Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, February 15, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

शरीर को मजबूती देने के साथ मन को भी स्थिर करता है चतुरंग दंडासन

by newzgossip
8 months ago
in LIFE STYLE
0
शरीर को मजबूती देने के साथ मन को भी स्थिर करता है चतुरंग दंडासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

हैल्थ एक्सपटर्स के अनुसार, चतुरंग दंडासन शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ मन को भी स्थिर करता है। नियमित अभ्यास से न केवल शरीर की ताकत बढ़ती है बल्कि पेट की चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसे आसान भाषा में देसी पुशअप भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें शरीर सीधी रेखा में रहता है और हाथ, कंधे और पेट की मांसपेशियों पर गहरा असर डालता है।

इस आसन का उल्लेख योगाचार्यों की प्रसिद्ध किताब में भी मिलता है। उनके अनुसार, यह आसन उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें पीठ दर्द, कंधे की अकड़न या पोश्चर से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है और मांसपेशियों में मजबूती लाता है। इसके अभ्यास के दौरान सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से मानसिक तनाव और बेचैनी भी कम होती है।

यह मानसिक स्पष्टता बढ़ाने और चिंता या अवसाद को दूर करने में सहायक माना जाता है। यही वजह है कि इसे केवल शरीर की नहीं, बल्कि दिमाग की कसरत भी कहा जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी यह आसन कारगर है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज, गैस या अपच की शिकायत रहती है, उनके लिए इसका नियमित अभ्यास राहत पहुंचा सकता है।

युवाओं के बीच यह आसन खासा लोकप्रिय है क्योंकि यह पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और एब्स को बेहतर दिखाने में मदद करता है। मोटापा घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी चतुरंग दंडासन काफी मददगार साबित होता है। यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक होता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी बेहतरीन माना जाता है।

खास तौर पर पैरों और शरीर के निचले हिस्से में खून के प्रवाह को बेहतर करता है जिससे सुस्ती और थकावट दूर होती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं या अधोमुख श्वानासन से शुरुआत करें। फिर हाथों को जमीन पर कंधों से थोड़ा आगे रखें और उंगलियों को फैलाकर मजबूत पकड़ बनाएं। पैरों की उंगलियों को जमीन पर टिकाकर धीरे-धीरे घुटनों को ऊपर उठाएं और सांस लेते हुए शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान कोहनियां 90 डिग्री के कोण पर मुड़ी रहें और शरीर एक सीधी रेखा में हो। शुरुआत में इस स्थिति को 10 से 20 सेकंड तक रखें और धीरे-धीरे अभ्यास के साथ समय बढ़ाएं।

Tags: Chaturanga DandasanaDownward facing dog postureExcerciselife stylestabilizes the mindstrengthens the body
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

4 days ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

5 days ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 week ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 weeks ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 weeks ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

4 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

4 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

1 month ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In