Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, June 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

गर्मियों में मड थैरेपी देती है इन बीमारियों से राहत

by newzgossip
4 years ago
in LIFE STYLE
0
गर्मियों में मड थैरेपी देती है इन बीमारियों से राहत
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

मौसम के हिसाब से सेहत की देखभाल अलग-अलग तरीकों से की जाती है। गर्मियों के मौसम में त्वचा समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं में मड थेरेपी कारगर साबित होती है।  मड (मिट्टी) में शीतलता प्रदान करने के गुण होते हैं। इसलिए आप गर्मियों में मड थेरेपी ले सकती हैं। इसके लिए मुलतानी मिट्टी का भी इस्तेमाल किया जाता है। पुराने समय में बहुत से रोगों को दूर करने के लिए मड थेरेपी का प्रयोग होता था। अब बदलते वक्त के साथ इस थेरेपी का चलन और बढ़ गया है।

मुहांसे: मड थेरेपी एक बहुत अच्छी डीटॉक्सिफाइंग थेरेपी है। यह चेहरे को डीटॉक्स कर (विषैले तत्व निकालकर) रोम छिद्रों को बंद करने में सहायक है। यदि हम मुलतानी मिट्टी के पेस्ट में नीम की पत्तियों का पेस्ट मिला लें और फिर चेहरे पर लगाएं, तो मुहांसों में राहत मिलती है और त्वचा चमकदार हो जाती है।

पाचन और कब्ज: पेट के निचले हिस्से पर मड पैक लगाने से पाचन में सुधार होता है। यह थेरेपी आंतों की गर्मी को कम करने में बहुत सहायक होती है। यह कब्ज की शिकायत को दूर करने में अहस भूमिका निभाती है। यदि अत्यधिक गैस, एसिडिटी की शिकायत है या फिर पेट में अकसर दर्द रहता है, तो यह प्राकृतिक उपचार फायदेमंद है।

डीहाइड्रेशन: विशेषज्ञों के अनुसार अगर 8 से 10 बार दस्त हो जाएं तो मड पैक पेट के ऊपर लगाने से फायदा होता है। उल्टियां हो रही हों,तो पैक को छाती पर लगाने से आराम मिलता है।

रूखी त्वचा: रूखी त्वचा या त्वचा के ढीलेपन से परेशान हैं, तो मड थेरेपी कारगर उपाय है। अगर मड पैक में थोड़ा-सा ट्रीटी तेल मिला लिया जाए, तो यह थेरेपी तुरंत आराम पहुंचाती है और आप तरोताजा महसूस करेंगे। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी एजिंग का भी काम करती है।

आंखों के लिए: अगर आंखों में सूजन और पानी आने जैसी समस्या है, तो आंखों पर मड पैक लगाएं, आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।

एग्जिमा: एग्जिमा का इलाज है मड बाथ। इसमें गुलाब जल या कपूर मिलाकर पूरे शरीर पर लगाया जाता है और उसके बाद कंबल से ढका जाता है। एक घंटे बाद व्यक्ति को शावर बाथ कराया जाता है। मिट्टी की स्वाभाविक प्रवृत्ति ठंडी और एंटी टॉक्सिक व डीटॉक्सिफाइंग होने के कारण यदि हम साबुन की जगह मड (मुल्तानी मिट्टी, चिकनी मिट्टी) का प्रयोग करते हैं, तो वह काफी फायदेमंद साबित होती है।

एलर्जी: सोरायसिस और स्किन एलर्जी होने पर नीम का तेल, कपूर, मेथी दाना पाउडर आदि को मड में मिलाकर बालों एवं त्वचा पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है। मुलतानी या साफ-सुथरी काली मिट्टी को 12 घंटे भिगोकर फिर उस मिट्टी में एक ग्राम कपूर मिलाकर इसकी मसाज करने से खाज-खुजली की समस्या दूर होती है।

तनाव और बुखार: नेचुरोपैथी में मड थेरेपी से लकवा, गठिया, मोटापा, जोड़ और सिर दर्द जैसी कई बीमारियां ठीक करने का दावा किया जा रहा है। बीमारी के अनुसार 15 से 40 मिनट तक रोजाना मड थेरेपी लेने से आराम मिलता है। अधिक तनाव के कारण कई बार सिर दर्द करने लगता है। ऐसे में मड पैक को माथे पर लगाने से आराम मिलता है। चाहे तो यह पैक सिर में भी लगा सकते हैं। बुखार से राहत पाने के लिए मड पैक को पेट के साथ माथे पर लगाया जा सकता है।

फेफड़ों के लिए: फेफड़ों से संबंधित रोगों में बालू मिट्टी को गर्म कर पोटली बना कर धीरे-धीरे सीने पर सेक करने से आराम मिलता है। खांसी, निमोनिया, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में यह थेरेपी आराम देती है। गर्म या ठंडे मौसम और रोग की स्थिति के अनुसार गीली चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है।

ध्यान रखें
मिट्टी की पट्टी लेने के 20 मिनट बाद हल्का आहार लेना चाहिए और 45 मिनट बाद ठोस आहार ले सकती हैं। मड थेरेपी लेने की अवधि कम-से-कम 30 मिनट और अधिकतम एक घंटे होनी चाहिए।

Tags: Mud therapymud therapy in summermud therapy relief
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

3 weeks ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

2 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

2 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

2 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

2 months ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

2 months ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

2 months ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

2 months ago
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In