Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

बच्चों को लालच देकर काम ना करायें

by newzgossip
3 years ago
in LIFE STYLE
0
बच्चों को लालच देकर काम ना करायें
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाएं? बिना डांटे अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प्यार चाहिए, लेकिन उम्मीदें नहीं! Gen Z क्यों बदल रही है रिश्तों की परिभाषा?

कपालभाति के 3 प्रकार जानें: कफ दोष, सांस और शरीर की सफाई में कैसे है मददगार?

आमतौर पर अभिभावकों की आदत होती है कि वे अपने बच्चे को लालच देकर काम कराते हैं। अभिभावक कहते हैं कि अगर तुम समय पर अपना होमवर्क खत्म कर लोगे या फिर अपनी हॉबी क्लास में अच्छे से सीखोगे, तो तुम्हें चॉकलेट दिलाएंगे या फिर तुम्हारा पसंदीदा खिलौना खरीद देंगे। यह कभी-कभार के लिए तो यह ठीक है, लेकिन जब यह रोज की आदत बन जाए, तो ऐसे में बच्चे के लिए अपने काम को सही तरीके से कर पाना कठिन हो जाता है। ऐसे में काम की बजाय उसका पूरा ध्यान काम खत्म होने पर मिलने वाली चीजों में ही लगा रह जाता है, जिसकी वजह से वो अपना काम निपटाने वाले अंदाज में करता है। बच्चे में पनपती यह आदत धीरे-धीरे उसकी रचनात्मकता को भी समाप्त कर देती हैं।

ज्यादा बोझ ना डालें
अपने बच्चे को परफेक्ट बनाने के फेर में बहुत सारी चीजें करने के लिए उस पर दबाव ना बनाएं। आपका बच्चा सारी चीजों में सही हो जाए, इसकी अपेक्षा ना करें। यह जरूरी नहीं है कि आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा है, अच्छी ड्रॉईंग करता है, खेलों में अच्छा है, तो वो अच्छा गाना भी गाएगा और डांस भी कर लेगा। अपने बच्चे को उतना ही करने दें, जितना वो सहजता से कर पाए। बहुत सारे के प्रयास में वो कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएगा।

उसका पसंदीदा काम करने दें
छोटे से बच्चे पर अपनी पसंद ना थोपें। उसे वो काम करने दें, जो करना उसे पसंद है। अगर वो डांस क्लास या वॉलीबॉल की क्लास में नहीं जाना चाहता है, तो उसके दोस्त ऐसा कर रहे हैं, यह सोचकर आप उसे भी ऐसा करने के लिए मजबूर ना करें। अगर उसका मन घर में बैठकर कलरिंग करने का है या फिर वह टीवी पर थोड़ी देर के लिए अपना पसंदीदा कार्टून देखना चाहता है, तो इसके लिए आप उसे मना ना करें। अगर आपके पास समय है, तो उसके साथ बैठकर वो काम करें, जिसमें उसे मजा आ रहा हो। उसे बातों-बातों में जिंदगी के बारे में अच्छी बातें बताएं।

इन बातों का रखें ध्यान
बच्चे में किसी भी काम को रचनात्मक तरीके से करने की भावना तभी आएगी, जब उसके अंदर हार का डर नहीं होगा। अभिभावक के तौर पर यह आपका दायित्व है कि अपने बच्चे के अंदर सफलता और असफलता को लेकर सही सोच विकसित करें। अपने बच्चे के अंदर असफलता से भी सीखने का भाव भरें।

अपने बच्चे को पूरा समय दें। भले ही आप कितनी भी व्यस्त क्यों ना हों, दिन का कुछ समय सिर्फ अपने बच्चे के लिए रखें। इस समय में आप उसके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत करें। उसके छोटे-छोटे सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब दें। उसे अच्छी कहानियां सुनाएं, इससे आपके बच्चे की रचनात्मकता बढे़गी।

अपने बच्चे से इस बात की उम्मीद न करें कि वो किसी भी काम को एक ही समय में पूरा कर लेगा। उसे काम पूरा करने के लिए वक्त दें। अपने बच्चे के किसी काम की अवहेलना न करें। तुमने तो सारा खराब कर दिया जैसी बातें भूलकर भी ना करें। अगर कोई चीज खराब हो गई है, तो उससे कहें कि कोई बात नहीं, अगली बार ध्यान रखना।

Tags: child life stylechild work luringchildren worklife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मोबाइल के कारण बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता हो सकती प्रभावित
LIFE STYLE

बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाएं? बिना डांटे अपनाएं ये 5 आसान तरीके

2 days ago
प्यार चाहिए, लेकिन उम्मीदें नहीं! Gen Z क्यों बदल रही है रिश्तों की परिभाषा?
LIFE STYLE

प्यार चाहिए, लेकिन उम्मीदें नहीं! Gen Z क्यों बदल रही है रिश्तों की परिभाषा?

2 days ago
कपालभाति के 3 प्रकार जानें: कफ दोष, सांस और शरीर की सफाई में कैसे है मददगार?
LIFE STYLE

कपालभाति के 3 प्रकार जानें: कफ दोष, सांस और शरीर की सफाई में कैसे है मददगार?

2 days ago
खाना खाने के आयुर्वेदिक 8 नियम: जानिए भोजन करने का सही तरीका, पाचन रहेगा दुरुस्त
LIFE STYLE

खाना खाने के आयुर्वेदिक 8 नियम: जानिए भोजन करने का सही तरीका, पाचन रहेगा दुरुस्त

5 days ago
डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके
LIFE STYLE

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके

2 weeks ago
चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान
HEALTH

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

2 weeks ago
दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां
LIFE STYLE

दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

2 weeks ago
मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, रात में पसीना और थकान को न करें नजरअंदाज
LIFE STYLE

मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, रात में पसीना और थकान को न करें नजरअंदाज

3 weeks ago
बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा
HEALTH

बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In