Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

रात के खाने और उसके बाद की कुछ आदतों पर ध्यान देना ज़रूरी

by newzgossip
11 months ago
in LIFE STYLE
0
रात के खाने और उसके बाद की कुछ आदतों पर ध्यान देना ज़रूरी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

आयुर्वेद बताता है कि रात का खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को संतुलित रखने और अगली सुबह ऊर्जा से भरपूर बने रहने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए रात के खाने और उसके बाद की कुछ आदतों पर ध्यान देना ज़रूरी है, ताकि शरीर स्वस्थ और मन शांत रहे।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, रात का खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की बजाय कम से कम 100 कदम टहलना चाहिए। धीरे-धीरे टहलना पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। खाने के बाद एक कप गुनगुना पानी या सौंफ का पानी पीना भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह पेट को हल्का रखता है और अपच की समस्या नहीं होने देता। इसके अलावा, डिनर के बाद पांच मिनट ध्यान या गहरी सांस लेना मन को शांत करता है और शरीर में पाचन रसों के स्राव को बेहतर बनाता है।

रात में खाना खाने के बाद मुंह की सफाई करना भी उतना ही आवश्यक है। दांतों और जीभ को साफ न करने से बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे न केवल मुंह की दुर्गंध की समस्या होती है बल्कि नींद की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। इसके साथ ही पैरों को धोना या उन पर हल्की तेल मालिश करने से रक्त संचार सुधरता है और नींद गहरी होती है। सोते समय ढीले कपड़े पहनना और मन को सकारात्मक विचारों से भरना भी नींद और पाचन दोनों के लिए लाभदायक माना गया है। आयुर्वेद का मानना है कि रात का खाना सोने से कम से कम दो घंटे पहले यानी रात 8 बजे तक खा लेना चाहिए, जबकि सोने का आदर्श समय रात 10 बजे माना गया है।

इससे शरीर में कफ दोष संतुलित रहता है और अगली सुबह सुस्ती महसूस नहीं होती। सोने से ठीक पहले कुछ खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है। अगर चाहें, तो सोने से पहले गुनगुना दूध पी सकते हैं, जो नींद को बेहतर बनाता है और पाचन में मदद करता है।

आयुर्वेद में नाभि में दो बूंद सरसों या नारियल तेल लगाने और नाक में घी या अणु तेल की बूंद डालने की सलाह दी जाती है। इससे मस्तिष्क को शांति मिलती है और अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सोने से पहले कमरे की रोशनी मंद कर दें और कम से कम आधे घंटे पहले मोबाइल या टीवी स्क्रीन बंद कर दें। आयुर्वेद के अनुसार, रात में बाईं करवट सोना सबसे सही मुद्रा मानी गई है, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती है। अगर पेट भारी महसूस हो, तो सोने से पहले थोड़ी सी त्रिफला या हींग चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।

इसके अलावा अजवाइन और सेंधा नमक का सेवन भी गैस और अपच से राहत दिलाने में मदद करता है। इन सरल आयुर्वेदिक आदतों को अपनाकर व्यक्ति न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बना सकता है, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान भी रह सकता है। मालूम हो कि दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद लोग रात को स्वादिष्ट और भरपेट खाना खाना पसंद करते हैं। डिनर अगर स्वादिष्ट हो, तो अक्सर लोग ज़्यादा खा लेते हैं और फिर तुरंत सोने चले जाते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह आदत शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।

Tags: habits during dinnerhealthy life stylepay attention to some habitssome habits during dinner and after thatunhealthy life style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

4 days ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

7 days ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

7 days ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

1 week ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

1 week ago
Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर
LIFE STYLE

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर

2 weeks ago
बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

2 weeks ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

2 weeks ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

2 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In