Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, May 17, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कहानी उस संस्था की जिसने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर उठाए सवाल, क्या है महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति?

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke, STATE
0
कहानी उस संस्था की जिसने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर उठाए सवाल, क्या है महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति?
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चीन की ‘डेथ वैन’ है चलती-फिरती फांसी की कोठरी

बच्चों में तनाव के पहचानें लक्षण, ऐसे करें मदद

बच्चों में कैल्शियम की कमी का इस प्रकार पता चलेगा

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों विवादों में हैं. उनपर ‘अंधविश्वास’ और ‘जादू-टोना’ को बढ़ावा देने का आरोप है. ये आरोप महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (Maharashtra Andhashraddha Nirmoolan Samiti) ने लगाए हैं. समिति का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार के नाम पर लोगों को लूटने और उनसे धोखाधड़ी भी कर रहे हैं. इन आऱोपों सवालों के बीच महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की कहानी भी जानना जरूरी है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति क्या है, कैसे काम करती है, कब इसकी स्थापना हुई और इसका उद्देश्य क्या है?

दरअसल बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री जगह-जगह जाकर ‘दिव्य चमत्कारी दरबार’ लगाते हैं. यहां वो दावा करते हैं कि उन्हें आपके बारे में सब पता है. वहां आने वाले लोग पर्ची में अपनी समस्या लिखते हैं और धीरेंद्र शास्त्री उनके बताए बिना ही अपनी पर्ची में उनकी समस्या लिख देते हैं. ऐसी ही एक ‘श्रीराम चरित्र चर्चा’ नागपुर में आयोजित हुई थी. ये कथा 13 जनवरी तक चलनी थी. लेकिन 11 जनवरी को ही खत्म हो गई. और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री ‘दिव्य दरबार’ और ‘प्रेत दरबार’ की आड़ में ‘जादू-टोना’ को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी करने और उनका शोषण करने का आरोप भी लगाया. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती भी दी कि अगर वो उनके बीच दिव्य दरबार लगाते हैं और चमत्कार करके दिखाते हैं तो वो उन्हें 30 लाख रुपये देंगे.

समिति का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री ‘दिव्य दरबार’ नाम से जो सभा करते हैं, उसमें दो कानूनों का उल्लंघन होता है. पहला है- 2013 का महाराष्ट्र का जादू-टोना विरोधी कानून और दूसरा है- 1954 का ड्रग्स एंड रेमेडीज एक्ट.

क्या है महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति?
नाम से ही पता चलता है कि ये समिति ‘अंधविश्वास’ के खिलाफ काम करती है. इस समिति का गठन 1989 में हुआ था. इस समिति की स्थापना नरेंद्र दाभोलकर (Narendra Dabholkar) ने की थी. 2013 में दाभोलकर की हत्या कर दी गई थी.

समिति के मुताबिक, वो लोगों को गुमराह करने वाले ‘अंधविश्वासों’ के खिलाफ काम करती है. ये समिति मुख्य रूप से महाराष्ट्र में एक्टिव है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समिति ने 1999 में कथित चमत्कारों के लिए मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने का विरोध किया था. हालांकि, समिति ने बीमार लोगों की सेवा के लिए उनकी तारीफ भी की थी. इस समिति ने नदियों में गणेश मूर्तियों की विसर्जन के खिलाफ भी अभियान चलाया था. समिति ने नदियों और झीलों को गंदा होने से बचाने के लिए लोगों से छोटी मूर्तियों और नुकसान न पहुंचाने वाले रंगों का इस्तेमाल करने की अपील की थी.

2011 में समिति ने मानसिक रूप से बीमार लोगों को ‘चमत्कार’ से ठीक किए जाने के नाम पर टॉर्चर करने का विरोध किया था. दरअसल, उस समय जलगांव के चालीसगांव की एक दरगाह में ऐसा ही चमत्कार करने का दावा किया जा रहा था. समिति ने इसका विरोध किया था.

इन 12 ‘चमत्कारों’ की बना रखी है लिस्ट
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति अक्सर ‘चमत्कार’ का दावा करने वाले कथित ‘बाबाओं’ का विरोध करती है. बताया जाता है कि 2002 में समिति ने 12 ‘चमत्कारों’ की एक लिस्ट बनाई थी और उनमें से किसी एक को भी करने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की चुनौती दी थी. इस लिस्ट में ‘पानी पर चलना’, ‘हवा में तैरना’ और पांच मिनट तक ‘जलते कोयले पर खड़े रहना‘ जैसे चमत्कार शामिल थे.

इतना ही नहीं, ये समिति ज्योतिषियों के खिलाफ भी अभियान चलाती रहती है. अक्टूबर 2009 में समिति ने ज्योतिषियों को चुनौती दी थी कि वो कम से कम 80 फीसदी एक्यूरेसी के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करें और अगर वो सही साबित हुई तो 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की.

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने राज्य में ‘अंधविश्वास’ और ‘जादू-टोना’ रोकने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर भी संघर्ष किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2009 को समिति के सदस्यों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को खून से पत्र लिखकर कानून बनाने की मांग की थी.

20 अगस्त 2013 को समिति के संस्थापक नरेंद्र दाभोलकर की हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या के चार दिन बाद लंबित कानून महाराष्ट्र विधानसभा में पास हो गया था. महाराष्ट्र में 2013 से कानून है. महाराष्ट्र का कानून जादू-टोना, काला जादू, मानव बलि और बीमारियों के इलाज के लिए तंत्र-मंत्र या लोगों के अंधविश्वास का फायदा उठाने के लिए काम करने वाले को सजा देता है. इस कानून के तहत 6 महीने से लेकर 7 साल तक की सजा हो सकती है. साथ ही 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. हालांकि, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने अगस्त में दावा किया था कि इस कानून के नियम बनने अभी बाकी हैं.

Tags: Baba Dhirendra ShahstriBageshwar Dham SarkarDheerendra ShastriDivya Chamatkari DarbarMaharashtra Andhashraddha Nirmoolan SamitiShayam Manav on Dheerendra Shashtri
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चीन की ‘डेथ वैन’ है चलती-फिरती फांसी की कोठरी
Khabrein Jara Hat Ke

चीन की ‘डेथ वैन’ है चलती-फिरती फांसी की कोठरी

4 hours ago
बच्चों में तनाव के पहचानें लक्षण, ऐसे करें मदद
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में तनाव के पहचानें लक्षण, ऐसे करें मदद

5 hours ago
बच्चों में कैल्शियम की कमी का इस प्रकार पता चलेगा
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में कैल्शियम की कमी का इस प्रकार पता चलेगा

5 hours ago
इन विटामिन वाले आहारों से बच्चों की आंखें होंगी तेज
Khabrein Jara Hat Ke

इन विटामिन वाले आहारों से बच्चों की आंखें होंगी तेज

5 hours ago
अंडमान घूमने जा रहे हैं? जानिए क्या करें और क्या नहीं, वरना बिगड़ सकता है आपका ट्रिप
Khabrein Jara Hat Ke

अंडमान घूमने जा रहे हैं? जानिए क्या करें और क्या नहीं, वरना बिगड़ सकता है आपका ट्रिप

1 day ago
तेजी से बढ रहा “स्टैंडिंग डेस्क” का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

तेजी से बढ रहा “स्टैंडिंग डेस्क” का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

1 day ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

1 day ago
पापा की परी ने अपने ही घर में डलवा दी डकैती, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
Khabrein Jara Hat Ke

पापा की परी ने अपने ही घर में डलवा दी डकैती, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

1 day ago
अमेरिका में सोना रखना था अपराध, जनता से जबरन छीना था गोल्ड
Khabrein Jara Hat Ke

अमेरिका में सोना रखना था अपराध, जनता से जबरन छीना था गोल्ड

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In