Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत

by newzgossip
9 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ

गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती

लगातार लंबे समय तक बैठे रहने से तनाव, अकड़न, खराब पाचन और कम ऊर्जा जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना समयानुसार, नियमित आहार और योगासन करना बेहद मददगार हो सकते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने में पादहस्तासन को श्रेष्ठ बताया गया है, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर को धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है और जीवनशैली में सुधार होता है।

पादहस्तासन एक ऐसा योगासन है जो तीन शब्दों से मिलकर बना है, पाद + हस्त + आसन। इस आसन में पांव (पाद) को हाथों (हस्त) से पकड़ा जाता है, इसलिए इसे पादहस्तासन या हस्त पादासन भी कहते हैं। आधुनिक जीवनशैली में, जहां हम ज्यादातर समय मोबाइल या कंप्यूटर के सामने झुके रहते हैं, यह आसन रीढ़ को विशेष राहत देता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। यह आसन शरीर को आगे की ओर गहरा खिंचाव देता है, जिससे शारीरिक तनाव दूर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उनके अनुसार, पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, मन शांत रहता है और रक्त संचार बेहतर होता है। यह आसन सिर की तरफ खून का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे दिमाग और आंखों को फायदा होता है। साथ ही, यह मन को शांत करता है और तनाव व चिंता को कम करने में भी मदद करता है, जो आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों पैरों को जोड़ें और अपनी कमर व गर्दन को सीधा रखें। अब सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और अपने हाथों को पैरों के पास जमीन पर रखने की कोशिश करें।

शुरुआती दिनों में, यदि आप जमीन तक नहीं पहुंच पाते हैं, तो घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं ताकि रीढ़ पर अनावश्यक दबाव न पड़े। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में लौटें। रोजाना 3 से 5 बार इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है, जिससे धीरे-धीरे शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

हालांकि, शुरुआती अभ्यासकर्ताओं को इस आसन को करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही शुरू करना चाहिए। योगासन करते समय हमेशा अपनी शारीरिक क्षमता पर ध्यान दें। जबरदस्ती या जरूरत से ज्यादा खिंचाव शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही, गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति, हालिया हुई सर्जरी वाले लोग और गर्भवती महिलाओं को इस आसन को करने से पहले योग विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Tags: benefits of Padahastasanahow to do Padahastasanaindigestionkhabrein jara hat kePadahastasanaPadahastasana provides relief from stressstiffness
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ
HEALTH

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ

15 minutes ago
गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

22 minutes ago
घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती
Khabrein Jara Hat Ke

घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती

33 minutes ago
स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय

1 day ago
44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर
Khabrein Jara Hat Ke

44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर

1 day ago
साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा
Khabrein Jara Hat Ke

साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा

2 days ago
मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद
Khabrein Jara Hat Ke

मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

2 days ago
पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन
Khabrein Jara Hat Ke

पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन

2 days ago
उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In