Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

प्रोटीन से भरपूर भोजन हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी

by newzgossip
11 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
प्रोटीन से भरपूर भोजन हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

नेशनल हेल्थ मिशन के मुताबिक, बढती उम्र के साथ प्रोटीन से भरपूर भोजन हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए मसूर दाल, राजमा, चना, दूध, पनीर, दही जैसे फूड्स फायदेमंद हैं, वहीं मांसाहारी लोग अंडा और मछली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन शरीर की मरम्मत करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है, जो हड्डियों को सहारा देते हैं। वृद्धावस्था में नियमित रूप से कुछ समय धूप में बिताना भी बेहद लाभकारी है। सुबह की हल्की धूप से विटामिन-डी मिलता है, जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन-डी के लिए फिश, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड अनाज और दूध को भी डाइट में शामिल करें।

कैल्शियम भी हड्डियों के लिए उतना ही जरूरी है। दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, तिल, बादाम और सोया मिल्क इसके अच्छे स्रोत हैं। यदि कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियां खोखली हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, नियमित रूप से हल्का-फुल्का व्यायाम भी जरूरी है। पैदल चलना, योग या अन्य शारीरिक गतिविधियां हड्डियों को सक्रिय बनाए रखती हैं और पोस्चर को सुधारती हैं।

गलत पोस्चर में बैठना या लंबे समय तक निष्क्रिय रहना हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। धूम्रपान और शराब का सेवन वृद्धावस्था में हड्डियों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। ये आदतें न केवल ऑस्टियोपोरोसिस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि शरीर की समग्र कार्यक्षमता को भी प्रभावित करती हैं।

इसके साथ ही, बढ़ा हुआ वजन भी हड्डियों पर दबाव डालता है, जिससे जोड़ और हड्डियां दोनों कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में वजन को नियंत्रण में रखना भी जरूरी है। सही डाइट, नियमित व्यायाम और स्वस्थ आदतों के जरिए बढ़ती उम्र में भी हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।

हैल्थ एक्सपटर्स की माने तो जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं और सेहत पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है। खासकर हड्डियों की मजबूती बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि वृद्धावस्था में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। यदि समय रहते इनका ख्याल न रखा जाए, तो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्या जन्म ले सकती है। यह एक हड्डी रोग है, जिसमें हड्डियों की मिनरल डेंसिटी और बोन मास में गिरावट आ जाती है, जिससे वे इतनी कमजोर हो जाती हैं कि मामूली चोट से भी फ्रैक्चर हो सकता है।

Tags: calcium for bonehealth and life styleprotein for bone healthprotein-rich foods
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

3 days ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

4 days ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

4 days ago
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

2 weeks ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In