Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

शशांकासन साबित हो रहा प्रभावी योगासन, कैसे करें शशांकासन

by newzgossip
8 months ago
in LIFE STYLE
0
शशांकासन साबित हो रहा प्रभावी योगासन, कैसे करें शशांकासन
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

आज के तनावपूर्ण जीवन में शशांकासन एक प्रभावी योगासन साबित हो रहा है। शशांकासन करना बहुत सरल है और इसे शुरुआती तथा अनुभवी दोनों योगी आराम से कर सकते हैं। यह आसन रीढ़ की लचक बढ़ाने के साथ-साथ मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है।

इसके लिए आरामदायक कपड़े पहनना जरूरी है और खाली पेट या भोजन के 3-4 घंटे बाद अभ्यास करना उत्तम रहता है। शुरुआत वज्रासन में बैठकर करें, जहाँ घुटने मोड़े हुए हों और नितंब एड़ियों पर टिके हों। रीढ़ को सीधा रखकर दोनों हाथ घुटनों पर रखें और कंधों को आराम दें। गहरी सांस लें और हाथों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर उठाएं, हथेलियां एक-दूसरे की ओर रहें। सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे झुकाएं और माथे को जमीन से स्पर्श कराने का प्रयास करें। इस दौरान हाथ जमीन पर फैलाएं, हथेलियां नीचे की ओर हों और पेट जांघों को छुए। यह मुद्रा खरगोश जैसी आकृति बनाती है, इसलिए इसे खरगोश मुद्रा कहा जाता है।

इस स्थिति में 20-30 सेकंड या अपनी सुविधा अनुसार अधिक समय तक रहें, सांस को गहरा और सामान्य बनाए रखें। धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं और वापस वज्रासन में लौटें। इसे दो-तीन बार दोहराना लाभकारी होता है। शशांकासन रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है, जिससे पीठ दर्द में आराम मिलता है।
माथे को जमीन से लगाना मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ाता है, जो तनाव और चिंता को कम करता है।

पेट पर दबाव पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज में राहत देता है। यह आसन ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में भी मददगार है। वज्रासन की स्थिति में बैठने से घुटनों और टखनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, यह पिट्यूटरी और पाइनियल ग्रंथियों को सक्रिय करता है, जो हार्मोनल संतुलन में सहायक हैं।

गर्भवती महिलाएं, घुटनों या पीठ में दर्द वाले लोग, उच्च रक्तचाप या चक्कर आने की समस्या वाले लोग बिना विशेषज्ञ सलाह के इस आसन का अभ्यास न करें। सुबह खाली पेट शशांकासन करना सबसे फायदेमंद होता है। नियमित अभ्यास से ही इसके सम्पूर्ण लाभ मिलते हैं, इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। बता दें कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।

Tags: effective yoga asanahow to do ShashankasanaShashankasanayoga asana
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

4 days ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

5 days ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 week ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 weeks ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 weeks ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

4 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

4 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

1 month ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In