Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

भिगोई हुई किशमिश का सेवन अत्यधिक लाभकारी

by newzgossip
2 years ago
in LIFE STYLE
0
भिगोई हुई किशमिश का सेवन अत्यधिक लाभकारी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन तंत्र मजबूत हो, त्वचा निखरे और शरीर में ऊर्जा बनी रहे, तो किशमिश को पानी में भिगोकर खाने का तरीका एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इसे एक प्रभावी उपचार माना गया है, जो शरीर को अनेक लाभ प्रदान करता है।

किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। खासकर अगर आप पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं या रक्तशुद्धि में सुधार चाहते हैं, तो भिगोई हुई किशमिश का सेवन अत्यधिक लाभकारी हो सकता है।

कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भिगोई हुई किशमिश को एक प्राकृतिक उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह आंतों की सफाई में भी मदद करती है, जिससे पेट हल्का और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इसके अतिरिक्त, किशमिश में आयरन की उच्च मात्रा होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। यह एनीमिया के इलाज के लिए एक सरल और प्रभावी उपाय है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जिससे सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव होता है।

भिगोई हुई किशमिश रक्तचाप को संतुलित करने में भी सहायक है, और यह हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। भिगोई हुई किशमिश को खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जो थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद करती है। यह शरीर में संतुलन बनाए रखती है और वजन को भी नियंत्रित करने में सहायक होती है।

इसके अलावा, किशमिश का सेवन लिवर डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पित्त दोष संतुलित होता है। किशमिश का सेवन करने का तरीका भी बहुत आसान है। रातभर 8-10 किशमिश को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें, और फिर सुबह इसे खाली पेट खा लें। साथ ही, बचा हुआ पानी भी पी लें। अगर आप इसे और प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो इसमें नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं।

सर्दियों में, गुनगुने पानी में भिगोई हुई किशमिश का सेवन अधिक लाभकारी होता है। भिगोई हुई किशमिश न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए एक आदर्श विकल्प है। इसके नियमित सेवन से आप ना केवल अपने पाचन और रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूती दे सकते हैं। बता दें कि किशमिश को आयुर्वेद में द्राक्षा कहा जाता है। यह स्वाद में मीठी और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश को भिगोकर खाने से यह किसी अमृत से कम नहीं है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

Tags: Consuming raisins for liver detoxlife stylesoaked raisinssoaked raisins is extremely beneficial
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके
LIFE STYLE

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके

3 days ago
चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान
HEALTH

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

3 days ago
दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां
LIFE STYLE

दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

1 week ago
मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, रात में पसीना और थकान को न करें नजरअंदाज
LIFE STYLE

मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, रात में पसीना और थकान को न करें नजरअंदाज

2 weeks ago
बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा
HEALTH

बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा

2 weeks ago
योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

3 weeks ago
पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

1 month ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

1 month ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In