Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, April 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home BREAKING

कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग इतिहास के पन्नों में सिमटने को आतुर, सैकड़ों धर्मशालाएं बनीं खंडहर

by newzgossip
2 months ago
in BREAKING
0
कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग इतिहास के पन्नों में सिमटने को आतुर, सैकड़ों धर्मशालाएं बनीं खंडहर
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

सदियों से आस्था, तपस्या और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में सिमटता जा रहा है। लगभग 400 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कभी श्रद्धालुओं के कदमों की आहट और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते थे, लेकिन अब यह रास्ता कहीं सड़क निर्माण में कट चुका है तो कहीं जंगलों और पहाड़ों में गुम हो गया है। यात्रियों और व्यापारियों के ठहरने के लिए बनी करीब 500 धर्मशालाएं भी देख-रेख के अभाव में खंडहर में तब्दील होती जा रही हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में गिनी जाती हैं। सड़कें न होने के दौर में देशभर से श्रद्धालु इस कठिन यात्रा को पैदल तय करते थे। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के यात्री हल्द्वानी के काठगोदाम से अल्मोड़ा, बागेश्वर या टनकपुर-चंपावत होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचते थे। वहां से अस्कोट, धारचूला और गुंजी के रास्ते लिपुलेख दर्रे को पार कर तिब्बत (चीन) में प्रवेश किया जाता था। यह मार्ग न सिर्फ धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ, वैसे-वैसे पैदल मार्ग सिमटते चले गए। 1960 में पिथौरागढ़ तक सड़क पहुंची और 1970 के दशक में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद यात्री धारचूला तक वाहन से जाने लगे। बाद में सड़क तवाघाट और नजंग तक बन गई। वर्ष 2020 में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सड़क को सीधे लिपुलेख दर्रे तक जोड़ दिया गया, जिससे परंपरागत पैदल मार्गों का उपयोग लगभग समाप्त हो गया।

इतिहासकारों के अनुसार, 1962 के भारत-चीन युद्ध तक इस यात्रा पर कोई रोक नहीं थी और भारत-तिब्बत के बीच व्यापार भी निर्बाध चलता था। युद्ध के बाद यात्रा और व्यापार बंद हुए, जिन्हें 1981 और 1992 में फिर बहाल किया गया। सांस्कृतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस प्राचीन पैदल मार्ग और उससे जुड़ी धर्मशालाओं का संरक्षण नहीं किया गया, तो यह अमूल्य विरासत पूरी तरह समाप्त हो सकती है।

Tags: guesthouses now lying in ruinskailas mansarovarkailas mansarovar yatratraditional trekking route to Kailash Mansarovartrekking route to Kailash Mansarovar
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी
BREAKING

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी

5 days ago
होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें
BREAKING

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

1 month ago
पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक
BREAKING

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

1 month ago
ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान
BREAKING

ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान

1 month ago
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की
BREAKING

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की

2 months ago
पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर
BREAKING

पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर

2 months ago
रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा
BREAKING

रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा

2 months ago
दुनिया के वो देश जहां नहीं देना पड़ता है लोगों को कोई टैक्स
BREAKING

दुनिया के वो देश जहां नहीं देना पड़ता है लोगों को कोई टैक्स

2 months ago
भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र
BREAKING

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In