Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, October 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

इन आसान तरीकों से आएंगी आपके बच्चे को अच्छी नींद

by newzgossip
4 years ago
in LIFE STYLE
0
अच्छी नींद लेने वाले नवजात को होता है ये फायदा,  एक नई स्टडी में सामने आई अहम जानकारी
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

बच्चों को सुलाना आसान नहीं होता क्योंकि जरा सी भी आवाज से उनकी नींद टूट जाती है पर साथ में सुलाकर आप उसे आत्मनिर्भर बनने से रोकती हैं इसलिए उनको अलग सुलाएं। रही बात उम्र की तो इस पर सबके अपने-अपने विचार हो सकते हैं। कुछ लोग 3-4 साल की उम्र के बाद से ही बच्चे को अलग सुलाने की बात कहते हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी सही उम्र 6-7 साल मानते हैं। इस सबके बीच आपको सबसे पहले बच्चों की सोने से जुड़ी आदतों को समझना होगा। बिना इन आदतों को समझे बच्चे को अलग सुलाना कठिन होता है। ऐसे में ये जरूरी है कि आप उनकी नींद को ठीक से समझें और इसको समझ कर ही उनको अलग सुलाने की योजना बनाएं।

हर बच्चे का तरीका अलग
हर बच्चे को सुलाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। इसलिए जब भी आप बच्चे को अलग सुलाने की सोचें तो इस बात पर तवज्जो दें कि वह कैसे सोता है। हर बच्चा अपने-आप में अलग होता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने बच्चे को पहले समझें और अपना नया तरीका आजमाएं।

बच्चे की पसंद का कमरा हो 
सोने का वातावरण भी अनुकूल होना जरूरी है। जब आप बच्चे को अलग सुलाने के बारे में सोचें तो सबसे पहले उसके कमरे पर ध्यान दें। उसके कमरे का इंटीरियर परदे का रंग उसकी बेडशीट सब कुछ उसकी पसंद के हिसाब से होने चाहिए तभी बच्चा उस कमरे से जुड़ाव महसूस करेगा। बच्चे को जो भी चीजें पसंद हों वह उसके कमरे में सजाएं। कुल मिलाकर बच्चे को यह एहसास हो कि यह उसका अपना कमरा है जो उसके लिए सजाया गया है। बच्चे के कमरे में शांति भी जरूरी है। यहां शांति का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि घर में कोई आवाज न हो। बच्चों को आम आवाजों के बीच सोने में कोई परेशानी नहीं होती। बस ख्याल यह रखें कि कमरे में कोई आर्टिफिशियल आवाज न आए जैसे टीवी की या म्यूजिक सिस्टम की। इससे उनकी नींद में बाधा आती है।

कपड़े हों आरामदायक
बच्चों को हमेशा आरामदायक कपड़े पहना कर सुलाना चाहिए। कई बार बच्चे समझ नहीं पाते हैं कि उनको नींद क्यों नहीं आ रही है। पर इसका कारण उनके असहज कपड़े भी हो सकते हैं। हो सकता है कि उनके कपड़े कुछ टाइट हों या फिर उनको उन कपड़ों में ज्यादा गर्मी लग रही हो।

इन बातों का भी रखें ध्यान
बच्चे को रोज अलग सुलाने की कोशिश करें। अगर आप शुरू से ही ऐसा करेंगी तो इससे उसमें अलग सोने की आदत पड़ेगी। सुलाने से पहले बच्चे की मालिश करना भी काफी फायदेमंद रहता है इससे उसको अच्छी नींद आएगी। सुलाने से पहले बच्चे की सफाई पर भी ध्यान दें। खास कर नाक कान और मुंह की ठीक से सफाई करके उन्हें सुलाएं।

बच्चे को सुलाते वक्त कमरे में अंधेरा जरूर कर दें क्योंकि अंधेरे में नींद से जुड़ा हार्मोन सक्रिय होता है। यही हार्मोन नींद लाने में सहायक होता है।कमरे की खिड़की के परदे जरूर फैला दें और संभव हो तो दरवाजे को भी बंद कर दें ताकि बच्चा बाधारहित अच्छी नींद ले सके। धीमा संगीत और वार्म लाइट भी बच्चे को अच्छी नींद देने में मददगार होते हैं। इसकी व्यवस्था आप उसके कमरे में कर सकती हैं। जब आपका बच्चा सो रहा हो तो घर में तेज आवाज वाले उपकरण जैसे मिक्सी वैक्यूम क्लीनर आदि का इस्तेमाल न करें। इससे बच्चे डर कर जाग जाते हैं।

आप चाहें तो बच्चे के साथ सो सकती हैं जब तक कि वह सो नहीं जाता लेकिन उससे लिपट कर ना सोएं वरना उसको इसकी आदत हो जाती है और आपके हटते ही उसकी नींद टूट जाती है। बेहतर यही होगा कि आप अपने बच्चे को इस तरह की आदत ना डालें।जब बच्चा हल्की नींद में हो तभी उसे गोद से या झूले से निकाल कर बिस्तर पर सुला दें।

Tags: Baby SleepChild Sleep TipsEasy way to Sleep
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

4 days ago
पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

2 weeks ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

2 weeks ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

2 weeks ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

2 weeks ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

3 weeks ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 weeks ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

3 weeks ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In