months ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In