Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, October 30, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

नौकरी के साथ साइड बिजनेस करने से पहले करें ये तैयारी

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
नौकरी के साथ साइड बिजनेस करने से पहले करें ये तैयारी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हरी सब्जियों से दूर करें कमजोरी और एनीमिया, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हैं ये 8 सब्जियां

उदयपुर का झामेश्वर महादेव मंदिर: प्राकृतिक गुफा में स्वयंभू शिवलिंग और अनोखी मान्यताएं

याददाश्त कमजोर क्यों होती है? जानें मानसिक सुस्ती के 5 प्रमुख कारण और दिमाग तेज करने के उपाय

Side Business with Job: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपनी नौकरी के साथ-साथ कुछ और काम करते हैं। कुछ लोग इसे फ्रीलांसिंग कहते हैं, कुछ लोग साइड बिज़नेस. अब ये जो भी है, उसका चलन तेज़ी से बढ़ रहा है।नौकरी के साथ कुछ और करने की कोशिश करने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। अपने आस-पास ऐसे लोगों को देखकर आपका भी दिल करता होगा, कुछ और काम शुरू करने का. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो हम आपको इस बारे में कुछ मशविरे दे सकते हैं।

पहली बात तो ये कि जो भी काम आप शुरू करना चाह रहे हैं उसकी अच्छी समझ होनी चाहिए।

मगर उससे भी पहले ज़रूरी ये है कि आपके अंदर वो काम करने की भरपूर ललक होनी चाहिए।
दूसरी बात ये कि आपको एक साथ कई काम करना आना चाहिए।

आपका मल्टीटास्किंग होना ज़रूरी है, वरना नौकरी के साथ कोई धंधा करने का इरादा आपके करियर को भी चौपट कर सकता है।

तीसरी और सबसे अहम बात है कि आपके पास इस नए काम के लिए वक़्त होना चाहिए. वरना सिर्फ़ इरादों से काम नहीं चलने वाला।

नौकरी के साथ नया काम शुरू करने से पहले ख़ुद से सवाल कीजिए कि आप ये काम क्यों शुरू करना चाहते हैं? क्या आप ये काम पैसों के लिए करना चाहते हैं? या फिर आपके अंदर ये नया काम करने का जोश और ललक है. क्या आप इस काम को शुरू करके आगे चलकर पूरी तरह कारोबारी बनना चाहते हैं? नौकरी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं? इन सवालों के सही जवाब मिल जाएं तो आपको नया काम शुरू करने में आसानी होगी। जो भी काम आप शुरू करना चाहते हैं उसमें वक़्त लगना तय है। जैसे कि आप नई वेबसाइट शुरू करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन से लेकर डिज़ाइनिंग और लॉन्च तक ढेर सारे काम होते हैं.बेहतर होगा नुक़सान उठाने से पहले आप बीमा करा लें।

इसी तरह दूसरे कामों में भी वक़्त और पैसे लगेंगे। तो अपनी प्लानिंग में इन सब बातों का ख़्याल रखें। बाज़ार में उतारने के लिए कोई नया उत्पाद बनाना है तो उसकी मांग, उसके बाज़ार, उसमें नई ख़ूबियों की ज़रूरत के बारे में ख़ूब सोच विचार कर लें। फिर उसकी सही क़ीमत के बारे में भी फ़ैसला लेना ज़रूरी है। उस उत्पाद की मार्केटिंग कैसे करेंगे, ये देख लेना सबसे ज़रूरी है क्योंकि प्रोडक्ट बनाना आसान है. उसे बेचने के लिए ख़रीदार तलाशना सबसे मुश्किल काम है। अगर आपके उत्पाद के लिए बाज़ार नहीं है, तो उसे बनाना बेकार होगा। जब ख़रीदार नहीं होंगे, तो, आपका वक़्त, आपकी मेहनत और आपके पैसे, सब बेकार जाएंगे।
नए प्रोडक्ट पर आप प्री-सेल या प्री-ऑर्डर के ऑफर से अपने उत्पाद के लिए संभावनाएं तलाश सकते हैं.

आपकी बनाई चीज़ों के ग्राहकों के बारे में आपको अच्छे से पता होना चाहिए. सिर्फ़ ये कहना कि आप 35 से 55 साल की उम्र के लोगों को टारगेट करेंगे, कम होगा। अपने टारगेट की सही पहचान कीजिए. भले ही वो कोई एक शख़्स ही क्यों न हो। उसकी ज़रूरतों के बारे में सही समझ होनी चाहिए। नया काम शुरू करने से पहले आप अपनी नौकरी की शर्तें देख लें।

हो सकता है कि नौकरी की कुछ शर्तें ऐसी हों, जो आपके नया काम शुरू करने में अड़ंगा डालें। इस बारे में जानकारी न होने पर आपकी नौकरी पर भी मुसीबत आ सकती है. बेहतर होगा, इसकी पड़ताल कर लें.
नये काम में आपका एकमात्र फ़ोकस अपने उत्पाद के लिए ग्राहक और बाज़ार तलाशना होना चाहिए।
बाक़ी चीज़ें ख़ुद ब ख़ुद हो जाएंगी। पहले से ही इस बात की फ़िक्र करना कि आप काम किससे करवाएंगे,

कर्मचारियों की तनख़्वाह का हिसाब कैसे रखेंगे? तो आप परेशान हो जाएंगे। बेहतर होगा कि पहले काम जुटाएं. क्योंकि अगर प्रोडक्ट के लिए ग्राहक ही नहीं होंगे, तो बाक़ी चीज़ों की ज़रूरत ही नहीं होगी. नौकरी के साथ नया काम करने के लिए टाइम मैनेजमेंट में सावधानी बरतना ज़रूरी है। अपने वक़्त को इस तरह अपने और दफ़्तर के काम में बांटिए कि दोनों को नुक़सान न हो. अपने टारगेट ऐसे तय कीजिए कि आपको कूवत से ज़्यादा मेहनत न करनी पड़े। वरना पहले ही मोर्चे पर मात मिल सकती है. और सबसे ज़रूरी बात, आपका नया काम चल निकले, आपके उत्पाद की मांग ख़ूब हो जाए, तो ये देख लें कि इस काम के साथ आपकी नौकरी चल सकती है कि नहीं।

अगर काम इतना मिल रहा है कि नौकरी की ज़रूरत नहीं, तो आप अपने इस काम पर ध्यान दीजिए।
अगर नौकरी की अभी भी आपको ज़रूरत है, तो दोनों के बीच तालमेल बनाए रखने पर ज़ोर रहना चाहिए।
आमदनी बढ़ेगी तो टैक्स भी बढ़ेगा. आपको मालूम होना चाहिए कि आपकी पाई-पाई पर इनकम टैक्स वालों की नज़र होती है।

नौकरी के साथ दूसरा काम
इसलिए ज़रूरी है कि आपको अपनी इस नई आमदनी पर लगने वाले टैक्स की जानकारी हो। वक़्त पर टैक्स भरना आपकी ज़िम्मेदारी है. उससे बचने की कोशिश आपके लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। सबसे ज़रूरी है कि नए काम से शुरू में ही ज़्यादा उम्मीदें न पालिए. कोई भी नया कारोबार, जमने में वक़्त लेता है।
उसको उतना वक़्त दीजिए। रातों-रात कामयाबी के ख़्वाब देखना नुक़सानदेह हो सकता है। कोई भी नया काम, सिर्फ़ पैसे के लिए नहीं होता. आप ज़िंदगी में कुछ नया करना चाहते हैं। नया सीखना चाहते हैं।

साथ में पैसे आने लगें तो और भी अच्छी बात. कहने का मतलब ये कि नया काम, ज़िंदगी का नया तज़ुर्बा है।
इसको मौज-मस्ती के साथ कीजिए. ज़्यादा तनाव लेंगे तो काम भी सही नहीं होगा और मक़सद भी पूरा नहीं होगा।

Tags: How to Start a New BusinessHow to Start a WebsiteSide BusinessSide Business with JobSide Job
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हरी सब्जियों से दूर करें कमजोरी और एनीमिया, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हैं ये 8 सब्जियां
Khabrein Jara Hat Ke

हरी सब्जियों से दूर करें कमजोरी और एनीमिया, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हैं ये 8 सब्जियां

22 hours ago
उदयपुर का झामेश्वर महादेव मंदिर: प्राकृतिक गुफा में स्वयंभू शिवलिंग और अनोखी मान्यताएं
Khabrein Jara Hat Ke

उदयपुर का झामेश्वर महादेव मंदिर: प्राकृतिक गुफा में स्वयंभू शिवलिंग और अनोखी मान्यताएं

22 hours ago
याददाश्त कमजोर क्यों होती है? जानें मानसिक सुस्ती के 5 प्रमुख कारण और दिमाग तेज करने के उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

याददाश्त कमजोर क्यों होती है? जानें मानसिक सुस्ती के 5 प्रमुख कारण और दिमाग तेज करने के उपाय

2 days ago
दीपावली पर बोनस नहीं देने पर कंपनी पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानें कर्मचारियों के अधिकार
Khabrein Jara Hat Ke

दीपावली पर बोनस नहीं देने पर कंपनी पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानें कर्मचारियों के अधिकार

2 days ago
पारे से सोना बनाने का अमेरिकी स्टार्टअप का दावा, क्या भविष्य में सस्ता हो जाएगा गोल्ड?
Khabrein Jara Hat Ke

पारे से सोना बनाने का अमेरिकी स्टार्टअप का दावा, क्या भविष्य में सस्ता हो जाएगा गोल्ड?

2 days ago
ईरान के पहाड़ों में मिलता है मकड़ी की पूंछ वाला रहस्यमयी सांप, 56 साल पुराने नमूने से खुला राज
Khabrein Jara Hat Ke

ईरान के पहाड़ों में मिलता है मकड़ी की पूंछ वाला रहस्यमयी सांप, 56 साल पुराने नमूने से खुला राज

2 days ago
जापान में बदल रही अंतिम संस्कार की परंपरा, अब पेड़ों के नीचे दफना रहे अस्थियां
Khabrein Jara Hat Ke

जापान में बदल रही अंतिम संस्कार की परंपरा, अब पेड़ों के नीचे दफना रहे अस्थियां

2 days ago
20 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज बढ़ा सकती है याददाश्त! रिसर्च में खुलासा  कॉपी करें
Khabrein Jara Hat Ke

20 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज बढ़ा सकती है याददाश्त! रिसर्च में खुलासा कॉपी करें

3 days ago
महिलाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! इन 5 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

महिलाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! इन 5 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In