Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, November 21, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

शरीर की ताकत और ऊर्जा को बढ़ाता है त्रिकोणासन

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
शरीर की ताकत और ऊर्जा को बढ़ाता है त्रिकोणासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

माइग्रेन अटैक से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, बार-बार जम्हाई आना भी हो सकता है चेतावनी

: शराब नहीं पीते फिर भी हो सकता है फैटी लिवर! ये 7 गलत आदतें बढ़ा रही बीमारी का खतरा

बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाएं? बिना डांटे अपनाएं ये 5 आसान तरीके

हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर त्रिकोणासन को लेकर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें इस योगासन के फायदे और सही अभ्यास की विधि की जानकारी दी गई है। पोस्ट के मुताबिक, त्रिकोणासन शरीर की ताकत और ऊर्जा को बढ़ाता है। इस आसन के जरिए रीढ़ की हड्डी की मजबूती और लचीलापन बढ़ता है, जिससे कमर दर्द और पीठ संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है। साथ ही यह पिंडली, जांघ और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जो शरीर के संतुलन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, त्रिकोणासन फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे सांस लेने की प्रक्रिया में सुधार होता है।

यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। त्रिकोणासन करने से त्वचा से जुड़ी परेशानियों जैसे दाने, झाइयां या रूखापन आदि से राहत मिलती है, क्योंकि यह आसन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह आसन काफी मददगार माना जाता है, क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसके अलावा, पाचन तंत्र भी इससे मजबूत होता है, जिससे गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें कम होती हैं।

आयुष मंत्रालय ने अपने इस पोस्ट में त्रिकोणासन का सही अभ्यास करने का तरीका भी साझा किया है। पोस्ट में तस्वीरों के जरिए आसन विधि को बताया गया है। त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले सावधान की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं। फिर एक पैर को उठाकर दूसरे से लगभग डेढ़ फुट की दूरी पर रखें, लेकिन ध्यान रखें कि दोनों पैर एक सीध में हों। अब गहरी सांस लें और दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं। इसके बाद धीरे-धीरे कमर से आगे की ओर झुकें और सांस बाहर छोड़ें। अब दाएं हाथ से बाएं पैर को छुएं और बाएं हाथ को सीधा ऊपर की ओर उठाएं। गर्दन घुमाकर ऊपर उठी हथेली की ओर देखें और इस स्थिति में 2-3 सेकंड तक सांस रोक कर रहें। फिर धीरे-धीरे शरीर को सीधा करें और सांस लेते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

पोस्ट के आखिर में आयुष मंत्रालय ने स्लिप डिस्क और सायटिका से पीड़ित मरीजों को इस आसन को करने से स्पष्ट मना किया है। साथ ही कहा कि जिन लोगों की हाल ही में पेट की सर्जरी हुई है, वे भी इस आसन को न करें। बता दें कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

Tags: Excerciselife stylestrength and energy of the bodyTrikonasanaTrikonasana increases the energyTrikonasana increases the strengthTrikonasana yoga benefitsyoga
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

माइग्रेन अटैक से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, बार-बार जम्हाई आना भी हो सकता है चेतावनी
LIFE STYLE

माइग्रेन अटैक से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, बार-बार जम्हाई आना भी हो सकता है चेतावनी

2 days ago
: शराब नहीं पीते फिर भी हो सकता है फैटी लिवर! ये 7 गलत आदतें बढ़ा रही बीमारी का खतरा
HEALTH

: शराब नहीं पीते फिर भी हो सकता है फैटी लिवर! ये 7 गलत आदतें बढ़ा रही बीमारी का खतरा

3 days ago
मोबाइल के कारण बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता हो सकती प्रभावित
LIFE STYLE

बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाएं? बिना डांटे अपनाएं ये 5 आसान तरीके

1 week ago
प्यार चाहिए, लेकिन उम्मीदें नहीं! Gen Z क्यों बदल रही है रिश्तों की परिभाषा?
LIFE STYLE

प्यार चाहिए, लेकिन उम्मीदें नहीं! Gen Z क्यों बदल रही है रिश्तों की परिभाषा?

1 week ago
कपालभाति के 3 प्रकार जानें: कफ दोष, सांस और शरीर की सफाई में कैसे है मददगार?
LIFE STYLE

कपालभाति के 3 प्रकार जानें: कफ दोष, सांस और शरीर की सफाई में कैसे है मददगार?

1 week ago
खाना खाने के आयुर्वेदिक 8 नियम: जानिए भोजन करने का सही तरीका, पाचन रहेगा दुरुस्त
LIFE STYLE

खाना खाने के आयुर्वेदिक 8 नियम: जानिए भोजन करने का सही तरीका, पाचन रहेगा दुरुस्त

1 week ago
डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके
LIFE STYLE

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके

3 weeks ago
चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान
HEALTH

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

3 weeks ago
दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां
LIFE STYLE

दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In