Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, August 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मानसिक विश्राम ही स्वस्थ जीवन की मूल आधारशिला

by newzgossip
6 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मानसिक विश्राम ही स्वस्थ जीवन की मूल आधारशिला
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

200 साल पुराने जापानी घरों का अमेरिका में पुनर्जन्म, करोड़ों खर्च कर बचा रहे विरासत

मुगलकाल में लाठी चलाना एक खेल था, अंग्रेजों ने भीड़ को कंट्रोल करने बनाया हथियार

खजूर को 5 नट्स और सीड्स के साथ खाने से होंगे खास फायदे

जिस प्रकार लगातार काम करने से शरीर थक कर बीमार पड़ सकता है, उसी तरह मन भी निरंतर तनाव, चिंता, भय या गुस्से में उलझा रहे तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है। यूनानी चिकित्सा सिद्धांतों में ‘हरकत-ओ-सुकून नफसानी’ यानी मानसिक गतिविधि और मानसिक विश्राम को स्वस्थ जीवन की मूल आधारशिला माना गया है।

यूनानी मत के अनुसार, हमारे भीतर मौजूद जीवन शक्ति ‘रूह’ मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखने का महत्वपूर्ण केंद्र है। जब हमारी भावनाएं संतुलित, सोच सकारात्मक और मन को पर्याप्त विश्राम मिलता है, तो रूह भी संतुलित रहती है और सेहत बेहतर बनी रहती है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग शरीर की थकान को तो पहचान लेते हैं, लेकिन मन की थकान को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। देर रात तक काम करना, घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताना, लगातार तनाव में रहना और भविष्य की चिंताओं में डूबे रहना मन पर भारी बोझ डालता है। यह मानसिक दबाव धीरे-धीरे बेचैनी, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा और मानसिक थकावट का रूप ले लेता है।

यूनानी सिद्धांत बताते हैं कि मानसिक गतिविधि जीवन के लिए जरूरी है सोचना, सीखना, निर्णय लेना और काम करना मन के स्वाभाविक हिस्से हैं। लेकिन हर चीज की तरह इसमें भी संतुलन ज़रूरी है। यदि मानसिक काम अधिक हो जाए और आराम कम, तो मन असंतुलित होने लगता है। वहीं दूसरी ओर, मानसिक निष्क्रियता—जहां मन को कोई चुनौती या गतिविधि न मिले उदासी, सुस्ती और निराशा को जन्म दे सकती है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम है संतुलन बनाकर रखना। मानसिक सुकून पाने के लिए बड़े बदलावों की आवश्यकता नहीं होती।

दिन में कुछ समय स्वयं के लिए निकालना, गहरी सांस लेने के अभ्यास करना, प्रकृति के बीच समय बिताना, नमाज, ध्यान या प्रार्थना को जीवन का हिस्सा बनाना, और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना मन को राहत देते हैं। जब मन शांत और संतुलित होता है, तो इसका सीधा असर पूरे शरीर पर दिखता है। इसलिए मानसिक सेहत पर उतना ही ध्यान देना चाहिए जितना शरीर की सेहत पर, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। साथ ही, अपनी सीमाओं को पहचानना और हर ज़िम्मेदारी को खुद पर लादने से बचना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यूनानी चिकित्सा हमें संयम, सकारात्मक सोच और आवश्यक मानसिक विश्राम की शिक्षा देती है।

Tags: Healthy Lifehealthy life stylekhabrein jara hat keMental relaxation
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

200 साल पुराने जापानी घरों का अमेरिका में पुनर्जन्म, करोड़ों खर्च कर बचा रहे विरासत
Khabrein Jara Hat Ke

200 साल पुराने जापानी घरों का अमेरिका में पुनर्जन्म, करोड़ों खर्च कर बचा रहे विरासत

19 hours ago
मुगलकाल में लाठी चलाना एक खेल था, अंग्रेजों ने भीड़ को कंट्रोल करने बनाया हथियार
Khabrein Jara Hat Ke

मुगलकाल में लाठी चलाना एक खेल था, अंग्रेजों ने भीड़ को कंट्रोल करने बनाया हथियार

2 days ago
खजूर को 5 नट्स और सीड्स के साथ खाने से होंगे खास फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

खजूर को 5 नट्स और सीड्स के साथ खाने से होंगे खास फायदे

2 days ago
गरुड़ासन संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक मजबूती बढाने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

गरुड़ासन संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक मजबूती बढाने में सहायक

2 days ago
अमेरिका में दूध फ्रिज में क्यों, और यूरोप में बिना फ्रिज के क्यों?
Khabrein Jara Hat Ke

अमेरिका में दूध फ्रिज में क्यों, और यूरोप में बिना फ्रिज के क्यों?

2 days ago
लाठीचार्ज में इस्तेमाल होने वाली लाठी नार्मल नहीं, यह कई मायने में है खास
Khabrein Jara Hat Ke

लाठीचार्ज में इस्तेमाल होने वाली लाठी नार्मल नहीं, यह कई मायने में है खास

3 days ago
पीठ की जकड़न और तनाव दूर करे सेतु बंध सर्वांगासन
Khabrein Jara Hat Ke

पीठ की जकड़न और तनाव दूर करे सेतु बंध सर्वांगासन

3 days ago
महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण
HEALTH

महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण

4 days ago
सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ
Khabrein Jara Hat Ke

सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In