Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, August 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास

by newzgossip
44 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन

घटती शारीरिक सक्रियता और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत ने हमारी सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। बदलती जीवन शैली के कारण शरीर में अकडन और पाचन में गडबडी की समस्या आम हो चुकी है। ऐसी स्थिति में नौका संचालनासन एक अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास है जो इन समस्याओं से निपटने में मदद करता है।

नौका संचालनासन संस्कृत के तीन शब्दों नौका, संचालन, और आसन से मिलकर बना है। यह गतिशीलता पर आधारित एक ऐसा आसन है, जो पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाकर दंडासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अपनी मुट्ठी को इस तरह बंद करें जैसे आप नाव का चप्पू पकड़ रहे हों। अब, बाहों को सीधा रखते हुए शरीर को जितना हो सके पीछे की ओर ले जाएं और अपनी नाभि पर खिंचाव महसूस करें।

इसके बाद, कमर से आगे की ओर झुकें और हाथों को गोलाकार घुमाते हुए पैरों की उंगलियों की तरफ ले जाएं, ठीक वैसे ही जैसे नाव चलाते समय चप्पू चलाते हैं। इस गोलाकार प्रक्रिया को 8 से 10 बार (चक्र) दोहराएं। इसके बाद, प्रक्रिया को उल्टी दिशा में भी 8 से 10 बार दोहराना चाहिए ताकि मांसपेशियों को दोनों तरफ से फायदा मिल सके।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन एक बेहतरीन सूक्ष्म व्यायाम है, जो पूरे शरीर को खींचता, मजबूत बनाता और लचीला करता है। इस अभ्यास से पेट, कमर, पेल्विस, पीठ का निचला हिस्सा, पैर, छाती, कंधे और कूल्हे जैसे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग सक्रिय होते हैं। इससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है, शारीरिक ताकत बढ़ती है और आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय सुधार आता है।

नियमित अभ्यास करने से शरीर अधिक लचीला बनता है और जोड़ों की गति भी बेहतर होती है, जिससे दैनिक गतिविधियों में आसानी होती है। इसको करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है, जो कोशिकाओं को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) पसीने और अन्य माध्यमों से बाहर आ जाते हैं, जिससे शरीर शुद्ध होता है। अगर कोई व्यक्ति अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है, तो ये आसन उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, और तंत्रिका तंत्र शांत रहती है, जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में इस आसन को करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं में स्लिप डिस्क या रीढ़ की गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों और पेट या कूल्हे की हाल ही में सर्जरी कराने वाले लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

Tags: Benefits of Nauka Sanchalanasanaeffective yoga practiceHow to do Nauka Sanchalanasanakhabrein jara hat keNauka Sanchalanasana
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन
Khabrein Jara Hat Ke

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

13 minutes ago
कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

21 minutes ago
शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन

30 minutes ago
सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

39 minutes ago
असफल होने पर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं
Khabrein Jara Hat Ke

असफल होने पर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं

1 hour ago
मौसमी इंफेक्शन से बचाती है रोजाना की छोटी-छोटी सावधानियां
Khabrein Jara Hat Ke

मौसमी इंफेक्शन से बचाती है रोजाना की छोटी-छोटी सावधानियां

1 day ago
कुदरती ब्यूटी टॉनिक है बादाम का तेल
Khabrein Jara Hat Ke

कुदरती ब्यूटी टॉनिक है बादाम का तेल

1 day ago
धरती के केंद्र से अंतरिक्ष का निकटतम बिंदु है चिम्बोराजो माउंट
Khabrein Jara Hat Ke

धरती के केंद्र से अंतरिक्ष का निकटतम बिंदु है चिम्बोराजो माउंट

1 day ago
कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम
Khabrein Jara Hat Ke

कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In