Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, August 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

by newzgossip
17 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke, LIFE STYLE
0
समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

चाय के साथ समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन, या फिर मिठाई और पेस्ट्री जैसी चीजें झटपट भूख शांत कर देती हैं, लेकिन अगर ऐसी चीजें रोज खाने की आदत बन जाए तो धीरे-धीरे वजन बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य परेशानियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके विपरीत, अगर हम भूख लगने पर फल, भुने चने, ड्राई फ्रूट्स और सलाद जैसी चीजों का चुनाव करें, तो ये शरीर को अधिक जरूरी पोषक तत्व दे सकते हैं और सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। जानकारों के अनुसार, समोसा, चिप्स और नमकीन जैसी चीजें आमतौर पर तेल और नमक की मात्रा काफी बढ़ा देती हैं।

इन चीजों को तलने के दौरान इनमें बहुत सारा तेल चला जाता है, जिसके कारण थोड़ी मात्रा खाने पर भी शरीर को बहुत ज्यादा कैलोरी मिल सकती है। इससे धीरे-धीरे वजन बढ़ता है, जो मोटापे और संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है। वहीं, ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है, जिसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिल और किडनी पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

इसलिए, रोज-रोज चिप्स और नमकीन खाने के बजाय, इन्हें कभी-कभार और बेहद कम मात्रा में खाना ही बेहतर माना जाता है। मिठाई और पेस्ट्री भी स्वास्थ्य के लिए कुछ हद तक हानिकारक हो सकती हैं। इनमें चीनी के साथ-साथ तेल या मक्खन जैसी वसा की मात्रा भी ज्यादा होती है। ज्यादा चीनी खाने से शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिलती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों के सेवन को सीमित करने की सलाह देता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि मिठाई बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, बल्कि इसे रोज का नाश्ता बनाने से बचना चाहिए और कभी-कभार ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके मुकाबले ताजे फल एक बहुत ही अच्छा और सेहतमंद विकल्प हैं। सेब, अमरूद, संतरा, पपीता, केला जैसे फलों में फाइबर, विटामिन और कई अन्य जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

फाइबर पेट को कुछ समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। ड्राई फ्रूट्स, खासकर बादाम, अखरोट और काजू, भी पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर मिलता है। अखरोट और बादाम को दिल की अच्छी सेहत से जोड़ा जाता है और ये दिमाग के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, इन्हें थोड़ी मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। वहीं, फ्रेश सलाद की बात करें, तो इसमें खीरा, टमाटर, गाजर और दूसरी कच्ची सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। इनमें पानी, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं।

Tags: chipsConsuming samosashealth problemskachoriskhabrein jara hat kelife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

5 minutes ago
घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम
Khabrein Jara Hat Ke

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

12 minutes ago
खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

1 day ago
शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप

1 day ago
जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट
Khabrein Jara Hat Ke

जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट

1 day ago
एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम
Khabrein Jara Hat Ke

एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम

1 day ago
डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल

2 days ago
आदतों में बदलाव करने से मिल सकती है माइग्रेन में राहत: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

आदतों में बदलाव करने से मिल सकती है माइग्रेन में राहत: विशेषज्ञ

2 days ago
चीन में मौत का मजा चखने के लिए मनमाने पैसे दे रहे लोग
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मौत का मजा चखने के लिए मनमाने पैसे दे रहे लोग

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In