Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, July 9, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

ऑर्गेनिक तेल दिल के लिए होता है फायदेमंद

by newzgossip
1 month ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
ऑर्गेनिक तेल दिल के लिए होता है फायदेमंद
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

महिलाएं इस प्रकार रखें सेहत का ध्यान

पाचन, दमा जैसी समस्याओं में लाभकारी है अर्ध मत्स्येन्द्रासन

बासी रोटी को दही, छाछ के साथ खाने से बढ जाता है प्रोटीन

हाल के वर्षों में यह देखने को मिला है कि युवा उम्र में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। 20 से 25 साल की उम्र के लोग भी अब दिल की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है खून में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना।

विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ खास किस्म के तेल इसका प्रमुख कारण बन रहे हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि ऑर्गेनिक तेल या महंगे ब्रांड का तेल दिल के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ ऑयल दिल के लिए नुकसानदेह होते हैं। अध्ययन बताते हैं कि कई तेलों में नकली ट्रांस फैट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देते हैं और एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को घटा देते हैं।

इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट बताती है कि यदि पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट की जगह ट्रॉपिकल ऑयल का इस्तेमाल किया जाए, जैसे नारियल तेल, तो शरीर में एलडीएल काफी बढ़ सकता है, जो हृदय के लिए हानिकारक है।

इसके अलावा, कॉर्न ऑयल जैसे तेलों में ओमेगा-6 फैट की अधिकता होती है। सीमित मात्रा में यह आवश्यक है, लेकिन ज्यादा सेवन से यह शरीर में सूजन उत्पन्न कर सकता है, जो हृदय की धमनियों को प्रभावित करता है। इसी तरह, मार्जरीन में ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है और यह कोरोनरी हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। भले ही कई देशों में इसे प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन कुछ जगहों पर यह अब भी आसानी से उपलब्ध है। नारियल तेल को अक्सर स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है, लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट अधिक होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर दिल के लिए खतरा बन जाती है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन भी इसके सीमित इस्तेमाल की सलाह देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चाहे कोई भी तेल हो, अगर उसे बार-बार गर्म किया जाए, तो वह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे तेलों के लगातार सेवन से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और धमनियों में रुकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, बेहतर दिल की सेहत के लिए सही तेल का चुनाव और समझदारी जरूरी है। बता दें कि भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां खाना पकाने में तेल का इस्तेमाल न होता हो। हर रसोई की जरूरत बन चुका तेल अब एक स्वास्थ्य खतरे का कारण भी बनता जा रहा है।

Tags: Healthy Organic OilLife Style & HealthOrganic OilOrganic oil Benefits
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

महिलाएं इस प्रकार रखें सेहत का ध्यान
HEALTH

महिलाएं इस प्रकार रखें सेहत का ध्यान

2 hours ago
पाचन, दमा जैसी समस्याओं में लाभकारी है अर्ध मत्स्येन्द्रासन
LIFE STYLE

पाचन, दमा जैसी समस्याओं में लाभकारी है अर्ध मत्स्येन्द्रासन

2 hours ago
बासी रोटी को दही, छाछ के साथ खाने से बढ जाता है प्रोटीन
HEALTH

बासी रोटी को दही, छाछ के साथ खाने से बढ जाता है प्रोटीन

1 day ago
कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार पपीते के पत्ते का जूस
LIFE STYLE

कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार पपीते के पत्ते का जूस

1 day ago
इस प्रकार बाल झड़ने बंद हो जाएंगे
LIFE STYLE

इस प्रकार बाल झड़ने बंद हो जाएंगे

1 day ago
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
LIFE STYLE

इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी

1 day ago
माइग्रेन में राहत दिलाता है योग
LIFE STYLE

माइग्रेन में राहत दिलाता है योग

1 day ago
बरसात के दिनों हरी सब्जियां खाने से हो सकता है ये नुकसान
HEALTH

बरसात के दिनों हरी सब्जियां खाने से हो सकता है ये नुकसान

3 days ago
लहसुन के सेवन से होते है सेहत को चौंकाने वाले लाभ
HEALTH

लहसुन के सेवन से होते है सेहत को चौंकाने वाले लाभ

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In