Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, August 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन

by newzgossip
21 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

शारीरिक सक्रियता की कमी पीठ दर्द, गर्दन में अकड़न और मानसिक थकान जैसी समस्याओं को जन्म देती है। भागदौड़भरी जिंदगी में अनियमित आहार और एक ही जगह देर तक बैठकर काम करने, जिसे डेस्क जॉब भी कहा जाता है, से शरीर कई रोगों का शिकार हो रहा है। इन चुनौतियों के बीच, डोलासन एक ऐसी योग मुद्रा है जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने और इन समस्याओं से राहत दिलाने में अद्भुत रूप से सहायक है।

यह एक हठ योग मुद्रा है, जो दो शब्दों डोल (झूलना) और आसन (योग मुद्रा) से मिलकर बनी है। इसके नियमित अभ्यास से थकान, सिरदर्द और तनाव से राहत मिलती है, जिससे आप फिर से तरोताजा महसूस करने लगते हैं। इस आसन को करने के दौरान शरीर के ऊपरी हिस्से को घड़ी के पेंडुलम की तरह आगे-पीछे झुलाया जाता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी डोलासन की महत्ता पर जोर दिया है।

उनके अनुसार, डोलासन (जिसे पेंडुलम या झूलने की मुद्रा भी कहते हैं) एक गतिशील योगासन है, जो शरीर के लचीलेपन, रीढ़ की मजबूती और संतुलन को बढ़ाने में मदद करता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठे रहते हैं। यह आसन पेट और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जो बेहतर मुद्रा और रीढ़ को सहारा देने के लिए आवश्यक हैं। साथ ही, यह पीठ के निचले हिस्से में कोमल खिंचाव देकर दर्द को कम करता है।

डोलासन हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे की नसें) को टोन करता है, जिससे पैरों में मजबूती और लचीलापन आता है। यह रीढ़ की नसों को सक्रिय करके रीढ़ को अधिक लचीला बनाता है, जिससे गतिशीलता में सुधार होता है। यह आसन न केवल शारीरिक स्तर पर, बल्कि मानसिक स्तर पर भी लाभ पहुंचाता है, क्योंकि यह मन को शांत करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। इसे करना बेहद आसान है।

सबसे पहले, अपने दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अधिक खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों कलाइयों को आपस में इंटरलॉक करें और हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। अब, सांस छोड़ते हुए अपने धड़ (पेट के ऊपरी हिस्से) को घड़ी के पेंडुलम की भांति, धीरे-धीरे और नियंत्रित तरीके से, दाएं से बाएं और फिर बाएं से दाएं झुलाएं। इस दौरान शरीर का ऊपरी हिस्सा लगातार गति करता रहता है।

रोजाना 1-2 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में हल्कापन और नई ऊर्जा का संचार महसूस होता है। शुरुआत में इस आसन को करने में साधक को थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे वे इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे, यह धीरे-धीरे आदत बन जाएगी। हालांकि, सिर्फ योगासन करने के साथ-साथ साधक को संतुलित आहार का सेवन भी करना चाहिए, तभी किसी भी आसन को करने का पूर्ण लाभ मिलता है।

Tags: Benefits of DolasanaDolasana helps strengthen the bodyDolasana strengthen the body's musclesHow to do Dolasnakhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन
Khabrein Jara Hat Ke

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

4 minutes ago
कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

12 minutes ago
सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

30 minutes ago
नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास
Khabrein Jara Hat Ke

नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास

35 minutes ago
असफल होने पर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं
Khabrein Jara Hat Ke

असफल होने पर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं

1 hour ago
मौसमी इंफेक्शन से बचाती है रोजाना की छोटी-छोटी सावधानियां
Khabrein Jara Hat Ke

मौसमी इंफेक्शन से बचाती है रोजाना की छोटी-छोटी सावधानियां

1 day ago
कुदरती ब्यूटी टॉनिक है बादाम का तेल
Khabrein Jara Hat Ke

कुदरती ब्यूटी टॉनिक है बादाम का तेल

1 day ago
धरती के केंद्र से अंतरिक्ष का निकटतम बिंदु है चिम्बोराजो माउंट
Khabrein Jara Hat Ke

धरती के केंद्र से अंतरिक्ष का निकटतम बिंदु है चिम्बोराजो माउंट

1 day ago
कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम
Khabrein Jara Hat Ke

कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In