Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित

by newzgossip
7 months ago
in LIFE STYLE
0
पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है, जिनमें से एक प्रमुख प्रकृति पित्त होती है। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति वाले लोगों के शरीर में गर्मी अधिक रहती है, उन्हें जल्दी पसीना आता है। इतना ही नहीं, वे स्वभाव से तेज भी हो सकते हैं। ऐसे में उनके लिए संतुलित खानपान और सही जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को नियंत्रित किया जा सके और समग्र स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

खानपान की बात करें तो पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए हल्के और ठंडक देने वाले अनाज फायदेमंद होते हैं। जौ, चावल और गेहूं जैसे अनाज न केवल पोषण देते हैं, बल्कि शरीर की आंतरिक गर्मी को भी कम करने में मदद करते हैं। वहीं उड़द दाल और कुलथी जैसी दालें, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती हैं, उनसे दूरी बनाकर रखना बेहतर होता है। फलों का चयन भी इस प्रकृति के लिए काफी मायने रखता है।

मीठे और रसदार फल जैसे सेब, नाशपाती, अंजीर, किशमिश और आंवला शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और पित्त को संतुलित रखते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा खट्टे या तीखे फलों से बचना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा में अनार और आंवला का सेवन लाभकारी हो सकता है। सब्जियों में भी ठंडक देने वाले विकल्पों को प्राथमिकता देनी चाहिए। खीरा, करेला, मटर, परवल और शतावरी जैसी सब्जियां शरीर को शांत और ठंडा बनाए रखने में मदद करती हैं।

इसके विपरीत बैंगन, प्याज, लहसुन, गाजर और पालक जैसी गर्म तासीर वाली सब्जियों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, ताकि पित्त न बढ़े। मसालों का चुनाव भी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हल्दी, सौंफ, धनिया, केसर और इलायची जैसे हल्के और शीतल मसाले पित्त को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

वहीं अधिक तीखे मसाले जैसे काली मिर्च और हींग का ज्यादा सेवन पित्त को बढ़ा सकता है, इसलिए इनका उपयोग सीमित रखना चाहिए। डेयरी उत्पाद पित्त प्रकृति वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माने जाते हैं। दूध, घी और छाछ शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी संतुलित रखते हैं। इसके विपरीत मांसाहार, खासकर जलीय जीवों का सेवन पित्त को बढ़ा सकता है, इसलिए इससे परहेज करना उचित होता है। जीवनशैली में भी कुछ बदलाव जरूरी हैं। पित्त प्रकृति वाले लोगों को तेज धूप से बचना चाहिए और ठंडे, शांत वातावरण में समय बिताना चाहिए। पानी के पास समय बिताना, हल्का संगीत सुनना या घर में जल से जुड़े तत्व जैसे फाउंटेन रखना मानसिक शांति देता है और शरीर की गर्मी को कम करता है।

Tags: applesfigsHow to control pittIndian gooseberrykeep their bodies coolpearsPitta constitutionRaisins
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके
LIFE STYLE

डेस्क छोड़े बिना दिमाग को करें रीसेट, मानसिक थकान और तनाव दूर करने के 7 आसान तरीके

3 days ago
चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान
HEALTH

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

3 days ago
दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां
LIFE STYLE

दोलासन से सक्रिय होती हैं पेट और कोर मांसपेशियां, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

1 week ago
मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, रात में पसीना और थकान को न करें नजरअंदाज
LIFE STYLE

मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, रात में पसीना और थकान को न करें नजरअंदाज

2 weeks ago
बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा
HEALTH

बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा

2 weeks ago
योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

3 weeks ago
पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

1 month ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

1 month ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In