Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, September 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

आगरा किले में रखा है गजनवी के मकबरे का दरवाजा, अंग्रेजों ने सोमनाथ मंदिर का बताया था

-1842 में अफगानिस्तान से गजनवी के मकबरे से इसे उखाड़ लाई थी बंगाल नेटिव आर्मी

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
आगरा किले में रखा है गजनवी के मकबरे का दरवाजा, अंग्रेजों ने सोमनाथ मंदिर का बताया था
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अर्द्धहलासन क्या है? जानें करने का सही तरीका और इसके फायदे

पौधों में ज्यादा पत्तियां निकलना स्वस्थ होने की गारंटी नहीं, जानें असली संकेत

बच्चों की डाइट में शामिल करें दालचीनी, सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे

सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के एक हजार साल पूरा होने पर 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। सोमनाथ मंदिर पर 1025 ईस्वी में हमला करने वाले महमूद गजनवी से आगरा के किले का इतिहास भी जुड़ा हुआ है। आगरा किला में महमूद गजनवी के मकबरे का दरवाजा रखा हुआ है। प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध 1842 में विजयी रही बंगाल नेटिव आर्मी अफगानिस्तान के गजनी स्थित गजनवी के मकबरे से इस दरवाजे को उखाड़ लाई थी। भारतीय लोगों की सहानुभूति पाने को अंग्रेजों ने इस दरवाजे को महमूद गजनवी द्वारा लूटा गया सोमनाथ मंदिर का दरवाजा बताकर झूठ बोला था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक सर जान मार्शल ने दरवाजे का सच उजागर किया था।

आगरा किला में दीवान-ए-खास के पास एक कक्ष में विशाल दरवाजा रखा है। इसके बाहर लगाए गए शिला पट्ट के मुताबिक यह दरवाजा गजनी स्थित महमूद गजनवी के मकबरे पर लगा था। प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध, 1842 में जीत के बाद बंगाल नेटिव आर्मी ने यह दरवाजा उखाड़कर ले आई थी। गर्वनर जनरल लार्ड एलनबरो ने झूठी घोषणा की थी कि यह चंदन का वही दरवाजा है, जिसे 1025 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर से महमूद गजनवी लूटकर ले गया था। एलनबरो ने इसे 800 वर्ष पुराने अपमान का बदला कहकर प्रचारित किया।

सोमनाथ मंदिर का दरवाजा बताए जाने की वजह से रास्ते में पड़े गांवों में इसका स्वागत किया गया। आगरा में यह दरवाजा आगरा किला में रखा गया था। अन्य सामान तो यहां से चला गया, लेकिन यह दरवाजा यहीं रहा। करीब छह दशक तक यह झूठ प्रचारित किया गया। इस दरवाजे का निर्माण गजनी में मिलने वाली स्थानीय देवदार की लकड़ी से किया गया है। दरवाजे के ऊपरी भाग में अरबी भाषा में महमूद गजनवी की पदवियों का उल्लेख है। आजाद भारत में सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होने पर इसे वहां लगवाने पर विचार किया गया था, लेकिन इसका सच सामने आने पर यह विचार त्याग दिया गया।

गजनी दरवाजा 16.5 फीट ऊंचा और 13.5 फीट चौड़ा है। करीब आधा टन वजनी दरवाजे में कीलों का प्रयोग नहीं किया गया है। यह ज्यामितीय तारारूपक, षटकोणीय और अष्टकोणीय फलकों को फ्रेम में एक-दूसरे से जोड़कर बनाया गया है। जिस कक्ष में यह दरवाजा रखा है, उसके बाहर हिंदी व अंग्रेजी में लगे शिला पट्ट में इसे गजनी दरवाजा बताया गया है। हालांकि, इसके पास छोटा सा शिला पट्ट भी है, जिस पर सोमनाथ दरवाजा लिखा है।

Tags: Agra Fortdoor of Ghaznavi's tombdoor of Ghaznavi's tomb is kept in Agra Fortkhabrein jara hat keSomnath Temple
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अर्द्धहलासन क्या है? जानें करने का सही तरीका और इसके फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

अर्द्धहलासन क्या है? जानें करने का सही तरीका और इसके फायदे

5 hours ago
पौधों में ज्यादा पत्तियां निकलना स्वस्थ होने की गारंटी नहीं, जानें असली संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

पौधों में ज्यादा पत्तियां निकलना स्वस्थ होने की गारंटी नहीं, जानें असली संकेत

5 hours ago
बच्चों की डाइट में शामिल करें दालचीनी, सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों की डाइट में शामिल करें दालचीनी, सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे

6 hours ago
किशोर होते बच्चों को सही और गलत की पहचान करायें
Khabrein Jara Hat Ke

किशोर होते बच्चों को सही और गलत की पहचान करायें

6 hours ago
अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

1 day ago
पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

1 day ago
क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

1 day ago
दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान

1 day ago
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति
Khabrein Jara Hat Ke

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In