Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, August 11, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

by newzgossip
7 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पैरासिटामोल से बनाई अनोखी आईस्क्रीम बनी चर्चा का विषय

निजाम का पसंदीदा ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था सागर महल

शुगर को करना है जड़ से खत्म तो मखाने का सेवन करें

अमेरिका और रूस के बीच मौजूद ग्रीनलैंड अब धीरे-धीरे बहुत अहम होता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है दुनिया का गर्म होना और आर्कटिक में बर्फ का पिघलना। जब बर्फ कम हो रही है, तब वहां नए समुद्री रास्ते खुल रहे हैं और जमीन के नीचे छिपे संसाधन भी सामने आ रहे हैं। इस कारण ग्रीनलैंड अब सेना, कारोबार और प्राकृतिक संसाधनों के लिहाज से पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीनलैंड दुर्लभ खनिजों के मामले में दुनिया में आठवें स्थान पर है और यहां करीब 15 लाख टन खनिज भंडार होने का अनुमान है।

ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में भी ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। तब दुनिया ने ट्रंप की इस इच्छा को गंभीरता से नहीं लिया। इस सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी या दिखावा मानकर नजरअंदाज कर दिया था। अब हालात काफी बदल चुके हैं। लेकिन अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रम्प अब इस पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं।

दरअसल आर्कटिक वह इलाका है, जहां दुनिया की कई बड़ी ताकतें एक-दूसरे के बहुत करीब आ जाती हैं। यहां रूस, कनाडा, अमेरिका और ग्रीनलैंड लगभग आमने-सामने हैं। इसी वजह से इस इलाके को लेकर देशों के बीच मुकाबला बढ़ता जा रहा है।

दुनिया के गर्म होने से आर्कटिक की बर्फ तेजी से पिघल रही है। जो इलाका पहले बर्फ की वजह से छिपा रहता था, वह अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे दुनिया के नक्शे पर एक नया इलाका अचानक उभर आया हो। इसी नए मौके पर कब्जा जमाने के लिए देशों के बीच होड़ मची हुई है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से आर्कटिक में अब नए समुद्री रास्ते बन रहे हैं, जिनका इस्तेमाल व्यापारिक जहाज कर सकते हैं। ये रास्ते एशिया, यूरोप और अमेरिका के बीच सफर को छोटा और सस्ता बना सकते हैं, इसलिए बड़ी ताकतों की नजर अब इन पर है।

सिर्फ समुद्री रास्ते ही नहीं, बर्फ के नीचे दबे कीमती प्राकृतिक संसाधन पर भी दुनिया के ताकतवार देशों की नजर हैं। माना जाता है कि ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र में तेल, गैस, दुर्लभ खनिज और दूसरी अहम धातुओं का बड़ा भंडार मौजूद है। जैसे-जैसे बर्फ पिघल रही है, इन संसाधनों को निकालना आसान होता जा रहा है। यही वजह है कि अमेरिका, रूस और दूसरी बड़ी ताकतें इलाके में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

इन सभी कारणों से ग्रीनलैंड अब सिर्फ बर्फ से ढंका एक दूरदराज इलाका नहीं रह गया है। यह धीरे-धीरे वैश्विक राजनीति का अहम केंद्र बनता जा रहा है, जहां भविष्य में देशों के बीच टकराव और प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।ग्रीनलैंड अकेले ही फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली और जर्मनी जैसे देशों को मिलाकर भी उनसे बड़ा है।

अगर ट्रम्प कभी ग्रीनलैंड को अमेरिका के कब्जे में ले आते हैं, तब यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा इलाका होगा। यह अलास्का और कैलिफोर्निया जैसे बड़े राज्यों से भी बड़ा होगा। यही वजह है कि ग्रीनलैंड और पूरा आर्कटिक इलाका आज दुनिया की राजनीति में इतना अहम बन गया है।

Tags: Green land Issuekhabrein jara hat keWhy did Greenland suddenly become importantwhy greenland became importantWorld News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पैरासिटामोल से बनाई अनोखी आईस्क्रीम बनी चर्चा का विषय
Khabrein Jara Hat Ke

पैरासिटामोल से बनाई अनोखी आईस्क्रीम बनी चर्चा का विषय

6 hours ago
निजाम का पसंदीदा ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था सागर महल
Khabrein Jara Hat Ke

निजाम का पसंदीदा ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था सागर महल

6 hours ago
शुगर को करना है जड़ से खत्म तो मखाने का सेवन करें
Khabrein Jara Hat Ke

शुगर को करना है जड़ से खत्म तो मखाने का सेवन करें

7 hours ago
चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य

1 day ago
बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत

1 day ago
भीषण गर्मी से डेन्यूब नदी सूखी तो उगलने लगी खतरनाक हथियार, मिल रहे बम-बारुद
Khabrein Jara Hat Ke

भीषण गर्मी से डेन्यूब नदी सूखी तो उगलने लगी खतरनाक हथियार, मिल रहे बम-बारुद

1 day ago
मंगल की वैले ग्रांडे घाटी में मिली रहस्यमय हनीकॉम्ब जैसी आकृतियां
Khabrein Jara Hat Ke

मंगल की वैले ग्रांडे घाटी में मिली रहस्यमय हनीकॉम्ब जैसी आकृतियां

1 day ago
हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन
Khabrein Jara Hat Ke

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

2 days ago
कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In