Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, August 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

मन को शांत कर भीतर की शांति को महसूस करता है ध्यान

by newzgossip
12 months ago
in LIFE STYLE
0
मन को शांत कर भीतर की शांति को महसूस करता है ध्यान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा कर ध्यान यानी मेडिटेशन के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को शांत कर भीतर की शांति को महसूस करता है। ध्यान करते समय पूरा फोकस केवल सांसों और आंतरिक आवाज पर रहता है, जिससे इंसान अपने मन के शोर से दूर होकर खुद से जुड़ता है।

आयुष मंत्रालय का कहना है कि नियमित ध्यान करने से भय, गुस्सा, तनाव और चिंता जैसी नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति मिलती है। यह मन में सकारात्मक सोच विकसित करता है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। जब व्यक्ति अपनी भावनाओं को समझकर उन्हें नियंत्रित करना सीखता है, तो गुस्सा कम होता है और मन अधिक शांत रहता है। ध्यान एकाग्रता को भी बढ़ाने का सशक्त साधन है। आज के समय में लोग मल्टीटास्किंग के कारण अक्सर ध्यान भटका लेते हैं, लेकिन ध्यान के अभ्यास से मन स्थिर होता है और याददाश्त भी बेहतर बनती है।

यही नहीं, यह इच्छाशक्ति को मजबूत करता है, जिससे इंसान अपने लक्ष्यों की ओर अधिक समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ पाता है। ध्यान का एक और बड़ा लाभ है कि यह शरीर और मन दोनों को आराम देता है। भागदौड़ से भरे दिन के बाद ध्यान करने से शरीर की थकान दूर होती है और ऊर्जा दोबारा प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति बस आंखें बंद कर गहरी सांसें लेता है और धीरे-धीरे विचारों को शांत करता है। जैसे ही मन स्थिर होता है, भीतर सुख और संतुलन का अनुभव होता है।

मंत्रालय का कहना है कि यह अभ्यास न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। वैज्ञानिक शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि ध्यान तनाव और चिंता को कम करता है और नींद की समस्या का समाधान करता है। जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती, उनके लिए ध्यान एक सरल और प्रभावी उपाय हो सकता है।

नियमित अभ्यास से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, रक्त संचार बेहतर होता है और दिल के कार्यों में सुधार आता है। इससे हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों के बीच ध्यान अपनाना मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि आज की तेज-तर्रार जिंदगी में तनाव, चिंता और बेचैनी आम समस्या बन गई है। काम का दबाव, पढ़ाई का बोझ, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक जीवन की भागदौड़ ने लोगों के जीवन को जटिल बना दिया है।

Tags: feel inner peacelife stylemeditationMeditation calms the mindstress and meditation
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं
Khabrein Jara Hat Ke

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

7 hours ago
रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

2 weeks ago
सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

2 weeks ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

3 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

5 months ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In