Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती

by newzgossip
36 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ

गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

अगर आपके भी बाल घुंघराले हैं तो इस प्रकार आप उनकी आसानी से देखभात कर सकते हैं। घुंघराले बाल देखने में जितने मनमोहक और आकर्षक लगते हैं, उनकी सही देखभाल करना उतना ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घुंघराले बालों के आपस में उलझ जाने और नमी की कमी से रूखे-बेजान हो जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं बालों को बार-बार कंघी करने और ज़रूरत से ज़्यादा धोने से भी ये खराब होते हैं।

हालांकि, अच्छी ख़बर यह है कि इन परेशानियों से निपटने के लिए महँगे उत्पादों की ज़रूरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान आदतों में बदलाव करके ही आप अपने घुंघराले बालों की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। यह समझना सबसे ज़रूरी है कि हर किसी के बालों का प्रकार और उनकी ज़रूरतें अलग होती हैं, इसलिए किसी एक का तरीका दूसरे के लिए उतना ही प्रभावी हो, यह ज़रूरी नहीं है।

सबसे पहले बात बाल धोने की। घुंघराले बालों को हर दिन धोना आवश्यक नहीं है। बालों को कितनी बार धोना चाहिए, यह मुख्य रूप से आपकी सिर की त्वचा में तेल, पसीना, धूल के जमाव और डैंड्रफ जैसी समस्याओं पर निर्भर करता है। यदि आपकी सिर की त्वचा ज़्यादा तैलीय नहीं है, तो बार-बार शैम्पू करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बहुत ज़्यादा सफाई करने से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल, जो उन्हें मुलायम और चमकदार बनाए रखता है, कम हो सकता है, जिससे बाल और रूखे महसूस होने लगते हैं। अपने बालों और सिर की त्वचा की ज़रूरतों को समझकर ही शैम्पू की आवृत्ति तय करना बेहतर है।

शैम्पू लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे मुख्य रूप से सिर की त्वचा पर लगाकर ही सफाई करनी चाहिए। बालों की पूरी लंबाई को ज़ोर-ज़ोर से रगड़ने की कोई ज़रूरत नहीं होती। शैम्पू का झाग बालों की लंबाई तक पहुँचकर उसे पर्याप्त रूप से साफ कर देता है। अगर बाल धोने के बाद बहुत सूखे या उलझे हुए लगते हैं, तो एक हल्का शैम्पू और उसके बाद एक अच्छा कंडीशनर का इस्तेमाल काफी मददगार साबित हो सकता है।

कंडीशनर घुंघराले बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कंडीशनर बालों की बाहरी सतह को चिकना बनाने में मदद करता है। इससे बाल आपस में कम उलझते हैं और उन्हें सुलझाना आसान हो जाता है। शोध भी बताते हैं कि कंडीशनर बालों के बीच होने वाली रगड़ को कम करता है, जिससे बालों को सुलझाते समय होने वाले नुकसान में भी कमी आती है।

इसलिए, शैम्पू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना बेहद फायदेमंद है।बालों को सुखाने का तरीका भी उनकी सेहत के लिए बहुत मायने रखता है। नहाने के बाद तौलिये से बालों को ज़ोर से रगड़ने के बजाय, हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सोखें। गीले बालों को खींचकर या ज़ोर-ज़ोर से कंघी करने से भी बचना चाहिए। घुंघराले बालों में बार-बार खिंचाव और रगड़ से उनके टूटने का ख़तरा काफी बढ़ जाता है।

बालों को अतिरिक्त मुलायम और सुलझा हुआ रखने के लिए हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ख़ासकर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर इसकी थोड़ी मात्रा लगाने से बालों की सतह चिकनी महसूस होती है और उलझन कम होती है। हालांकि, ज़्यादा उत्पाद लगाने से बाल चिपचिपे या भारी दिख सकते हैं, इसलिए कम मात्रा ही पर्याप्त है। इन सरल आदतों को अपनाकर आप अपने घुंघराले बालों की प्राकृतिक सुंदरता को आसानी से निखार सकती हैं।

Tags: Curly Hair Carehow to enhance beautyHow to take care Curly Hairkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत

11 minutes ago
ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ
HEALTH

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ

18 minutes ago
गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

24 minutes ago
स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय

1 day ago
44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर
Khabrein Jara Hat Ke

44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर

1 day ago
साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा
Khabrein Jara Hat Ke

साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा

2 days ago
मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद
Khabrein Jara Hat Ke

मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

2 days ago
पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन
Khabrein Jara Hat Ke

पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन

2 days ago
उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In