Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, May 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

by newzgossip
4 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

दिन की प्राकृतिक रोशनी टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। प्राकृतिक रोशनी में रहना न केवल मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह मेटाबॉलिक हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है। नई अंतरराष्ट्रीय शोध के मुताबिक, जो लोग ज्यादा समय तक नेचुरल लाइट के संपर्क में रहे, उनके ब्लड ग्लूकोज स्तर दिन के अधिक घंटों तक सामान्य दायरे में बने रहे और उसमें उतार-चढ़ाव भी कम देखा गया।

यह अध्ययन स्विट्जरलैंड की जिनेवा यूनिवर्सिटी (यूएनआईजीई) और नीदरलैंड्स की मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि प्राकृतिक रोशनी में रहने वाले प्रतिभागियों में शाम के समय मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर थोड़ा अधिक था। मेलाटोनिन को नींद का हार्मोन माना जाता है और इसका संतुलन शरीर की आंतरिक घड़ी यानी सर्कैडियन रिदम को बेहतर ढंग से संचालित करता है। इसके अलावा, इन लोगों में फैट ऑक्सीडेटिव मेटाबॉलिज्म भी बेहतर पाया गया, यानी शरीर वसा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ऊर्जा में बदल पा रहा था। यह स्टडी टाइप 2 डायबिटीज पर प्राकृतिक रोशनी के सकारात्मक प्रभाव का पहला ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मानी जा रही है।

यूएनआईजीई में एसोसिएट प्रोफेसर चार्ना डिबनेर के अनुसार, लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि सर्कैडियन रिदम में गड़बड़ी मेटाबोलिक बीमारियों के बढ़ने में अहम भूमिका निभाती है। पश्चिमी देशों में इस तरह के मेटाबोलिक डिसऑर्डर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह शोध उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ता है।

इस अध्ययन में 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 13 ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो पहले से टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे थे। सभी प्रतिभागियों ने खासतौर पर डिजाइन किए गए रहने के स्थानों में 4.5 दिन बिताए। इन स्थानों में बड़ी खिड़कियों के जरिए या तो प्राकृतिक रोशनी या फिर नियंत्रित कृत्रिम रोशनी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद कम से कम चार हफ्ते के अंतराल के बाद वही प्रतिभागी दूसरी तरह की रोशनी वाले वातावरण में दोबारा रहे।

प्रोफेसर डिबनेर का कहना है कि इससे न केवल ब्लड शुगर का बेहतर नियंत्रण संभव हो सकता है, बल्कि दिमाग की सेंट्रल क्लॉक और शरीर के अन्य अंगों की आंतरिक घड़ियों के बीच तालमेल भी मजबूत होता है। यह खोज भविष्य में डायबिटीज प्रबंधन के नए और सरल तरीकों की राह खोल सकती है।

शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने हर लाइट ट्रीटमेंट से पहले, उसके दौरान और बाद में प्रतिभागियों के रक्त और मांसपेशियों के सैंपल लिए। इन नमूनों के जरिए ब्लड में मौजूद लिपिड्स, मेटाबोलाइट्स और जीन ट्रांसक्रिप्ट्स का विश्लेषण किया गया। साथ ही, स्केलेटल मसल सेल्स में मॉलिक्यूलर क्लॉक के रेगुलेशन को भी परखा गया। कुल मिलाकर, स्टडी के नतीजे साफ तौर पर बताते हैं कि शरीर की आंतरिक घड़ी और मेटाबॉलिज्म प्राकृतिक रोशनी से गहराई से प्रभावित होते हैं।

Tags: condition of diabetes patientsDaylight for condition of diabetes patientsdiabetes patientshealth and life styleTips for diabetes patients
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

4 weeks ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

4 weeks ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

4 weeks ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

1 month ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

1 month ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

1 month ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

1 month ago
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

1 month ago
पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित
LIFE STYLE

पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In