Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कौन है तुर्किए में भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले वैज्ञानिक फ्रैंक हूगरबीट्स?, भारतीय महाद्वीप के बारे में किया ये दावा

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
कौन है तुर्किए में भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले वैज्ञानिक फ्रैंक हूगरबीट्स?, भारतीय महाद्वीप के बारे में किया ये दावा
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

Earthquake: तुर्किए में आए भयानक भूकंप में अब तक 35,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घर तबाह हो चुके हैं. तुर्किए के भूकंप से हुई तबाही चर्चा का विषय बना हुआ है. अब तुर्किए में आए भूकंप के साथ डच शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स का भी जिक्र किया जा रहा है. दरअसल डच शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने तुर्किए और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में खतरनाक भूकंप के बारे में भविष्यवाणी की थी.

अब फ्रैंक हूगरबीट्स का एक और वीडियो इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. फ्रैंक हूगरबीट्स इस वीडियो में भारतीय उपमहाद्वीप में बड़ा भूकंप आने का दावा कर रहे हैं. फ्रैंक हूगरबीट्स ये भी कह रहे हैं कि ये भूकंप हिंद महासागर क्षेत्र पर यानी भारत-पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान के आसपास के कई इलाकों में आ सकता है.

Let me be clear: the purple bands do NOT indicate a potential rupture zone (sic). They mark regions at the time of atmospheric fluctuations relative to the Sun and a larger tremor may occur in or near that band. I explained this multiple times in videos. No room for wild ideas. https://t.co/3kTM6x9p9M

— Frank Hoogerbeets (@hogrbe) February 8, 2023

कौन हैं फ्रैंक हूगरबीट्स?
फ्रैंक हूगरबीट्स सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे यानी SSGEOS के लिए काम करते हैं. फ्रैंक हूगरबीट्स ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप की भविष्यवाणी करते हैं. SSGEOS एक शोध संस्थान है, जो भूकंप की गतिविधि का अनुमान लगाने के लिए आकाशीय पिंडों जैसे ग्रहों की निगरानी करता है.

तुर्किए में आए भूकंप पर फ्रैंक हूगरबीट्स ने की ये भविष्यवाणी
फ्रैंक हूगरबीट्स ने तुर्किए में आने वाले भूकंप की भविष्यवाणी की थी. फ्रैंक हूगरबीट्स ने ये भी बताया था कि भविष्यवाणी करने से पहने उन्होंने पूरी रिसर्च की. रिसर्च से उन्हें अनुमान लग गया था कि वहां कुछ भूकंप संबंधी गतिविधियां होने वाली हैं. इसलिए उन्होंने सोचा कि कोई घटना घटित होने से पहले लोगों के लिए चेतावनी जारी की जानी चाहिए.

फ्रैंक के दावों को क्यों माना जा रहा गलत?
सोशल मीडिया पर फ्रैंक के दावों पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. इस पर फ्रैंक का ये कहना है कि भूकंप को लेकर भविष्यवाणी को सैद्धांतिक तौर पर सही नहीं माना जाता. वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण करने वालों का कहना है कि आज तक किसी भी वैज्ञानिक ने किसी भूकंप की भविष्यवाणी नहीं की है. दरअसल वैज्ञानिक भविष्यवाणी करने के लिए जिस विधि का इस्तेमाल किया जाता है उसे लेकर कई तरह के विवाद हैं.

कितने डरावने है फ्रैंक के दावे ?
सोशल मीडिया पर फ्रैंक से भूकंप आने की तारीख और समय को लेकर भी सवाल किया जा रहा है , इस पर फ्रैंक कहते हैं कि वैज्ञानिक केवल साल के भीतर भूकंप आने का अंदाजा लगा सकते हैं. हम तारीख समय और सटीक लोकेशन की जानकारी देने में सक्षम नहीं हैं.

फ्रैंक हूगरबीट्स ने ये कहा कि उनकी संस्था ने इतिहास में आए भीषण भूकंपों के बारे में रिसर्च की है. उनकी संस्था ग्रहों की स्थिति देखकर भूकंप का अंदाजा लगाती है.

फ्रैंक हूगरबीट्स ने कहा कि इतिहास में आए बड़े भूकंपों का अध्ययन करके हम एक पैटर्न ढूंढते हैं जिससे भविष्य में आने वाले बड़े भूकंपों का अनुमान लगाया जा सके. रिसर्चर के मुताबिक यह बहुत अच्छी तरह से काम करता है. वहीं मुख्यधारा के वैज्ञानिक ग्रहों के प्रभाव की वजह से भूकंप आने को गलत मानते हैं.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आ सकता है भूकंप !
फ्रैंक ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान के साथ हिंद महासागर क्षेत्र तक शक्तिशाली भूकंप आने की भी भविष्यवाणी की है. फ्रेंक खुद कहते हैं कि ये साफ नहीं है कि अफगानिस्तान से शुरू होकर भूकंप हिंद महासागर तक जाएगा. फ्रैंक ने ये भी साफ किया है कि भविष्यवाणी को लेकर अभी थोड़ा भ्रम की स्थिति है. फ्रैंक ने ये भी बताया कि हो सकता है कि यह भूकंप 2001 की तरह भारत पर अपना असर डाले. लेकिन कुछ भी निश्चित तौर पर कहा नहीं जा सकता है.

भारतीय वैज्ञानिकों के साथ अपना ज्ञान साझा करने को तैयार है फ्रैंक
फ्रैंक का कहना है कि वर्तमान में उनके पास तकनीक के विस्तार को लेकर कोई साधन नहीं है. फ्रैंक ने बताया कि उन्होंने तुर्किए के वैज्ञानिक से संपर्क किया था, कुछ वैज्ञानिकों की इसमें दिलचस्पी हैं. लेकिन ज्यादातर वैज्ञानिकों की इसमें रुचि नही है. फ्रैंक ने कहा कि उन्हें सीरिया से कुछ हद तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में पूछे जाने पर फ्रैंक ने कहा कि अगर भारत सरकार उनसे संपर्क करती है, तो वे अपने ज्ञान को साझा करने के लिए तैयार हैं.

Tags: Earthquake in India predictionEarthquake may occur in Pakistan and AfghanistanTurkey Syria EarthquakeWho is Frank Hugerbeits
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

12 hours ago
पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

12 hours ago
क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

12 hours ago
दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान

13 hours ago
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति
Khabrein Jara Hat Ke

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति

13 hours ago
जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील

1 day ago
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन
Khabrein Jara Hat Ke

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन

1 day ago
रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
Khabrein Jara Hat Ke

रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1 day ago
किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In