Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, October 17, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

महिला के जुडवां बच्चों की मां अलग-अलग थीं, आखिर ये अजब-गजब कारनामा हुआ कैसे?

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
महिला के जुडवां बच्चों की मां अलग-अलग थीं, आखिर ये अजब-गजब कारनामा हुआ कैसे?
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Ladakh Hidden Gem: 3,850 मीटर की ऊंचाई पर गुफा में बसा फुगताल मठ, 6 KM की ट्रेकिंग के बाद मिलता है अद्भुत सुकून

Weight Loss Drugs Side Effects: मोटापा घटाने वाली दवाओं से झड़ सकते हैं बाल, नाखूनों पर भी असर; नई रिसर्च में खुलासा

मत्स्यासन के फायदे: तनाव और गर्दन की जकड़न से राहत में मददगार, जानें थायराइड और पाचन से जुड़े लाभ

अमेरिका की एक महिला का दावा है कि इसके जुड़वां बच्चे पैदा हुए, लेकिन दोनों बच्चों की मां अलग-अलग थीं। महिला कंस्ट्रक्शन कंपनी की मालकिन है, जबकि उसका पति बिजली मिस्त्री का काम करता है। आखिर ये अजब-गजब कारनामा हुआ कैसे? क्या ऐसा संभव है? हर किसी के मन में यही सवाल उठता है।

इस महिला का नाम एरिन क्लैंसी है, जो 42 साल की हैं। एरिन एक निर्माण कंपनी की मालकिन हैं। वे अपने 38 साल के इलेक्ट्रिशियन पति ब्रायन और बेटों डायलन (12 महीने) और डेक्लेन (6 महीने) के साथ न्यूयॉर्क, अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म के पीछे की आश्चर्यजनक कहानी बताई है, जिनमें से एक उनके अपने गर्भ में और दूसरा एक सरोगेट के माध्यम से 900 मील दूर इलिनोइस में पैदा हुआ।

एरिन ने बताया कि जनवरी 2016 में मैं ब्रायन से एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर मिली थी। वह बेहद सुंदर और दूसरों का खयाल रखने वाला शख्स था, जिसकी मुझे तलाश थी। हम एक-दूसरे से तीन साल तक मिलते रहे, फिर उसने शादी का प्रस्ताव रखा और हमने सितंबर 2020 में शादी कर ली। शादी के 4 महीने बाद जनवरी 2021 से ही हमने प्रेग्नेंसी की तैयारी शुरू कर दी। हमें लगा कि यह सब आसानी से हो जाएगा।लेकिन जैसा कि हमने बताया कि कई महिलाओं को मां बनने का सुख नहीं मिल पाता। ऐसा ही कुछ एरिन के साथ हुआ। नैचुरल तरीके से प्रेग्नेंट न हो पाने की वजह से एरिन ने 39 साल की उम्र में आईवीएफ का सहारा लिया। पहला प्रयास असफल रहा, लेकिन दूसरे में सफलता मिल गई।

हालांकि, 7 सप्ताह बाद ही एरिन का गर्भपात हो गया। एरिन ने बताया कि मैं बहुत परेशान थी। ऐसे में हमारा ध्यान सरोगेसी की तरफ गया। काफी जांचने-परखने के बाद हमें सरोगेसी के लिए एक महिला मिल गई, जो न्यूयॉर्क से 900 मील दूर इलिनोइस में रहती थी। हमने सरोगेसी की तैयारियां शुरू कर दीं। लेकिन उस महीने एरिन का पीरियड नहीं आया। जब उन्होंने चेक किया तो पाया कि वो प्रेग्नेंट हैं।

दूसरी ओर सरोगेसी से बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया भी प्रोसेस में थी। एरिन ने बताया कि मैं पहले भी प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन गर्भपात हो गया। इसलिए हमने सरोगेसी को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।एरिन ने बताया कि जब उनकी प्रेग्नेंसी के 6 सप्ताह हुए तो ब्लिडिंग होने लगी। लेकिन अस्पताल में बताया गया कि बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, उनके अंदर डर बना हुआ था कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में जब वो 6 महीने की गर्भवती थीं, तब सरोगेट महिला में सफल भ्रूण प्रत्यारोपित किए गए। इसके 7 दिन बाद एरिन का आल्ट्रासाउंड हुआ, जिसमें उनके पेट में पल रहा बच्चा भी ठीक था। ऐसे में एरिन ने तुरंत अपने पति ब्रायन को फोन किया और बताया कि हमारे दो बच्चे होने वाले हैं।

एक तरफ एरिन ने अपने बड़े बेटे डायलन को जन्म दिया, तो दूसरी ओर सरोगेट महिला लगातार अपने हेल्थ अपडेट भेजती रही। एरिन ने बताया कि यह महसूस करना अजीब था कि मेरा बच्चा हिल रहा है और मेरा पेट बढ़ रहा है, जबकि मेरा दूसरा बच्चा दूसरी महिला के शरीर में यही कर रहा था। हालांकि, दोनों जैविक रुप से जुड़वां नहीं थे, लेकिन स्पर्म एक ही समय पर आईवीएफ के लिए दिए गए थे। एरिन ने बताया कि जब हमारा बड़ा बेटा डायलन 6 महीने का था, तब डेक्लेन का सरोगेसी से जन्म हुआ। हम कुछ सप्ताह के लिए उसके पास गए। मैं उसे गोद में लेने वाली पहली व्यक्ति थी और मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ।

बांझपन के अंधेरे से बाहर निकलकर मैं अब दो स्वस्थ लड़कों की मां बन चुकी थी। एरिन ने बताया कि मैंने बच्चों की देखभाल के बारे में एक फोरम पर पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि जुड़वां बच्चों की उम्र में छह महीने का अंतर है। इस बारे में जानकर लोगों को भरोसा नहीं हुआ। वो कहने लगे कि इसमें कोई घोटाला है। यह कैसे संभव है? बता दें कि किसी भी महिला के लिए मां बनने का सपना एक अलग ही खुशी देता है। इसके लिए कठोर तप करना पड़ता है। नौ महीनों में स्त्री कई तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट सहती है, तब जाकर उसकी गोद में मुस्कराती हुई संतान नजर आती है।

Tags: Ajab GajabAjab Gajab NewsJara Hat kekhabrein jara hat ketwin children had different mothers
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Ladakh Hidden Gem: 3,850 मीटर की ऊंचाई पर गुफा में बसा फुगताल मठ, 6 KM की ट्रेकिंग के बाद मिलता है अद्भुत सुकून
Khabrein Jara Hat Ke

Ladakh Hidden Gem: 3,850 मीटर की ऊंचाई पर गुफा में बसा फुगताल मठ, 6 KM की ट्रेकिंग के बाद मिलता है अद्भुत सुकून

23 hours ago
Weight Loss Drugs Side Effects: मोटापा घटाने वाली दवाओं से झड़ सकते हैं बाल, नाखूनों पर भी असर; नई रिसर्च में खुलासा
Khabrein Jara Hat Ke

Weight Loss Drugs Side Effects: मोटापा घटाने वाली दवाओं से झड़ सकते हैं बाल, नाखूनों पर भी असर; नई रिसर्च में खुलासा

23 hours ago
मत्स्यासन के फायदे: तनाव और गर्दन की जकड़न से राहत में मददगार, जानें थायराइड और पाचन से जुड़े लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

मत्स्यासन के फायदे: तनाव और गर्दन की जकड़न से राहत में मददगार, जानें थायराइड और पाचन से जुड़े लाभ

23 hours ago
जानिए क्यों आंसू बहने के बाद हल्का महसूस होता है मन
Khabrein Jara Hat Ke

जानिए क्यों आंसू बहने के बाद हल्का महसूस होता है मन

23 hours ago
ऑस्ट्रेलिया में खरगोशों का सफाया कर बचाई दुर्लभ समुद्री पक्षियों की जान, जानें कैसे लौटी जंगलों की हरियाली
Khabrein Jara Hat Ke

ऑस्ट्रेलिया में खरगोशों का सफाया कर बचाई दुर्लभ समुद्री पक्षियों की जान, जानें कैसे लौटी जंगलों की हरियाली

23 hours ago
Gen Z Gadgets: तार वाले ईयरफोन से डिजी कैम तक, आखिर पुरानी टेक्नोलॉजी की दीवानी क्यों हो रही Gen Z?
Khabrein Jara Hat Ke

Gen Z Gadgets: तार वाले ईयरफोन से डिजी कैम तक, आखिर पुरानी टेक्नोलॉजी की दीवानी क्यों हो रही Gen Z?

2 days ago
ब्रिटेन का लुंडी द्वीप पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा, जलाशयों में सिर्फ 13% पानी बचने से खाली कराने की आशंका
Khabrein Jara Hat Ke

ब्रिटेन का लुंडी द्वीप पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा, जलाशयों में सिर्फ 13% पानी बचने से खाली कराने की आशंका

2 days ago
हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

2 days ago
योगाभ्यास से पहले प्रार्थना क्यों है जरूरी? जानें मन को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

योगाभ्यास से पहले प्रार्थना क्यों है जरूरी? जानें मन को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने का महत्व

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In