Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, August 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पीछे वाली पॉकेट में पर्स रखना पड सकता है महंगा, सामने आया डराने वाला मामला

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पीछे वाली पॉकेट में पर्स रखना पड सकता है महंगा, सामने आया डराने वाला मामला
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लाठीचार्ज में इस्तेमाल होने वाली लाठी नार्मल नहीं, यह कई मायने में है खास

पीठ की जकड़न और तनाव दूर करे सेतु बंध सर्वांगासन

महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण

नई दिल्ली: पेंट की पीछे वाली पॉकेट में पर्स रखना आपको महंगा पड सकता है। इस आदत को समय रहते सुधार ले तो बेहतर होगा। पर्स पिछली पॉकेट में रखना अधिकांश पुरुषों की आदत में शामिल होता है। हाल ही में हैदराबाद के 30 साल के एक व्यक्ति को एक बीमारी हुई। शुरुआत में उसने कोई छोटी-मोटी नस की परेशानी समझकर इसे अनदेखा कर दिया। लेकिन परेशानी और दर्द बढ़ता गया। उसे करीब तीन महीने तक दाहिने नितंब से लेकर पैर और पंजों तक तेज दर्द होता रहा। कई तरह की दवाएं और ट्रीटमेंट लेने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली।

बाद में जांच करने पर डॉक्टर को पता चला कि उसे फैट वॉलेट सिंड्रोम था।फैट वॉलेट सिंड्रोम से पीड़ित उस व्यक्ति को खड़े होने या चलने की तुलना में बैठने या लेटने पर ज्यादा तेज दर्द होता था। उस व्यक्ति की एमआरआई समेत कई तरह की जांच की गई जिसमें उसे रीढ़ की हड्डी या पीठ के निचले हिस्से में नसों पर दबाव या संकुचन होने जैसी कोई शिकायत नहीं थी।इसके बाद उसका नर्व कंडक्शन (एक तरह की जांच जिसकी मदद से नसों में होने वाले नुकसान का पता लगाया जाता है।) किया गया। इस जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उस व्यक्ति की दाहिनी साइटिक नर्व को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा था। लेकिन यह फिर भी पता नहीं चल सका कि साइटिक नर्व में हुए नुकसान का कारण क्या था।

इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने डॉक्टर को बताया कि वह हमेशा पैंट या जींस के पीछे की दाहिनी तरफ पैसों और कार्ड्स जैसी चीजों से लदा भारी पर्स रखता था जो लगभग 10 घंटे तक ऑफिस में रहने के दौरान भी उसकी जेब में रखा रहता था। इसके बाद डॉक्टरों को पता चला कि उस भारी पर्स की वजह से उस व्यक्ति की पिरिफोर्मिस मसल (मांसपेशी) दब गई थी जिस वजह से रीढ़ की हड्डी से पैर तक जाने वाली साइटिका नस पर भी दबाव पड़ रहा था। फैट वॉलेट सिंड्रोम होने पर कई बार सीधे साइटिका नस पर भी दबाव पड़ सकता है और मरीज को और भी तेज दर्द हो सकता है।

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टंट डॉक्टर डॉ पीएन. रेनजेन बताते हैं अक्सर पुरुष अपने बटुए यानी वॉलेट में रुपये-पैसों के अलावा जरूरी कागजात आधार कार्ड पैन कार्ड डेबिट कार्ड और क्रैडिट कार्ड जैसी कई चीजें भी रखते हैं जिसकी वजह उनका पर्स काफी भारी हो जाता है। इससे उनमें फैट वॉलेट सिंड्रोम (वॉलेट न्यूरिटाइस) होने का खतरा बढ़ जाता है। फैट वॉलेट सिंड्रोम को मेडिकल भाषा में पिरिफोर्मिस सिंड्रोम कहते हैं।

यह साइटिक तंत्रिकाओं से संबंधित एक डिसॉर्डर है। साइटिका एक नस होती है जो रीढ़ की हड्डी से होते हुए कुल्हे और पैर की एड़ी तक जाती है। इस डिसॉर्डर में कूल्हों (हिप्स) और नितंबों (बटॉक) में दर्द होने लगता है। उन्होंने आगे बताया पिरिफोर्मिस सिंड्रोम तब होता है जब आपकी पिरिफोर्मिस मांसपेशी आपकी साइटिका नस को दबाने लगती है जिसकी वजह से कई बार अंगों में सूजन तक होने लगती है। यह आपके नितंब और आपके पैर के पिछले हिस्से में दर्द या सुन्नता पैदा कर सकता है। यह कई बार आपके शरीर के एक तरफ या कई बार दोनों तरफ भी हो सकता है। पिरिफोर्मिस सिंड्रोम ऐसे लोगों में सामान्य है जो दफ्तर या काम वाली जगहों पर भारी पर्स के साथ देर तक बैठकर काम करते रहते हैं। कई बार लंबी दूरी की यात्रा करने वाले कार और ड्रक ड्राइवर भी अपने बटुए को अपनी पिछली जेब में रखते हैं जिस वजह से उन्हें भी यह परेशानी हो सकती है।

वास्तव में बैक पॉकेट में पर्स रखना कोई नई बात नहीं है लेकिन इससे व्यक्ति को असहजता होती है जिसे वो सहूलियत के चक्कर में अनदेखा कर देते हैं। कई बार इससे बॉडी का बैलेंस बिगड़ता है और इससे कमर और हिप्स पर भी दबाव पड़ता है। चूंकि कमर से ही कूल्हे की साइटिका नस गुजरती है इसलिए इस दबाव की वजह से आपके कूल्हे और कमर में तेज दर्द होता है। वहीं जब आप घंटों तक ऐसे ही बैठे रहते हैं तो इससे हिप ज्वाइंट्स में मौजूद पिरिफॉर्म मसल्स पर भी दबाव पड़ने लगता है जिससे कई बार ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। ऐसी स्थिति लंबे समय तक अगर बनी रहती है तो इससे नसों में सूजन भी बढ़ सकती है।पी.एन. रेनजेन ने बताया कि बैठते या गाड़ी चलाते समय अपने पर्स को अपनी पिछली जेब में ना रखें।

इसके बजाय इसे अपनी सामने की जेब जैकेट या शर्ट में रख लें। इससे आपकी पीठ के निचले हिस्से पर तनाव नहीं पड़ेगा और बैठने में आपको कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी। इसके अलावा अगर आपको पिछली पॉकेट में ही पर्स रखना है तो इसके लिए आप उसका भार कम कर सकते हैं। पर्स जितना हल्का होगा आपको उसे कैरी करने में उतनी ही आसानी होगी। मालूम हो कि पर्स रखने के लिए पैंट या जीन्स की पीछे वाली पॉकेट का इस्तेमाल करना पुरुषों के बीच बेहद सामान्य बात है। पैसों और कई तरह के कार्ड्स से भरा पर्स पिछली पॉकेट में रखना अधिकांश पुरुषों की आदत में शामिल है।

Tags: Keeping purse in back pocket may be costlyTrending NewsViral NewsWallet
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लाठीचार्ज में इस्तेमाल होने वाली लाठी नार्मल नहीं, यह कई मायने में है खास
Khabrein Jara Hat Ke

लाठीचार्ज में इस्तेमाल होने वाली लाठी नार्मल नहीं, यह कई मायने में है खास

13 hours ago
पीठ की जकड़न और तनाव दूर करे सेतु बंध सर्वांगासन
Khabrein Jara Hat Ke

पीठ की जकड़न और तनाव दूर करे सेतु बंध सर्वांगासन

13 hours ago
महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण
HEALTH

महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण

2 days ago
सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ
Khabrein Jara Hat Ke

सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ

2 days ago
सावन में शिव पूजा के लिए सही बेलपत्र का उपयोग करें
Khabrein Jara Hat Ke

सावन में शिव पूजा के लिए सही बेलपत्र का उपयोग करें

2 days ago
गर्मी से बचने उत्तर कोरिया की सरकार ने दी डॉग मीट सूप पीने की सलाह
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी से बचने उत्तर कोरिया की सरकार ने दी डॉग मीट सूप पीने की सलाह

2 days ago
जर्मनी के हाइडेलबर्ग ने दर्शन को बनाया आम जनजीवन का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

जर्मनी के हाइडेलबर्ग ने दर्शन को बनाया आम जनजीवन का हिस्सा

2 days ago
पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है पश्चिमोत्तानासन
Khabrein Jara Hat Ke

पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है पश्चिमोत्तानासन

2 days ago
अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन
Khabrein Jara Hat Ke

अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In