Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

इस देश ने की बड़ी घोषणा, मुफ्त हवाई टिकट पर करें विदेश यात्रा!

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
इस देश ने की बड़ी घोषणा, मुफ्त हवाई टिकट पर करें विदेश यात्रा!
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

कोविड महामारी ने हॉन्गकॉन्ग के टूरिज्म और इकॉनमी को भारी नुकसान पहुंचाया है. इसकी भरपाई के लिए शहर ने एक बड़ा ऐलान किया है. हॉन्गकॉन्ग ने विदेशियों पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए एक प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत विदेशियों को हॉन्गकॉन्ग आने के लिए फ्लाइट का किराया नहीं देना पड़ेगा. हॉन्गकॉन्ग पांच लाख मुफ्त हवाई टिकटों का वितरण करेगा.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हान्गकॉन्ग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन ली ने गुरुवार को अपने रीब्रांडिंग प्रचार अभियान ‘हैलो हॉन्गकॉन्ग’ का अनावरण किया. इस अभियान का उद्देश्य हॉन्गकॉन्ग की वैश्विक छवि को सुधारना भी है. इसके जरिए पर्यटकों, निवेशकों को हॉन्गकॉन्ग के बारे में अच्छी जानकारियां दी जाएंगी और उन्हें एक बेहतर हॉन्गकॉन्ग का दर्शन कराया जाएगा.

ली ने व्यापार और पर्यटन दिग्गजों को संबोधित अपने भाषण में कहा कि अब हॉन्गकॉन्ग आने वाले लोगों को कोई क्वारंटीन या प्रतिबंध नहीं झेलना होगा. उन्होंने कहा कि शहर की हलचल और व्यापार को दोबारा वापस लाने के लिए हॉन्गकॉन्ग पांच लाख मुफ्त हवाई टिकट देगा.

मुफ्त टिकट की शुरुआत मार्च से होगी. शहर के निवासियों के लिए भी सरकार ने अतिरिक्त 80 हजार मुफ्त हवाई टिकट की घोषणा की है. ली ने कहा, ‘देवियों और सज्जनों, यह शायद दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा स्वागत है.’

रीब्रांडिंग प्रचार अभियान की शुरुआत शहर के मुख्य कॉन्फ्रेंस सेंटर में हुई जहां रूसी और स्पेनिश सहित सभी प्रमुख भाषाओं के स्लोगन लगे थे. अनावरण के दौरान लोगो के मनोरंजन के लिए डांसर्स भी मौजूद थे.

हॉन्गकॉन्ग के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइंस Cathay Pacific, Hong Kong Express और Hong Kong Airlines 1 मार्च से छह महीनों तक विदेशी लोगों को मुफ्त हवाई टिकट का वितरण करेंगी.

पिछले सालों में कम हुई शहर में आने वाले विदेशियों की संख्या
हांगकांग में 2022 में सिर्फ 6,00,000 विदेशी आए जो 2018 के आंकड़े के एक प्रतिशत से भी कम है. पिछले तीन सालों में 130 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने हांगकांग कार्यालयों को बंद कर दिया है. हाल ही में 253 जापानी कंपनियों के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि उन्हें हॉन्गकॉन्ग में काम करने के लिए अच्छे श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल हॉन्गकॉन्ग की अर्थव्यवस्था में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई और उसी दौरान 1,40,000 से अधिक श्रमिक शहर से चले गए थे.

इन वजहों से हॉन्गकॉन्ग के पर्यटन, निवेश को लगा है बड़ा झटका
चीनी कब्जे के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग के लोग 2019 में हजारों की संख्या पर सड़कों पर निकल आए थे. ये प्रदर्शन लंबे समय तक चले लेकिन पुलिस ने सख्ती से इन्हें दबा दिया. साल 2020 में चीन ने नेशनल सिक्योरिटी लॉ पास कर लोकतंत्र समर्थक आंदोलनों को पूरी तरह कुचल दिया. इससे हॉन्गकॉन्ग की छवि दुनियाभर में धूमिल हुई और इस दौरान कई निवेशक देश छोड़कर चले गए. कई कारोबारियों ने भी अपना कारोबार हॉन्गकॉन्ग से समेट लिया. पर्यटन को भी झटका लगा.

2019 के आखिरी महीनों में हॉन्गकॉन्ग ने कोविड महामारी को देखते हुए सख्त नियम लागू किए जिस कारण पर्यटकों का देश में आना बंद हो गया. तीन सालों से भी अधिक समय तक कोविड की पाबंदियां जारी रहीं जिससे देश का पर्यटन भारी घाटे में चला गया है.

हॉन्गकॉन्ग जो अपने व्यापार सुविधाओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता था, उसकी यह प्रतिष्ठा भी धूमिल हो गई. लेकिन अब हॉन्गकॉन्ग लोगों को अपने यहां आकर्षित करने के लिए पूरी तैयार कर चुका है.

Tags: Hongkong NewsHongkong TrevelTravel abroad with free air ticketsTrending NewsViral News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

5 hours ago
पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

5 hours ago
क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

5 hours ago
दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान

6 hours ago
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति
Khabrein Jara Hat Ke

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति

6 hours ago
जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील

1 day ago
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन
Khabrein Jara Hat Ke

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन

1 day ago
रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
Khabrein Jara Hat Ke

रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1 day ago
किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In