Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

उपवास के दौरान सात्विक आहार का सेवन करने से बढती है एकाग्रता

by newzgossip
4 months ago
in LIFE STYLE
0
उपवास के दौरान सात्विक आहार का सेवन करने से बढती है एकाग्रता
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

उपवास के दौरान सात्विक आहार का सेवन करने से न केवल शरीर हल्का महसूस करता है, बल्कि मन की एकाग्रता भी बढ़ती है। नवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक आस्था और शक्ति की उपासना का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर को शुद्ध करने और पाचन तंत्र को विश्राम देने का अवसर भी प्रदान करता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि व्रत के समय चुने गए खाद्य पदार्थ शरीर को आवश्यक ऊर्जा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाते हैं। सिंघाड़े का आटा व्रत के दौरान सबसे अधिक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इससे बने हलवे, पुरी और चीले न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं।

इसी तरह कुट्टू का आटा, जिसे बकव्हीट भी कहा जाता है, ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और लगातार ऊर्जा प्रदान करता है। कुट्टू की पकौड़ी और रोटी व्रत के दौरान खासतौर पर पसंद की जाती हैं।

साबूदाना भी उपवास का अहम हिस्सा है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। इसमें मौजूद स्टार्च और कैल्शियम मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साबूदाने की खिचड़ी और खीर व्रत के लिए बेहतरीन व्यंजन माने जाते हैं। इसके अलावा शकरकंद या स्वीट पोटैटो विटामिन ए, सी और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इसे उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है।

नारियल पानी और उसका गूदा उपवास के दौरान प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और ऊर्जा बनाए रखते हैं। दूध और दही व्रत में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स प्रदान करते हैं। दही में सेंधा नमक डालकर या लस्सी के रूप में इसका सेवन पाचन को और बेहतर बनाता है।

साथ ही बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश जैसे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड और ऊर्जा से भरपूर होते हैं, जो मानसिक एकाग्रता और शारीरिक शक्ति को बनाए रखने में सहायक हैं। उपवास के दौरान सेंधा नमक का प्रयोग भी विशेष महत्व रखता है, जो भोजन को सुपाच्य बनाता है और आवश्यक खनिजों की पूर्ति करता है। मौसमी फल जैसे सेब, पपीता, केला, अमरूद और अनार विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं। ये शरीर को हल्का रखने और डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार साबित होते हैं। वहीं तुलसी और अदरक वाली हर्बल चाय पाचन सुधारने और मौसमी बीमारियों से बचाव में कारगर है।

Tags: life styleNavratri fastsattvic dietsattvic diet during fastingsattvic diet during fasting increases concentration
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

18 hours ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

18 hours ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In