Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

काली उड़द दाल में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद

by newzgossip
8 months ago
in LIFE STYLE
0
काली उड़द दाल में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

आमतौर पर काले छिलके वाली यह दाल हर घर में उपयोग की जाती है, लेकिन बहुत से लोग इसके स्वास्थ्य संबंधी फायदों से अनजान होते हैं। काली उड़द में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी काली उड़द दाल को एक शक्तिशाली और लाभकारी आहार माना है, जो न केवल ऊर्जा प्रदान करती है बल्कि बेहतर पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी मानी जाती है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व हृदय को मजबूत बनाते हैं और रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं। इसके सेवन से तंत्रिका तंत्र भी मजबूत होता है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन को बेहतर बनाकर कब्ज से राहत दिलाती है। इसके नियमित सेवन से शरीर का मेटाबोलिज्म सुधरता है और व्यक्ति खुद को दिनभर ऊर्जावान महसूस करता है।

आयुर्वेद में काली उड़द को विशेष रूप से कई रोगों के इलाज में उपयोगी बताया गया है। इसकी शीतल प्रकृति सिरदर्द, नकसीर, जोड़ों के दर्द, लिवर की सूजन, अल्सर और बुखार जैसी समस्याओं में लाभकारी मानी जाती है। यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करती है और साथ ही साथ प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। यह दाल शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है, जिससे किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है।

काली उड़द में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे बढ़ती उम्र में भी शारीरिक कमजोरी नहीं आती। काली उड़द दाल का स्वाद भी इसका एक बड़ा आकर्षण है। इसे दाल, खिचड़ी, वड़ा, डोसा या पापड़ के रूप में आसानी से शामिल किया जा सकता है। हल्के मसालों और देसी घी के साथ इसे पकाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों ही बढ़ जाते हैं। हालांकि इसके सेवन में संतुलन जरूरी है।

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अत्यधिक मात्रा में इसके सेवन से गैस, पेट फूलना, अपच और वात संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अतः इस पौष्टिक दाल का सेवन व्यक्ति को अपनी शारीरिक जरूरत और पाचन क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि काली उड़द दाल न केवल एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक औषधि भी है, जिसे अपनी रोजमर्रा की थाली में जरूर शामिल करना चाहिए।

बता दें कि भारतीय रसोई में दालों का विशेष स्थान होता है और इनमें काली उड़द की दाल को खास अहमियत दी जाती है। यह दाल न केवल अपने स्वाद के लिए बल्कि अपने औषधीय और पौष्टिक गुणों के कारण भी जानी जाती है।

Tags: black urad dalhealthlife stylenutrients in black urad dal
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In