Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

Health Tips: अधिकतर लोगों में होती है इन 7 जरूरी पोषक तत्वों की कमी

by newzgossip
4 years ago
in LIFE STYLE
0
Health Tips: अधिकतर लोगों में होती है इन 7 जरूरी पोषक तत्वों की कमी
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों को ठीक से भोजन करने का वक्त भी नहीं मिल पाता. इसके अलावा खाद्य पदार्थों में मिलावट की वजह से अधिकतर लोगों में पोषक तत्वोंं की कमी हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि अधिकतर लोगों में किन सात पोषक तत्वों की कमी होती है और इस कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है-

आयरन की कमी- आयरन एक जरूरी मिनरल है. हीमोग्लोबिन और कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ये बहुत जरूरी है. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा (25%) लोगों में आयरन की ही कमी पाई जाती है. वहीं, छोटे बच्चों में 47 फीसदी तक आयरन की कमी पाई जाती है. पीरियड्स के दौरान 30 फीसदी महिलाओं में इसकी कमी हो जाती है. वहीं, 42 फीसदी युवाओं और प्रेग्नेंट महिलाओं में भी इसकी कमी पाई जाती है. आयरन की कमी से ज्यादतर लोगों को एनीमिया हो जाता है. शाकाहारी में इसका खतरा ज्यादा होता है क्योंकि वो केवल प्लांट बेस्ड आयरन का ही सेवन करते हैं. आयरन की कमी से हर वक्त थकान और कमजोरी बनी रहती है. इसके अलावा, इसकी कमी से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है. इसके लिए डाइट में रेड मीट, सालमन मछली, बीन्स, सीड्स, ब्रोकली, हरी सब्जियां और साग शामिल करें।

आयोडीन की कमी- थायराइड को सामान्य रखने के लिए आयोडीन बहुत जरूरी है. मस्तिष्क और हड्डियों के विकास के लिए थायराइड हार्मोन आवश्यक होते हैं. आयोडीन की कमी सबसे आम पोषक तत्वों की कमी में से एक है. दुनिया के लगभग एक तिहाई लोगों में इसकी कमी पाई जाती है. आयोडीन की कमी का सबसे आम लक्षण थायराइड ग्लैंड का बढ़ जाना है.आयोडीन की कमी की वजह से हृदय गति तेज होने लगती है और सांस लेने में भी दिक्कत आने लगती है.आयोडीन की कमी से गंभीर नुकसान से भी हो सकते हैं, खासतौर से बच्चों का विकास रूक सकता है. इसके लिए डाइट में मछली, डेयरी प्रोडक्ट और अंडे शामिल करें. कुछ देशों में आयोडीन वाला नमक लेना अनिवार्य है।

विटामिन डी की कमी- विटामिन डी वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में स्टेरॉयड हार्मोन की तरह काम करता है. शरीर की कोशिकाओं के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. धूप की वजह से शरीर में विटामिन डी बनता है. जिन जगहों पर धूप नहीं होती है, वहां लोगों में इसकी बहुत कमी पाई जाती है. अमेरिका में, लगभग 42 फीसदी लोगों में इस विटामिन की कमी है. अधिकतर भारतीयों में भी विटामिन डी की कमी देखी गई है।

विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी हो जाती है जिसकी वजह से फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है. इसकी कमी की वजह से बच्चों का विकास रुक जाता है. इसकी कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, साथ ही कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है. विटामिन डी के लिए कॉड लिवर ऑयल, फैटी फिश और अंडे की जर्दी लें. अगर आप धूप में नहीं जा पा रहे हैं तो विटामिन डी का सप्लिमेंट भी ले सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी- विटामिन बी12 पानी में घुलनशील विटामिन है. खून, दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए ये विटामिन बहुत जरूरी माना जाता है. विटामिन बी12 ज्यादातर एनीमल फूड में पाया जाता है. इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी ज्यादा पाई जाती है. कुछ लोगों में इसकी इतनी कमी हो जाती है कि उन्हें B12 इंजेक्शन या फिर सप्लिमेंट लेना पड़ता है. इसकी कमी पूरा करने के लिए मछली, मीट, अंडा और मिल्क प्रोडक्ट लेना जरूरी है।

कैल्शियम की कमी- शरीर की हर कोशिकाओं के लिए कैल्शियम जरूरी है. ये हड्डियों और दांतों को जरूरी पोषण देता है. कैल्शियम की कमी से दिल, मांसपेशियां और नसें सही से काम नहीं कर पाती हैं. कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है. इसकी कमी पूरी करने के लिए डाइट में हड्डी वाली मछली, डेयरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियां शामिल करें।

विटामिन A की कमी- विटामिन A एक आवश्यक वसा में घुलनशील विटामिन है. स्वस्थ त्वचा, दांत, हड्डियों और कोशिका झिल्ली को बनाने रखने में ये विटामिन बहुत जरूरी है. आखों के लिए भी ये विटामिन बहुत जरूरी है. इसकी कमी से लोगों को कम दिखाई देने लगता है. विकासशील देश के लोगों में ये विटामिन बहुत कम पाया जाता है. इसकी कमी का असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है. ऑर्गन मीट, फिश लिवर ऑयल, बीटा कैरोटीन, शकरकंद, गाजर और पत्तेदार सब्जियों में ये विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

मैग्नीशियम की कमी- मैग्नीशियम आपके शरीर में एक महत्वपूर्ण खनिज है. हड्डी और दांतों की संरचना के लिए ये बहुत जरूरी है. मैग्नीशियम की कमी से टाइप 2 डायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, हृदय रोग, बेचैनी, मांसपेशियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं. मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए डाइट में साबुत अनाज, सूखे मेवे, डॉर्क चॉकलेट और हरी, पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।

Tags: Essential Nutrientshealth and life stylehealth tips
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

10 hours ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 days ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

3 days ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

4 days ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

6 days ago
Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर
LIFE STYLE

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर

1 week ago
बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

2 weeks ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

2 weeks ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

2 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In