Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

खीरा एक सुपरफूड है जो गर्मियों में बेहद फायदेमंद

by newzgossip
7 months ago
in LIFE STYLE
0
खीरा एक सुपरफूड है जो गर्मियों में बेहद फायदेमंद
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

खीरा ऐसा ही एक सुपरफूड है जो गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि इसके सेवन से हाइड्रेशन, बेहतर पाचन और त्वचा की चमक जैसी कई समस्याओं में सुधार देखा जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि खीरा खाने का भी एक सही समय होता है और अगर इसका सेवन गलत समय पर किया जाए तो इसके लाभ के बजाय नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यही नहीं, यह कैलोरी में कम होता है, जिससे यह वजन कम करने वालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन के, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। खीरे का नियमित सेवन पाचन तंत्र को सुधारने, कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में भी सहायक है। मगर इसका सही लाभ तभी मिलता है जब इसे दिन के उपयुक्त समय पर खाया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खीरा खाने का सबसे उपयुक्त समय दोपहर या शाम को होता है, जब शरीर का मेटाबॉलिज्म सबसे सक्रिय होता है। इस समय खीरे में मौजूद पानी और फाइबर आसानी से पचते हैं और पेट को हल्का बनाए रखते हैं।

दोपहर के भोजन में सलाद के रूप में या फिर शाम के हल्के नाश्ते में खीरे को शामिल करना शरीर को नमी देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। हालांकि, कुछ लोग सुबह खाली पेट खीरा खाना पसंद करते हैं, जो आयुर्वेद के अनुसार नुकसानदायक हो सकता है। खासकर जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें इससे गैस, अपच या पेट फूलने की शिकायत हो सकती है। खीरा खाने से पहले इसे अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी सतह पर कीटनाशक, मिट्टी और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं।

इसके अलावा खीरे को कभी भी दूध या उससे बनी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है और विषैले तत्व बनने की आशंका रहती है। खीरे के साथ नमक डालना आम बात है, लेकिन अधिक मात्रा में नमक इसके पोषक तत्वों को कम कर सकता है, इसलिए नमक सीमित मात्रा में ही मिलाना चाहिए। वहीं रात में खीरा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी ठंडी प्रकृति से शरीर में ठंडक बढ़ सकती है, जिससे कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम या पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।

इसलिए खीरा भले ही गर्मियों का आदर्श फल हो, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा जब इसका सेवन सोच-समझकर, सही समय पर और सही तरीके से किया जाए। सही समय पर खाया गया खीरा न केवल शरीर को ठंडक देगा, बल्कि समग्र स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। बता दें कि गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं लेकर आता है। ऐसे समय में शरीर को ठंडक पहुंचाने और तरोताजा रखने के लिए लोग ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश करते हैं, जो न केवल ताजगी दें बल्कि शरीर के भीतर से भी राहत प्रदान करें।

Tags: benefits of cucumberCucumberCucumber is a superfoodlife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 days ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 days ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

3 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In