Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, August 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

by newzgossip
3 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

दुनियाभर में करीब 28 करोड़ लोग डिप्रेशन से प्रभावित हैं, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग हर पांच में से एक व्यक्ति किसी न किसी स्तर पर अवसाद की समस्या का सामना करता है। यह दावा किया है संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने। बदलती जीवनशैली के बीच मानसिक स्वास्थ्य दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में हुए एक दीर्घकालिक अध्ययन ने संकेत दिया है कि पेड़ों और हरियाली से भरपूर वातावरण बुजुर्गों को डिप्रेशन से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के सिडनी सेंटर फॉर हेल्दी ब्रेन एजिंग और ऑस्ट्रेलियन कैथोलिक यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए इस अध्ययन में 70 से 90 वर्ष की आयु के एक हजार से अधिक बुजुर्गों को शामिल किया गया।

शोधकर्ताओं ने लगातार 12 वर्षों तक उनके स्वास्थ्य और रहने के वातावरण का विश्लेषण किया। शोध में पाया गया कि जिन बुजुर्गों ने लंबे समय तक ऐसे इलाकों में जीवन बिताया, जहां पेड़ों की संख्या और हरियाली अधिक थी, उनमें समय के साथ डिप्रेशन के लक्षण अपेक्षाकृत कम दिखाई दिए। वैज्ञानिकों का मानना है कि पेड़ों से घिरा वातावरण मानसिक शांति, तनाव में कमी और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे अवसाद का जोखिम घट सकता है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने सिर्फ पेड़ों की मौजूदगी ही नहीं, बल्कि आसपास के पर्यावरण से जुड़े कई अन्य पहलुओं का भी विश्लेषण किया।

इनमें पार्कों तक पहुंच, समुद्र, नदियों और झीलों जैसे जल स्रोतों की उपलब्धता, आवश्यक सार्वजनिक सुविधाएं तथा वायु प्रदूषण का स्तर शामिल था। हालांकि इन कारकों का मानसिक स्वास्थ्य पर कुछ प्रभाव देखा गया, लेकिन लंबे समय तक डिप्रेशन के लक्षणों में लगातार कमी का सबसे स्पष्ट संबंध पेड़ों और घनी हरियाली वाले क्षेत्रों से ही पाया गया। शोधकर्ताओं ने ये भी बताया कि पार्कों की उपलब्धता, जल क्षेत्रों की निकटता, सार्वजनिक सुविधाओं तक आसान पहुंच या कम वायु प्रदूषण जैसे कारकों का अवसाद के स्तर पर कोई स्थायी और स्पष्ट प्रभाव इस अध्ययन में सामने नहीं आया।

इसके विपरीत, पेड़ों से आच्छादित वातावरण का सकारात्मक असर लगातार दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में शहरों की योजना बनाते समय हरित क्षेत्रों का विस्तार, अधिक पेड़ लगाना और प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखना केवल पर्यावरण संरक्षण का कदम नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश भी है।

Tags: Depression among the elderly decreaseskhabrein jara hat kelush green environmentThe problem of depression
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

10 minutes ago
शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन

20 minutes ago
सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

28 minutes ago
नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास
Khabrein Jara Hat Ke

नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास

33 minutes ago
असफल होने पर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं
Khabrein Jara Hat Ke

असफल होने पर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं

1 hour ago
मौसमी इंफेक्शन से बचाती है रोजाना की छोटी-छोटी सावधानियां
Khabrein Jara Hat Ke

मौसमी इंफेक्शन से बचाती है रोजाना की छोटी-छोटी सावधानियां

1 day ago
कुदरती ब्यूटी टॉनिक है बादाम का तेल
Khabrein Jara Hat Ke

कुदरती ब्यूटी टॉनिक है बादाम का तेल

1 day ago
धरती के केंद्र से अंतरिक्ष का निकटतम बिंदु है चिम्बोराजो माउंट
Khabrein Jara Hat Ke

धरती के केंद्र से अंतरिक्ष का निकटतम बिंदु है चिम्बोराजो माउंट

1 day ago
कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम
Khabrein Jara Hat Ke

कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In