Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के संकेतों को ना करें नजरअंदाज

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
शरीर के संकेतों को ना करें नजरअंदाज
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल

जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर

सेहत के साथ लापरवाही करना ठीक नहीं है। कई छोटे छोटे कारण बाद में गंभीर बिमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे ही में से एक है पेशाब का महसूस होना और उसके निस्तारण में देरी करना। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा करके आप बीमारी को ही आमंत्रण देते हैं।

हमारा शरीर हर काम के लिए समय-समय पर हमें संकेत देता है। ऐसी ही एक प्रक्रिया है पेशाब का महसूस होना और उसका निस्तारण। कई बार हम ऐसी परिस्थिति में होते हैं कि अलार्म बजने के बाद भी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाते, यानी महसूस होने पर भी हम उसे रोक कर रखते हैं। ऐसा कभी-कभी हो, तो फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर आप अकसर ऐसा करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

गुर्दे में पथरी
लम्बे समय तक पेशाब को रोके रखने की आदत आपको पेशाब की थैली, गुर्दे या पेशाब की नली में जलन और सूजन सरीखी समस्याओं का शिकार बना सकती है। आपका ऐसा करना गुर्दे के लिए बेहद हानिकारक है। इससे किडनी की कार्यप्रणाली में बाधा आ जाती है और उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। पेशाब में मौजूद मिनरल एकत्रित होकर गुर्दों में पथरी का निर्माण कर सकते हैं। इससे गुर्दे में पथरी या संक्रमण की आशंका रहती है।

पेशाब के रास्ते में संक्रमण की आशंका
यूं तो इस संक्रमण के होने के कई कारण हैं, लेकिन काफी देर तक पेशाब को रोके रखने से भी मूत्र मार्गीय संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पेशाब की तीव्रता को ज्यादा देर तक नियंत्रित करना बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि शोध इस बात की पुष्टि नहीं करते, पर डॉक्टर इस बात से इत्तेफाक रखते हैं और ऐसा न करने की नसीहत देते हैं। जो लोग कम पानी पीते हैं, उनमें भी इसकी आशंका होती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में पेशाब की थैली दिमाग को पेशाब की तीव्रता का संकेत नहीं दे पाती। बैक्टीरिया मूत्र मार्ग के रास्ते फैलते हैं और संक्रमण का कारण बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको पेशाब में जलन, पेडू और निचले पेट में दर्द, पेशाब में गंध, पेशाब के रंग में परिवर्तन, खून आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

थैली में हो सकता है खिंचाव
पेशाब को ज्यादा देर तक रोके रखना पेशाब थैली में खिंचाव पैदा करता है। इस खिंचाव के चलते पेशाब की तीव्रता का निस्तारण सामान्य तौर पर नहीं होता। कई बार पेशाब होने में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए कैथेटर सरीखे उपायों तक का इस्तेमाल करना पड़ जाता है। लम्बे समय तक पेशाब का रुक जाना कई मामलों में जानलेवा तक हो जाता है।

रिसाव की हो जाती है समस्या
लम्बे समय तक पेशाब को दबा के रखना पेल्विक फ्लोर मसल्स को नुकसान पहुंचाता है। यह मसल्स मूत्र मार्ग को बंद रखती है, ताकि पेशाब का रिसाव न होने पाए। इस मसल का नुकसान यूरिन इन्फेक्शन का कारण बन जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने में पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज खासी कारगर होती है।

दर्द बन सकता है साथी
जो लोग अकसर पेशाब की तीव्र इच्छा को नजरअंदाज करते हैं और पेशाब थैली में दर्द महसूस होने पर ही सक्रिय होते हैं, उन्हें पेशाब थैली में सूजन आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को डिस्चार्ज के दौरान तेज दर्द की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। पेशाब हो जाने के बाद मसल्स आंशिक रूप से खिंच जाती हैं।

खतरे की घंटी
पेशाब करने में अगर आपको ज्यादा वक्त लगता है, तो मान लीजिए कि यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। अगर इस प्रक्रिया के बाद आपको हल्केपन का एहसास नहीं होता, तो यह संकेत है कि आपकी पेशाब की थैली पूरी तरह से खाली नहीं हुई है। यह भी सामान्य लक्षण नहीं है। अगर आपको कम पेशाब महसूस हो रही है, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित कीजिए कि आप दिनभर में पर्याप्त पानी पी रहे हैं या नहीं। अगर पानी की मात्रा पर्याप्त है, तो यह समस्या यूरोलॉजिकल समस्या भी हो सकती है।

कब होता है महसूस
यह जानना जरूरी है कि पेशाब हमें कब महसूस होता है और उसे कितनी देर रोका जा सकता है। पेशाब थैली में 300 एमएल पेशाब एकत्रित होने पर हमें उसके निस्तारण की पहली इच्छा महसूस होने लगती है और 400 से 500 एमएल पेशाब एकत्रित हो जाने पर हमें पेशाब जाने की तीव्र इच्छा होने लगती है। ऐसा होने पर ज्यादा समय तक उसे रोकना कई समस्याओं को दावत देना है।

आप हैं सामान्य
रात के 8 घंटे सोने के लिए होते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति इस दौरान एक बार पेशाब करने जाता है। सोने जाने के पहले और जागने के बाद पेशाब जाना दिन में गिना जाता है। बचे हुए 16 घंटों में अगर आप तीन से पांच बार इस प्रक्रिया को दोहरा रहे हैं, तो आप एकदम सामान्य हैं।

Tags: Ajab Gajab NewsDon't ignore body signalskidney stoneslife stylestretch in the bagurinary tract infection
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़
Khabrein Jara Hat Ke

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

17 hours ago
दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल

17 hours ago
जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर
Khabrein Jara Hat Ke

जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर

3 days ago
हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक
Khabrein Jara Hat Ke

हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक

3 days ago
क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें
Khabrein Jara Hat Ke

क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें

3 days ago
जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती
Khabrein Jara Hat Ke

जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती

4 days ago
आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण
Khabrein Jara Hat Ke

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण

4 days ago
शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर
Khabrein Jara Hat Ke

शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर

4 days ago
विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान
Khabrein Jara Hat Ke

विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In