Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home BREAKING

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की

by newzgossip
2 months ago
in BREAKING
0
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी पा ली है। शोधकर्ताओं ने सूर्य के बाहरी वायुमंडल यानी कोरोना में ऊर्जा के मूवमेंट को लेकर नए सबूत पेश किए हैं। स्टडी के लिए वैज्ञानिकों ने पूर्ण सूर्य ग्रहण जैसी दुर्लभ घटना को चुना। इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी की शोधकर्ता के नेतृत्व में एक टीम ने 12 साल से अधिक के ऑब्जर्वेशन का विश्लेषण किया है। इस रिसर्च में पहली बार सूर्य के कोरोना में टर्बुलेंट स्ट्रक्चर्स यानी अशांत संरचनाओं की पहचान की गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये लहरें सूर्य की सतह से बहुत दूर तक अपना अस्तित्व बचाए रखती हैं।

सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा और लपटें सीधे तौर पर पृथ्वी के वातावरण और टेक्नोलॉजी को प्रभावित करती हैं। शोधकर्ता ने बताया कि यह रिसर्च हमें यह समझने में मदद करती है कि सूर्य अंतरिक्ष में ऊर्जा कैसे ट्रांसफर करता है। यह पूरी प्रक्रिया स्पेस वेदर यानी अंतरिक्ष के मौसम को प्रभावित करती है। अगर सूर्य में होने वाली ये हलचलें तेज होती हैं, तब इससे पृथ्वी पर मौजूद सैटेलाइट्स, कम्युनिकेशन नेटवर्क और पावर ग्रिड सिस्टम ठप हो सकते हैं। इन टर्बुलेंट लहरों के सोर्स को समझना बहुत जरूरी है। जब हमें पता होगा कि ये लहरें कहां से पैदा हो रही हैं, तभी हम इनके खतरों की सटीक भविष्यवाणी कर सकते है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह खोज भविष्य में सौर तूफानों से निपटने की हमारी क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी।

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा सूर्य की चमकती डिस्क को पूरी तरह ढंक लेता है, तब कोरोना को बारीकी से देखना संभव होता है। सामान्य दिनों में सूर्य की तेज रोशनी के कारण इसके बाहरी हिस्से को देखना नामुमकिन होता है। हाई-रेजोल्यूशन वाली तस्वीरों में कोरोना के भीतर धागे जैसी पतली संरचनाएं दिखाई दी हैं, जो चुंबकीय क्षेत्रों से बनी होती हैं। वैज्ञानिकों ने इन संरचनाओं के भीतर टर्बुलेंस यानी अशांति के स्पष्ट संकेत दिखाई दिए। कुछ आकृतियां धुएं के छल्लों की तरह दिखती हैं, तब कुछ पृथ्वी पर बादलों में दिखने वाली लहरों की तरह नजर आती हैं।

रिसर्च टीम ने करीब 12 साल के डेटा की तुलना की है, जिसमें एक पूरा सोलर साइकिल शामिल है। इस दौरान उन्होंने इन गतिविधियों का असली ठिकाना ‘प्रोमिनेंस’ को पाया है। प्रोमिनेंस सूर्य की सतह पर बनी बड़ी और लूप जैसी संरचनाएं होती हैं। ये अपने आसपास मौजूद लाखों डिग्री गर्म प्लाज्मा की तुलना में काफी ठंडी और घनी होती हैं। जब ये ठंडे और गर्म क्षेत्र आपस में मिलते हैं, तब तापमान और घनत्व में अचानक बदलाव आता है। यही वह स्थिति है जो अस्थिरता पैदा करती है और टर्बुलेंट मोशन को जन्म देती है।

शोधकर्ता ने अपनी रिसर्च में साफ किया है कि ये अशांत संरचनाएं सूर्य के पास पैदा होने के बाद खत्म नहीं होतीं। स्पेस-बेस्ड छवि के जरिए वैज्ञानिकों ने इनका पीछा किया और पाया कि ये बहुत लंबी दूरी तय करने के बाद भी वैसी ही बनी रहती हैं। इसका मतलब है कि सूर्य से निकलने वाली सोलर विंड इन अशांत लहरों को अपने साथ पूरे सौर मंडल में ले जाती है। यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लंबे समय से कोरोना के गर्म होने और सोलर विंड की रफ्तार बढ़ने के पीछे टर्बुलेंस को ही मुख्य कारण माना जाता रहा है।

Tags: khabrein jara hat kescientists made a breakthroughSolar Eclipsesolving the mysteries of the Suntotal solar eclipse
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी
BREAKING

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी

2 weeks ago
होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें
BREAKING

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

2 months ago
पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक
BREAKING

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

2 months ago
ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान
BREAKING

ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान

2 months ago
पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर
BREAKING

पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर

2 months ago
रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा
BREAKING

रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा

2 months ago
कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग इतिहास के पन्नों में सिमटने को आतुर, सैकड़ों धर्मशालाएं बनीं खंडहर
BREAKING

कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग इतिहास के पन्नों में सिमटने को आतुर, सैकड़ों धर्मशालाएं बनीं खंडहर

2 months ago
दुनिया के वो देश जहां नहीं देना पड़ता है लोगों को कोई टैक्स
BREAKING

दुनिया के वो देश जहां नहीं देना पड़ता है लोगों को कोई टैक्स

3 months ago
भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र
BREAKING

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In