Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE DELHI

इंदिरा गांधी ने जेएनयू में 46 दिन तक डलवाए ताले देना पड़ा था चांसलर पद से इस्तीफा

by newzgossip
4 years ago
in DELHI, Khabrein Jara Hat Ke
0
इंदिरा गांधी ने जेएनयू में 46 दिन तक डलवाए ताले देना पड़ा था चांसलर पद से इस्तीफा
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

नई दिल्ली: उच्च शिक्षा के लिए मशहूर कम, लेकिन धरना-प्रदर्शनों के लिए ज्यादा बदनाम जेएनयू का इतिहास ही गड़बड़ रहा है। आज की पीढ़ी जो कुछ देख रही है वो कोई हैरान करने वाला नहीं होना चाहिए। यह वही जवाहर लाल नेहरू विवि जो हमेशा ही राजनीतिक पार्टियों के हित-अहितों का अड्डा रहा है। यहां तक कि एक वो भी जमाना था जब देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसी जेएनयू में 46 दिन के लिए ताले डलवा दिए। तो उसके बाद मचे बवाल के चलते उन्हें जवाहर लाल नेहरू विवि के चांसलर पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था।

जेएनयू के इतिहास के पीले पड़ चुके पन्नों पर लिखी और अब धुंधली होती इबारतों में तो यहां तक लिखा हुआ पढ़ने को मिल जाएगा कि किसी जमाने में इसी जेएनयू के छात्र सीताराम यचुरी की भी गिरफ्तारी हुई थी। सीताराम यचुरी की गिरफ्तारी का काल वो था जब प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने खुद की कुर्सी जबरन बचाने की खातिर देश में ‘आपातकाल’ लागू करके पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी का ही बंटाधार करा लिया था। इंदिरा गांधी के उस काले-फैसले के विरोध में तब यह जवाहर लाल नेहरु विवि के छात्र भी सड़कों पर उतरने की हिमाकत कर बैठे थे। बाद में इसी जेएनयू में 46 दिन ताला डलवाने के चलते भी इंदिरा गांधी सुर्खियों में बनी रही थीं। हालांकि तब से पहले देश में आपातकाल लगाने के चलते इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में इंदिरा को करारी हार का भी मुंह देखना पड़ा था। उसी के बाद देश में कांग्रेस के धुर-विरोधी राजनीतिक गुट की हुकूमत कायम हुई थी।

दरअसल इंदिरा को जेएनयू चांसलर के पद से इस्तीफा उसके बाद ही देना पड़ गया था जब इमरजेंसी के बाद हुए इलेक्शन में वे अपना और पार्टी का बहुमत खो चुकी थीं। उसके बाद जेएनयू के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीताराम यचुरी के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी से उनके आवास पर भेंट करने पहुंचा था उस छात्र प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा गांधी को एक वो पर्चा पेश किया जिसमें उनके द्वारा आपातकाल के दौरान किए हुए बेजा कामों का जिक्र था। छात्र मंडल की बात मानते हुए कहिए या फिर अपनी पर अड़े छात्रों का कड़ा रुख देखकर इंदिरा गांधी ने जेएनयू के चांसलर पद से इस्तीफा देने में ही खुद की भलाई समझी थी।

जिक्र अगर उस दौर में इसी जेएनयू में 46 दिन तक इंदिरा गांधी द्वरा ताले डलवाने की करें तो जब वो घटना घटी तब तक जवाहर लाल नेहरू विवि को स्थापित हुए मात्र 12 साल ही गुजरे होंगे। उसी दौरान 16 नवंबर सन् 1980 से 3 जनवरी सन् 1981 तक इंदिरा गांधी ने 46 दिन के लिए इसी जेएनयू कैंपस में ताला जड़वा दिया। दरअसल ताला जड़वाने की नौबत आई थी जेम्स जी राजन नाम के एक छात्र की हरकत के चलते जिसने कार्यवाहक कुलपति का अपमान किया था। बदले में इंदिरा गांधी ने जेएनयू में गुंडागर्दी काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस अंदर मौजूद छात्रावासों में छापों के लिए उतार दी। जब पुलिस छापे मार रही थी तभी राजन जी जेम्स की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा कर ली गई।

Tags: Indira GandhiJawahar Lal Nehru UniversityJNUJNU SpecialViral News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

36 minutes ago
पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

43 minutes ago
क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

1 hour ago
दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान

2 hours ago
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति
Khabrein Jara Hat Ke

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति

2 hours ago
जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील

24 hours ago
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन
Khabrein Jara Hat Ke

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन

1 day ago
रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
Khabrein Jara Hat Ke

रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1 day ago
किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In