Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, August 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

by newzgossip
12 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों का कमजोर होना, एक आम समस्या हो गई है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने प्रभावी व्यायामों में से एक है घुटना संचालन। यह अभ्यास विशेष रूप से घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाने, रक्त संचार को बेहतर बनाने और मांसपेशियों को अगले योगाभ्यास के लिए तैयार करने में सहायक होता है। यह शरीर को अंदर से गर्म करता है और जोड़ों को चिकनाहट प्रदान करता है, जिससे उनकी गतिशीलता बढ़ती है।

आयुष मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घुटना संचालन योग करने की पूरी विधि विस्तार से बताई है, ताकि आम लोग भी इसका सही तरीके से अभ्यास कर सकें। इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले किसी शांत, स्वच्छ और हवादार स्थान पर एक चटाई बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच लगभग एक फुट की आरामदायक दूरी रखें और अपनी रीढ़ को सीधा रखें। शरीर को ढीला छोड़ दें और मन को शांत करें। अब अभ्यास शुरू करें: श्वास लेते हुए, अपनी दोनों भुजाओं को धीरे-धीरे कंधों के स्तर तक ऊपर उठाएं। ध्यान रहे कि आपकी हथेलियां नीचे की ओर हों और भुजाएं कंधों की सीध में तथा जमीन के समानांतर रहें।

इस स्थिति में शरीर को स्थिर रखें। फिर, श्वास छोड़ते हुए, अपने घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें और अपने शरीर को आधे बैठे हुए की स्थिति में लाएं। इस स्थिति में आपको ऐसा महसूस होना चाहिए जैसे आप किसी अदृश्य कुर्सी पर बैठने जा रहे हों। अपनी पीठ को सीधा रखें, पेट को अंदर की ओर खींचे रखें और कंधों को ढीला छोड़ दें। अंतिम स्थिति में पहुंचकर कुछ सेकंड तक रुकें। इस अवस्था में, आपकी दोनों भुजाएं और दोनों घुटने जमीन के समानांतर रहने चाहिए।

आपकी दृष्टि सामने की ओर होनी चाहिए और शरीर पूरी तरह से संतुलित रहना चाहिए। इस स्थिति में आप अपनी जांघों और कोर मांसपेशियों पर हल्का खिंचाव महसूस करेंगे। अब श्वास लेते हुए, धीरे-धीरे अपने शरीर को वापस सीधा करें और साथ ही अपनी भुजाओं को भी धीरे-धीरे नीचे ले आएं। इस पूरी प्रक्रिया को एक चक्र माना जाता है। शुरुआत में आप इसे दो बार दोहरा सकते हैं। धीरे-धीरे, अपनी शारीरिक क्षमता और सुविधा के अनुसार, आप इसे 3 से 5 बार तक बढ़ा सकते हैं।

अभ्यास पूरा होने के बाद, सामान्य स्थिति में वापस आकर कुछ देर विश्राम करें और अपने शरीर में आए बदलावों को महसूस करें। इस अभ्यास के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अपनी श्वास को सहज और सामान्य रखें। श्वास को न तो रोकें और न ही झटके से कोई गति करें। यह अभ्यास अपनी क्षमता के अनुसार ही करें, कभी भी खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें। यदि अभ्यास के दौरान घुटनों या कमर में तेज दर्द या किसी प्रकार की असहजता महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं। विशेष रूप से, गठिया (आर्थराइटिस) के गंभीर दर्द, घुटनों या कूल्हों में तीव्र सूजन, या हाल ही में हुई किसी सर्जरी की स्थिति में इस अभ्यास को बिल्कुल न करें।

Tags: exercise strengthens the kneehip jointskhabrein jara hat kestrengthens the hipsstrengthens the knee
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

5 minutes ago
समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं
Khabrein Jara Hat Ke

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

17 minutes ago
खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

1 day ago
शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप

1 day ago
जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट
Khabrein Jara Hat Ke

जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट

1 day ago
एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम
Khabrein Jara Hat Ke

एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम

1 day ago
डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल

2 days ago
आदतों में बदलाव करने से मिल सकती है माइग्रेन में राहत: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

आदतों में बदलाव करने से मिल सकती है माइग्रेन में राहत: विशेषज्ञ

2 days ago
चीन में मौत का मजा चखने के लिए मनमाने पैसे दे रहे लोग
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मौत का मजा चखने के लिए मनमाने पैसे दे रहे लोग

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In