Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, December 14, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home विदेश

तालिबान का नया फरमान, महिलाओं के इस काम पर लगाई पाबंदी

by newzgossip
4 years ago
in विदेश
0
तालिबान का नया फरमान, महिलाओं के इस काम पर लगाई पाबंदी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

काबुल: अफगानिस्तान में काबिज तालिबान सरकार ने महिलाओं पर नई पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया हैं। अब वे अकेले लंबी दूरी की यात्रा नहीं कर सकतीं। टैक्सी वालों से कहा गया है कि अकेली महिलाओं को गाड़ी में ना बिठाएं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं को बिना पुरुषों के लंबी यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि जो महिलाएं लंबी दूरी की यात्रा करना चाहती हैं उनके साथ कोई नजदीकी पुरुष रिश्तेदार होना जरूरी है। 

अफगानिस्तान के नैतिकता प्रसार व व्यसन रोकथाम मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक महिलाओं को अकेले लंबी यात्राएं नहीं करनी चाहिए। मंत्रालय ने वाहनों के मालिकों से भी कहा है कि जिन महिलाओं ने सिर ना ढक रखा हो, उन्हें सवारी ना करने करने दें। 72 किलोमीटर से दूर नहीं जाना मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक अकीफ मुहाजिर ने कहा, ’72 किलोमीटर से ज्यादा लंबी यात्रा करने वाली महिलाओं को सवारी नहीं मिलनी चाहिए, अगर उनके साथ कोई करीबी रिश्तेदार नहीं है।’

RelatedPosts

क्या कहता है ट्रंप का गोल्ड कार्ड, अगर जेब में 10 लाख हैं तो मिलेगी अमेरिका की परमानेंट नागरिकता?

लातविया में पुरुषों की भारी कमी, महिलाएं घंटों से हिसाब से किराए पर लेतीं हैं पति

USSR के बंटवारे के बाद भी कैसे ताकतवार रहा रुस….अमेरिका के अरमानों पर किस तरह फिरा पानी

मुहाजिर ने स्पष्ट किया कि यह करीबी रिश्तेदार पुरुष होना चाहिए। नए दिशा-निर्देश सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। इनमें लोगों से गाड़ी में संगीत ना बजाने को भी कहा गया है। कुछ ही हफ्ते पहले मंत्रालय ने देश के टीवी चैनलों से कहा था कि वे ऐसे कार्यक्रम ना दिखाएं जिनमें महिला कलाकारों को दिखाया जाता है। साथ ही, महिला पत्रकारों से टीवी पर कार्यक्रम पेश करते हुए सिर ढकने को कहा गया था। 

रविवार को मुहाजिर ने कहा कि यात्रा करने के लिए महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य होगा। हालांकि हिजाब अलग-अलग तरह के हो सकते हैं और अधिकतर अफगान महिलाएं हिजाब पहनती हैं। लेकिन तालिबान ने हिजाब के लिए कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इन निर्देशों की आलोचना की है।

इससे पहले भी तालिबान सरकार ऐसे कई आदेश जारी कर चुकी है जिनमें महिला अधिकारों की कटौती की गई है। बड़ी संख्या में महिलाओं को सरकारी नौकरी करने से रोका जा चुका है। 15 अगस्त को लोकतांत्रिक सरकार को अपदस्थ कर सत्ता पर कब्जा करने वाले तालिबान ने कहा था कि अब वे बदल चुके हैं और महिलाओं व देश के अन्य कमजोर तबकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। तालिबान के सत्ता में आने पर दुनियाभर के मानवाधिकार संगठनों ने महिलाओं की स्थिति बदतर होने का डर जताया था। 

नए निर्देशों की आलोचना करते हुए मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच की सह-निदेशक (महिला अधिकार) ने कहा, यह नया आदेश महिलाओं को कैद करने की दिशा में एक और कदम है। यह उनके लिए स्वतंत्र रूप से आने-जाने, दूसरे शहर जाने, व्यापार करने और अगर वे हिंसा की शिकार हैं तो बच निकलने पर पाबंदी लगाता है।’ दो मंत्रालय खत्म इसी महीने की शुरुआत में तालिबान ने अपने सर्वोच्च नेता के नाम पर एक आदेश जारी किया था जिसमें सरकार से महिला अधिकार लागू करने को कहा गया था। लेकिन इसमें लड़कियों की शिक्षा का जिक्र नहीं था। उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने रविवार का कहा कि इस विषय पर विचार किया जा रहा है।

हक्कानी ने कहा, इस्लामिक अमीरात महिलाओं की शिक्षा के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सह-शिक्षा के खिलाफ हैं। हम एक इस्लामिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें महिलाएं पढ़ाई कर सकें। इसके लिए कुछ समय लग सकता है।” इस बीच सरकार ने दो चुनाव आयोगों और दो मंत्रालयों को यह कहते हुए भंग कर दिया है कि इनकी जरूरत नहीं है। 

सरकार के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि स्वतंत्र चुनाव आयोग और चुनाव शिकायत आयोग को भंग कर दिया गया है। करीमी ने साथ ही शांति और संसदीय मामलों के मंत्रालयों को खत्म किए जाने की भी सूचना दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में देश को इन संस्थानों की जरूरत नहीं है।

Tags: afghanistan newskabultaliban
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

क्या कहता है ट्रंप का गोल्ड कार्ड, अगर जेब में 10 लाख हैं तो मिलेगी अमेरिका की परमानेंट नागरिकता?
Khabrein Jara Hat Ke

क्या कहता है ट्रंप का गोल्ड कार्ड, अगर जेब में 10 लाख हैं तो मिलेगी अमेरिका की परमानेंट नागरिकता?

3 hours ago
लातविया में पुरुषों की भारी कमी, महिलाएं घंटों से हिसाब से किराए पर लेतीं हैं पति
Khabrein Jara Hat Ke

लातविया में पुरुषों की भारी कमी, महिलाएं घंटों से हिसाब से किराए पर लेतीं हैं पति

4 days ago
USSR के बंटवारे के बाद भी कैसे ताकतवार रहा रुस….अमेरिका के अरमानों पर किस तरह फिरा पानी
विदेश

USSR के बंटवारे के बाद भी कैसे ताकतवार रहा रुस….अमेरिका के अरमानों पर किस तरह फिरा पानी

6 days ago
क्या वाकई न्यूक्लियर बटन साथ लेकर घूमते हैं पुतिन?
विदेश

क्या वाकई न्यूक्लियर बटन साथ लेकर घूमते हैं पुतिन?

6 days ago
कनाडा के वे शहर जहां पहुंचकर आपको आ जाए जन्नत जैसा मजा
Khabrein Jara Hat Ke

कनाडा के वे शहर जहां पहुंचकर आपको आ जाए जन्नत जैसा मजा

1 week ago
सिर्फ खाना ही नहीं….पुतिन के साथ उनका विशेष पानी भी चलता हमेशा साथ
विदेश

सिर्फ खाना ही नहीं….पुतिन के साथ उनका विशेष पानी भी चलता हमेशा साथ

1 week ago
बेहद अनोखी योजना लेकर आई फ्रांस की सरकार
Khabrein Jara Hat Ke

बेहद अनोखी योजना लेकर आई फ्रांस की सरकार

1 week ago
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
विदेश

लाल डायरी में है पुतिन की जान……शराब से दूरी, 73 की उम्र में भी बने हुए हैं मर्द

1 week ago
पुतिन ने रूस के पहले जार पीटर द ग्रेट से की अपनी तुलना, कही बड़ी बात
विदेश

पुतिन को क्या करना है क्या नहीं करना है, 5 लोग तय करते हैं जो रूसी राष्ट्रपति के खास हैं

1 week ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In