Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

देश की इकलौती ट्रेन जिसमें नहीं लिया जाता यात्रियों से किराया, वर्षों से मुफ्त में सफर कर रहे हैं लोग

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
देश की इकलौती ट्रेन जिसमें नहीं लिया जाता यात्रियों से किराया, वर्षों से मुफ्त में सफर कर रहे हैं लोग
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

भारत के ट्रेन नेटवर्क को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता है। आपको देश के किसी भी हिस्‍से में यात्रा करनी हो, ट्रेन की सुविधा आपको आसानी से मिल जाएगी। ट्रेन में आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से जनरल, स्‍लीपर, एसी (थर्ड, सेकंड और फर्स्ट) क्‍लास का ऑप्‍शन चुनकर किराया रेलवे को देते हैं और अपना सफर करते हैं।

लेकिन क्‍या कभी आपने ऐसी ट्रेन के बारे में सुना है, जो आपको बिल्‍कुल मुफ्त में सफर करवाती हो. जी हां, चौंकने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आपने बिल्‍कुल सही पढ़ा है. एक ट्रेन ऐसी भी है जिसमें करीब 75 साल से लोग फ्री में जर्नी कर रहे हैं. इसके लिए उन्‍हें कोई किराया नहीं देना पड़ता. इसे एक खास रूट पर चलाया जाता है. आइए आपको बताते हैं इस ट्रेन के बारे में-

RelatedPosts

नोबेल पुरस्कार जीतना आसान नहीं, नामांकन से चयन तक कई कठिन चरणों से गुजरते हैं उम्मीदवार

25 से 30 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही गर्दन दर्द की शिकायत, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल बन रहा वजह

दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, इन 10 संकेतों को न करें नजरअंदाज: विशेषज्ञ

जानें कहां चलती है ये ट्रेन
हम बात कर रहे हैं भाखड़ा-नंगल ट्रेन की. ये ट्रेन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (Bhakra Byas Management Board) द्वारा मैनेज की जाती है और इसे पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर भाखड़ा और नंगल के बीच चलाया जाता है. भाखड़ा- नंगल बांध दुनियाभर में काफी चर्चित है. ये बांध सबसे ऊंचे स्ट्रेट ग्रैविटी डैम के तौर पर मशहूर है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं. ये ट्रेन सतलज नदी से होकर गुजरती है और शिवालिक पहाड़‍ियों से होते हुए 13 किलोमीटर की दूरी को तय करती है. इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से किसी भी तरह का किराया नहीं वसूला जाता. जो भी सैलानी भाखड़ा- नंगल बांध देखने जाते हैं, वे इस ट्रेन की मुफ्त यात्रा का लुत्‍फ उठाते हैं.

नहीं है कोई TTE
इस ट्रेन को साल 1948 में शुरू किया गया था. इसकी खासियत है कि इसके कोच लकड़ी के बने हुए हैं और इसमें कोई टीटीई नहीं रहता है. पहले ये ट्रेन स्टीम इंजन के साथ चलती थी, लेकिन बाद में इसे डीजल इंजन से चलाया जाने लगा. शुरुआत में इस ट्रेन में 10 कोच होते थे, लेकिन वर्तमान में इसमें सिर्फ 3 बोगियां हैं. ये ट्रेन रूट पहाड़ों को काटकर डैम तक जाता है, जिसे देखने के लिए हर दिन सैकड़ों सैलानी आते हैं.

विरासत के तौर पर देखी जाती है ट्रेन
जिस ट्रैक से ट्रेन गुजरती है, उस पर तीन टनल हैं और कई स्‍टेशन हैं. हर रोज इस ट्रेन से करीब 800 लोग सफर करते हैं. सबसे ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स इसकी यात्रा का लुत्‍फ उठाते हैं. साल 2011 में BBMB ने वित्तीय घाटे को देखते हुए इस मुफ्त सेवा को रोकने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ये तय किया गया कि इस ट्रेन आय का स्रोत न माना जाए, बल्कि विरासत और परंपरा के रूप में देखा जाए।

बता दें कि भागड़ा-नांगल बांध को बनाते वक्त भी रेलवे के ज़रिए काफी मदद ली गई थी. इस बांध का निर्माण कार्य 1948 में शुरू किया गया था. उस समय इस ट्रेन के जरिए मज़दूरों-मशीनों को ले जाने का काम किया जाता था. 1963 में इस बांध को औपचारिक तौर पर खोल दिया गया, तब से तमाम सैलानी इस ट्रेन के सफर का मजा ले रहे हैं।

Tags: Bhakhra Nagal DamBhakra Byas TrainFree trainindian railwaysLargest Train Network
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नोबेल पुरस्कार जीतना आसान नहीं, नामांकन से चयन तक कई कठिन चरणों से गुजरते हैं उम्मीदवार
Khabrein Jara Hat Ke

नोबेल पुरस्कार जीतना आसान नहीं, नामांकन से चयन तक कई कठिन चरणों से गुजरते हैं उम्मीदवार

14 hours ago
25 से 30 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही गर्दन दर्द की शिकायत, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल बन रहा वजह
Khabrein Jara Hat Ke

25 से 30 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही गर्दन दर्द की शिकायत, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल बन रहा वजह

2 days ago
दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, इन 10 संकेतों को न करें नजरअंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, इन 10 संकेतों को न करें नजरअंदाज: विशेषज्ञ

3 days ago
उत्तानपादासन के अनेक फायदे, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन नियंत्रित रखने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

उत्तानपादासन के अनेक फायदे, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन नियंत्रित रखने में सहायक

3 days ago
शादी से पहले Weight Loss Drugs का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
Khabrein Jara Hat Ke

शादी से पहले Weight Loss Drugs का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

4 days ago
गोमुखासन के फायदे: एकाग्रता बढ़ाने और कंधों की जकड़न कम करने में मददगार
Khabrein Jara Hat Ke

गोमुखासन के फायदे: एकाग्रता बढ़ाने और कंधों की जकड़न कम करने में मददगार

4 days ago
शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पूरी जानकारी
Khabrein Jara Hat Ke

शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पूरी जानकारी

4 days ago
Germany Work Visa 2026: भारतीय कैसे पाएं जर्मनी का वर्क वीजा, जानें पूरी प्रक्रिया
Khabrein Jara Hat Ke

Germany Work Visa 2026: भारतीय कैसे पाएं जर्मनी का वर्क वीजा, जानें पूरी प्रक्रिया

5 days ago
निर्धारित सीमा में सैकरीन सुरक्षित, जानिए कैंसर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक
Khabrein Jara Hat Ke

निर्धारित सीमा में सैकरीन सुरक्षित, जानिए कैंसर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In