Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, October 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

इस तरह आप हर उम्र में दिखेंगी सुंदर, देखिए आपकी उम्र के लिए क्या है उपाय

by newzgossip
4 years ago
in LIFE STYLE
0
इस तरह आप हर उम्र में दिखेंगी सुंदर, देखिए आपकी उम्र के लिए क्या है उपाय
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

एक समय था जब महिलाओं के लिए शादी के कुछ साल बाद तक ही सुंदर दिखना जरूरी समझा जाता था। लेकिन सौंदर्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और बाजार के तेजी से विकास ने इस धारणा को बदल दिया है कि महिलाएं उम्र के एक खास मोड़ तक ही खुद को सुंदर बनाए रख सकती हैं। नई धारणा यह कहती है कि आप हर उम्र में सुंदर दिख सकती हैं। बस जरूरत है तो केवल खुद पर अधिक ध्यान देने की।

किशोरियों के लिए
यह लड़कियों की ऐसी उम्र होती है, जब बाहर की दुनिया में लड़कियों को अपने होने का अहसास होता है। यही वह उम्र भी है जब लड़कियों में शारीरिक बदलाव आते हैं और वे बहुत सारी बातों को जानना और समझना चाहती हैं। और साथ ही वे चाहती हैं खुद सुंदर और सुंदर दिखना। इस उम्र में ही लड़कियों को मुंहासों की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

नीम की दो-तीन पत्तियों को सुबह खाली पेट खाने से खून साफ होता है, जिससे मुंहासे नहीं होते।

गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर मिला कर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

मुंहासे ठीक करने के लिए जायफल को दूध में मिला कर चेहरे पर लगाएं।

सबसे पहले अपने चेहरे के प्रकार को पहचानें, त्वचा रूखी, तैलीय, सामान्य तीन तरह की होती हैं। हर त्वचा की देखभाल के तरीके अलग होते हैं। तैलीय त्वचा पर मुंहासों की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे चेहरे को गुनगुने पानी से दिन में दो-तीन बार धोएं और एन्टीबैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें। इस उम्र में त्वचा नाजुक होती है इसलिए फेशियल न करवाएं, चेहरे की सफाई पर ज्यादा ध्यान दें।

दिन में 8-10 ग्लास पानी जरूर पिएं। घूप में सनस्क्रीन प्रयोग करें।

मुंहासों को फोड़े नहीं, वरना इनके गहरे निशान पड़ जाते हैं, जो आपके चेहरे पर लम्बे समय तक नहीं जाते।
कम से कम मेकअप करें।

20 से 30 की उम्र
यह वह उम्र होती है, जब लड़कियों का बाहर की दुनिया से संपर्क बढ़ता है। वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ डेटिंग और घूमने फिरने के शौक भी पूरे करती हैं। जाहिर है, इस उम्र में लड़कियों को सुंदर लगने की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है। वे बदलते फैशन के अनुसार खुद को बदलना चाहती हैं इस समय खूबसूरती के लिए यह उपाय करें।

अगर आपके चेहरे पर ज्यादा पसीना आता है तो मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ के टुकड़े से मसाज करें।
कैलामाइन और चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिला कर लगाएं।

मेकअप उतारने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें।

रात को सोने से पहले सारा मेकअप उतार दें और कॉटन से चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। इससे आपके चेहरे के रोम छिद्र बंद नहीं होंगे।

इस प्रकार करें मेकअप
हमेशा अपने चेहरे के कॉम्पलेक्शन के हिसाब से फाउंडेशन चुनें।

चेहरे पर अच्छी कम्पनियों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

मेकअप से चेहरे के सबसे अच्छे फीचर को हाईलाइट करें।

बरसात के मौसम में वॉटर प्रूफ मेकअप करें और नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

महीने में एक बार फेशियल जरूर करवाएं।

30 के बाद करें सादा मेकअप
यह लड़कियों की वह उम्र होती है, जब उनकी शादी हो चुकी होती है। और शादी के दो-तीन साल तो वह सुंदरता पर खास ध्यान देती हैं, लेकिन धीरे-धीरे सजने-संवरने की उनकी आदत कम होती जाती है। लिहाजा इस उम्र में महिलाओं के चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। चेहरे पर हल्की लकीरें उभरना, छोटे-छोटे काले धब्बे होना, झुर्रियां और झाइयां पड़ना शुरू हो जाती हैं। चेहरे में आ रहे इन बदलावों को नजरअंदाज न करें। यह वो उम्र होती है, जब आप अपनी बढ़ती उम्र को रोक सकती हैं।

बहुत से स्किन स्पेशलिस्ट ये सलाह देते हैं कि झुर्रियों की शुरुआत में ही उनकी रोकथाम कर ली जाए तो उन्हें बढ़ने से रोका जा सकता है।

इस प्रकार बढ़ती उम्र में भी रहे स्टायलिश
सबसे पहले अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाएं। बढ़ती उम्र में अंदरूनी खूबसूरती पर ध्यान दें।

खाने में विटामिन और कैल्शियम वाली चीजों की मात्र बढ़ा दें।

आंखों के आस-पास उभरने वाली मरीन रेखाओं पर अच्छी आईक्रीम लगाएं।

इस प्रकार के उपाय करें
केले में शहद मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी सें धोएं। इससे झुर्रियों का आना कम होता है।

त्वचा को मुलायम बनाने के लिए पपीते के गूदे को चेहरे पर लगाएं।

चेहरे पर साबुन का प्रयोग ना करें। बेसन और दही के मिश्रण से चेहरा साफ करें।

चालीस की उम्र पार करते ही मानो महिलाओं की दुनिया बहुत सीमित हो जाती है। इस उम्र में बच्चों बड़े हो रहे होते हैं और ऐसे में महिलाओं को लगता है कि अब किसके लिए सजना है।

लेकिन यह सोच भी अब बदल रही है। महिलाओं की बाहरी दुनिया का भी विस्तार हो रहा है। और शायद यही वह समय है जब महिलाओं को लग रहा है कि उन्हें इस उम्र में भी सुंदर लगना चाहिए।

15-20 दिन में एक बार फेशियल करवाएं।

खाने पर ज्यादा ध्यान दें, 7 बादाम, 7 किशमिश, 2 अखरोट रोज खाएं।

झुर्रियों को छुपाने के लिए कंसीलर का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

धूप में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और किसी अच्छी एंटी-रिंकल क्रीम से फेशियल करवाएं।

ज्यादा हैवी मेकअप ना करें, हल्के रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

Tags: beauty tipsRemedies for your BeautyTips for look beautiful in every age
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

4 days ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

4 days ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

6 days ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

6 days ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

2 weeks ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

2 weeks ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

2 weeks ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

2 weeks ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In