Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, August 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home BREAKING

आग से सुरक्षा को लेकर दुनिया का नंबर-1 शहर है टोक्यो

by newzgossip
2 months ago
in BREAKING
0
आग से सुरक्षा को लेकर दुनिया का नंबर-1 शहर है टोक्यो
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फ्रांस के द्वीप पर गधे घूमते है रंग-बिरंगी और चेकदार पैंट पहनकर

खट्टे फलों की श्रेणी में सबसे खास फल माना जाता है चकोतरा

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी

आग लगने की घटनाओं पर तेज प्रतिक्रिया, आधुनिक तकनीक, मजबूत दमकल व्यवस्था और सुनियोजित शहरी ढांचे के कारण टोक्यो को दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है। जापान की इस सफलता के पीछे सदियों के दर्दनाक अनुभव और विनाशकारी आपदाओं से मिली सीख छिपी है। जापान में साल 1923 में आए भीषण भूकंप और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई बमबारी में आग ने टोक्यो को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस घटना ने जापान को पुख्ता सुरक्षा उपाय अपनाने को विवश कर दिया। उस समय जापान में अधिकांश मकान लकड़ी के बने होते थे, जिससे आग तेजी से फैलती थी।

इन घटनाओं के बाद शहर की योजना इस तरह तैयार की गई कि आग को फैलने से रोका जा सके। इसके बाद से अग्नि सुरक्षा टोक्यो के शहरी विकास की प्रमुख प्राथमिकता बन गई। टोक्यो फायर डिपार्टमेंट को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सक्षम अग्निशमन विभाग माना जाता है। इसके पास लगभग 18,839 कर्मचारी हैं, जो दुनिया के किसी भी अन्य दमकल विभाग से अधिक बताए जाते हैं। पूरे महानगर में 81 फायर स्टेशन संचालित हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

विभाग का वार्षिक बजट करीब 1,500 करोड़ रुपये है। इसके बेड़े में 673 फायर इंजन, 91 सीढ़ी वाहन, 393 एम्बुलेंस, 50 बचाव वाहन, 9 जलयान और 7 विमान शामिल हैं। टोक्यो की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बुनियादी ढांचा भी है। शहर में बड़े पैमाने पर अग्निरोधी इमारतें बनाई गई हैं, जो आग को फैलने से रोकने का काम करती हैं। हिगाशी-शिराहिगे आवासीय परिसर इसका प्रमुख उदाहरण है।

करीब 1.2 किलोमीटर लंबी और 18 मंजिला इमारतों की यह श्रृंखला एक विशाल अग्नि अवरोधक की तरह काम करती है। इसके अलावा, पुराने लकड़ी के घनी आबादी वाले इलाकों को कम करने, सड़कों को चौड़ा करने और खाली जगहों को आपदा रोकथाम पार्कों में बदलने का काम लगातार जारी है। टोक्यो फायर डिपार्टमेंट के पास विशेष बचाव दल भी हैं, जो भूकंप, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदाओं जैसी जटिल परिस्थितियों से निपटने में प्रशिक्षित हैं।

शहर को 10 प्रशासनिक क्षेत्रों में बांटा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय और तेज प्रतिक्रिया संभव हो पाती है। टोक्यो में हर साल लगभग 4,300 आग की घटनाएं दर्ज होती हैं। इसके बावजूद अधिकांश घटनाएं शुरुआती चरण में ही नियंत्रित कर ली जाती हैं। औसतन हर आग में केवल चार वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित होता है, जो दर्शाता है कि आग को फैलने से पहले ही रोक लिया जाता है। शहर में रोजाना औसतन 12 आग की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन लगभग 90 प्रतिशत मामलों में वे बड़ी शहरी आपदा का रूप नहीं ले पातीं। विशेषज्ञों का कहना है कि टोक्यो का लक्ष्य केवल आग बुझाना नहीं, बल्कि आग को बड़ी घटना बनने से रोकना है। यही सोच और तैयारी उसे दुनिया के अन्य शहरों से अलग बनाती है।

Tags: city for fire safetysafest city TokyoTokyo number-one city for fire safetyworld's number-one city
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फ्रांस के द्वीप पर गधे घूमते है रंग-बिरंगी और चेकदार पैंट पहनकर
BREAKING

फ्रांस के द्वीप पर गधे घूमते है रंग-बिरंगी और चेकदार पैंट पहनकर

3 weeks ago
खट्टे फलों की श्रेणी में सबसे खास फल माना जाता है चकोतरा
BREAKING

खट्टे फलों की श्रेणी में सबसे खास फल माना जाता है चकोतरा

1 month ago
कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी
BREAKING

कामाख्या मंदिर: आस्था, तंत्र और राजनीतिक दृष्टि से है बेहद प्रभावी

5 months ago
होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें
BREAKING

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

6 months ago
पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक
BREAKING

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

6 months ago
ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान
BREAKING

ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान

6 months ago
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की
BREAKING

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की

6 months ago
पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर
BREAKING

पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर

6 months ago
रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा
BREAKING

रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In