Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग

by newzgossip
7 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत

अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

दुनिया भर के देशों में सामान्यता लोग सुबह ऑफिस जाने के लिए बस, मेट्रो या अपनी कार का सहारा लेते हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में इसका अंदाज बिल्कुल अलग है। यहां लोग अपने रोज़मर्रा के सफर के लिए नदी का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में लोग फॉर्मल कपड़े और जूते पहनकर आरे नदी में उतकर तैरते हुए अपने दफ्तर पहुँच जाते हैं। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि बर्न की हकीकत है।

बर्न में रहने वाले लोग अपने डेली रूट के लिए खास तरह के वॉटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कपड़े, जूते और लैपटॉप रखकर लोग नदी में उतरते हैं। ये बैग सिर्फ सामान को सुरक्षित नहीं रखते, बल्कि हवा भरी होने की वजह से फ्लोट की तरह काम करते हैं। इसके सहारे लोग नदी की लहरों पर बहते हुए आराम से अपनी मंजिल तक पहुँचते हैं।

इस अनोखे सफर की सबसे खास बात नदी का पानी है। आरे नदी का पानी आल्प्स के ग्लेशियर से आता है, इसलिए यह ठंडा और बेहद साफ होता है। गर्मियों में भी पानी करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो शरीर को ताजगी का एहसास देता है। हालांकि, नदी का बहाव तेज होता है, इसलिए यह सफर केवल उन लोगों के लिए सुरक्षित है जो अच्छे तैराक हों। उनके लिए यह सफर किसी रोमांचक और लग्जरी अनुभव से कम नहीं होता।

नदी के माध्यम से यात्रा करते हुए लोग बर्न के ऐतिहासिक और खूबसूरत हिस्सों को भी देख सकते हैं। आरे नदी के साथ बहते हुए आप यूनेस्को ओल्ड टाउन के मध्ययुगीन पुलों और भव्य संसद भवन को पानी की सतह से देख सकते हैं। बर्न में आइखोल्ज से मार्जिली तक का सफर सबसे लोकप्रिय है। लोग आइखोल्ज से नदी में उतरते हैं और बहाव के साथ मार्जिली लिडो तक पहुँचते हैं, जो संसद भवन के ठीक नीचे स्थित एक सुंदर बाथिंग स्पॉट है। यह अनुभव बिल्कुल मुफ्त है और शहर के उन हिस्सों को दिखाता है, जो सड़क से नहीं दिखते। हालांकि, नदी में तैरना केवल गर्मियों में ही संभव है। वसंत के अंत से लेकर गर्मियों के खत्म होने तक इस अनुभव का मजा लिया जा सकता है।

सर्दियों में पानी बर्फ जैसा ठंडा होता है, इसलिए यह सफर मुमकिन नहीं होता। साथ ही, साल 2025 के आखिरी महीनों में नदी के कुछ हिस्सों में बाढ़ सुरक्षा और मरम्मत के कारण आवाजाही पर रोक लग सकती है। इसलिए, बर्न जाने से पहले मौसम और समय का सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। बर्न में ऑफिस जाने का यह अनोखा तरीका न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि शहर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों का अनोखा अनुभव भी देता है। अगर आप स्विट्जरलैंड जाएँ, तो अपने स्विमिंग गियर के साथ इस अनोखी यात्रा का अनुभव लेना कभी न भूलें।

ऐतिहासिक इमारतों के बीच से गुजरता बेहद खूबसूरत रास्ता
इस अनोखे सफर के दौरान लोग शहर के उन हिस्सों को देखते हैं, जो सड़कों से नहीं दिखते। जैसे ही आप पानी के साथ बहना शुरू करते हैं, आप बर्न के उस हिस्से से गुजरते हैं जिसे यूनेस्को ओल्ड टाउन कहा जाता है। पानी की सतह से मध्ययुगीन काल के पुराने पुलों और स्विट्जरलैंड की भव्य संसद को देखना एक जादुई अनुभव होता है। बर्न में आइखोल्ज से लेकर मार्जिली तक का रास्ता सबसे मशहूर है। लोग आइखोल्ज से पानी में उतरते हैं और बहाव के साथ बहते हुए मार्जिली लिडो तक जाते हैं, जो संसद भवन के ठीक नीचे स्थित एक शानदार बाथिंग स्पॉट है।

Tags: Aare River waterGlaciers of the Alpsgo to office by swimmingJourney from Eichholz to Marzili in Bernkhabrein jara hat keswimming in the riverWorld News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत
Khabrein Jara Hat Ke

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत

7 hours ago
अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय
Khabrein Jara Hat Ke

अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय

7 hours ago
अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम
Khabrein Jara Hat Ke

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

2 days ago
इंसान अपनी कुछ प्रिय वस्तुओं को मान लेता है स्वयं की पहचान का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

इंसान अपनी कुछ प्रिय वस्तुओं को मान लेता है स्वयं की पहचान का हिस्सा

2 days ago
स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

4 days ago
वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

4 days ago
अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी
Khabrein Jara Hat Ke

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

5 days ago
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय

5 days ago
आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In